[gtranslate]

Pregnancy: 9 संकेत जो आपको बताएँगे कि आप प्रेग्नेंट हो या नहीं

Written by Dr. Shivani Goel B.H.M.S

@ B.H.M.S

आज हम आपको बताएंगे की गर्भ ठहरने के कितने दिन बाद पता चलता है और कितनी तरह से प्रेग्नेंसी (pregnancy) का पता लगया जा सकता है। प्रेग्नेंसी (pregnancy)का पता कितने दिनों में लग जाएगा इसका पता लगाने के लिए अक्सर लोग प्रेग्नेंसी (pregnancy) टेस्ट करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रेग्नेंसी को आसानी से चेक किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी (pregnancy) को जांचने के कई तरीके हैं। यहां तक कि बाजार में कई तरह के प्रेग्नेंसी कीट भी मजूद हैं जो आपको आसानी से इसकी जानकारी दे सकते हैं।

प्रेग्नेंसी (pregnancy) में कारगार हैं ये आयुर्वेदिक इलाज

  1. पेशाब से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  2. गेहूं और जौ से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  3. सफेद सिरका से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  4. सरसों से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  5. चीनी से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  6. टूथपेस्ट से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  7. ब्लीच से गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  8. जननांगों का रंग से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है
  9. गर्भावस्था किट से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कि हम कितने दिनों में और किन तरीकों से गर्भावस्था का पता लगा सकते हैं।

पेशाब से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

यह भी बहुत आसान तरीका है। इसमें आपको एक छोटी कटोरी या डिब्बा लेना है। आपको इस कटोरी या डिब्बे में अपना पेशाब भरकर 3-4 घंटे के लिए छोड़ देना है। ध्यान रहे कि डिब्बा बिल्कुल भी हिलना नहीं है। इसके बाद अगर पेशाब की सतह पर एक पतली सफेद सतह बन जाए तो समझ लें कि आप गर्भ से हैं। लेकिन अगर पेशाब की सतह पर कोई परत नहीं है, तो आप गर्भवती नहीं हैं।

पेशाब से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

गेहूं और जौ से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

यह एक पारंपरिक तरीका है। इसमें आपको प्रेग्नेंसी चेक करने के लिए जौ और गेहूं का इस्तेमाल करना है। कहा जाता है कि एक मुट्ठी जौ और गेहूं के दाने लेकर उन पर पेशाब करना होता है। अगर उन पर पेशाब करने के बाद ये अंकुरित हो जाएं तो समझ लें कि आप प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अगर उनमें से कोई भी अंकुरित नहीं होता है, तो समझ लें कि आप गर्भवती नहीं हैं।

गेहूं और जौ से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    सफेद सिरका से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    आप सफेद सिरके की मदद से भी अपनी गर्भावस्था की जांच कर सकती हैं। जाहिर है यह भी एक आसान तरीका है। इसमें आपको एक कटोरी में आधा कप सफेद सिरका लेना है और उसमें आधा कप सुबह का मूत्र डालना है। इसके बाद इसकी जांच की जानी है। देखना होगा कि इसका रंग बदलता है या नहीं। अगर रंग बदलता है तो आप गर्भवती हैं लेकिन अगर यह नहीं बदलता है तो इसका मतलब है कि आप गर्भवती से नहीं हैं।

    White Sirka

    इसे भी पढ़े – जानिए पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए क्या नहीं

    सरसों से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    सभी के घरों में आसानी से मिलने वाली सरसों को पीरियड्स शुरू करने का असरदार नुस्खा माना जाता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक टब में दो कप सरसों के बीज का पाउडर मिला लें। फिर अपनी गर्दन को इस टब में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। ध्यान रखें कि केवल सहनीय। इसके बाद गर्म पानी से नहा लें। ऐसा करने के एक-दो दिन में अगर फिर से पीरियड्स शुरू हो जाएं तो समझ लें कि आप प्रेग्नेंट नहीं हैं और अगर दो हफ्ते से भी पीरियड्स शुरू नहीं हुए हैं तो समझ लें कि आप गर्भ से हैं।

    Pregnancy Test Sarso

    चीनी से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    जाहिर है चीनी भी सभी के घरों में आसानी से मिलने वाली वस्तु है। शुगर की मदद से प्रेग्नेंसी चेक करने के लिए सुबह सबसे पहले तीन चम्मच यूरिन लें और फिर एक कटोरी में रखी एक चम्मच चीनी में डालें। फिर इसे कुछ समय के लिए देखें। अगर चीनी कुछ समय बाद घुल जाती है तो आप प्रेग्नेंट नहीं हैं लेकिन जब ये नहीं घुलती है तो समझ लें कि आप प्रेग्नेंट हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि गर्भावस्था के दौरान निकलने वाला हार्मोन शुगर को घुलने से रोकता है।

    Pregnancy Test Sugar

    टूथपेस्ट से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    रोजाना इस्तेमाल किया जाने वाला टूथपेस्ट भी आपकी गर्भावस्था की जांच कर सकता है। लेकिन इसमें एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि टूथपेस्ट का रंग सफेद हो। यानी कोलगेट या पेप्सोडेंट की तरह। क्लोजअप या मैक्स फ्रेश जेल काम नहीं करेगा। आपको इस टूथपेस्ट को एक डिब्बे में भरकर उसमें थोड़ा सा यूरिन डालना है। कुछ घंटों के बाद इसे चेक करें कि इसका रंग बदलता है या इसमें झाग बनता है? अगर आपका जवाब हां है तो आप प्रेग्नेंट हैं और अगर हां तो आप प्रेग्नेंट नहीं हैं।

    Pregnancy Test Toothpaste

    ब्लीच से गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    ब्लीचिंग पाउडर से भी प्रेग्नेंसी चेक की जा सकती है। इसके लिए आपको सुबह का पहला पेशाब एक कटोरी में लेना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ब्लीचिंग पाउडर मिलाना है। फिर उसका निरीक्षण करें। अगर बुलबुले उठते हैं या उसमें से झाग बनता है तो समझ लें कि आप प्रेग्नेंट हैं लेकिन अगर ऐसा कुछ नहीं होता है तो आप प्रेग्नेंट नहीं हैं।

    Pregnancy Test Bleech

    जननांगों का रंग से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    गर्भावस्था की जांच करने का एक और आसान तरीका है। इसके अनुसार आपको अपने जननांगों का रंग देखना होगा। अगर आपके जननांगों का रंग गहरा नीला या बैंगनी लाल है, तो इसका मतलब है कि आप गर्भवती हैं। इसका कारण यह है कि गर्भावस्था के दौरान रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है।

    Pregnancy Test Genitals

    गर्भावस्था किट से भी गर्भावस्था का पता लगा सकते है

    हालांकि, सबसे अच्छा उपाय यह है कि बाजार से प्रेग्नेंसी किट लाकर उसकी मदद से उसकी जांच की जाए। इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। इसका परिणाम सबसे विश्वसनीय है।

    Pregnancy Test Kit

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      हमारे डॉक्टर से सलाह लें

        रिलेटेड आर्टिकल्स