[gtranslate]

आपके लिए ज़रूरी है जानने अश्वगंधा (Ashwagandha) के फायदे और नुकसान

Written by Pooja Sharma

@ Health Expert

अश्वगंधा वर्षों से प्रयोग की जाने वाली औषधि है जिससे कई रोगों से मुक्ति पाने के लिए कारगार माना जाता है। आर्युवेद में अश्वगंधा को गुणकारी औषधि माना जाता है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी स्ट्रेस व एंटीबैक्टीरियल एजेंट जैसे गुण मौजूद है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। हम आपको इस लेख के ज़रिए अश्वगंधा के कई फायदें और साथ ही इसके कुछ नुकसान भी बताएंगें। किसी भी रोग से मुक्ति पाने के लिए अगर आप एलोपैथी की जगह आर्युवेद का अपनाते है तो आपके शरीर के रोग जड़ से खत्म हो जाते हैं।

अश्वगंधा से जुड़े कुछ रोचक तत्व

  • अश्वगंधा का वैज्ञानिक नाम विथानिया ‘सोम्नीफेरा’ है
  • इसे ‘विंटर चैरी’ और ‘इंडियन गिनसेंग’ के नाम से जाना जाता है।
  • अश्वगंधा भारत और उत्तरी अफ्रीका में अधिक उगाया जाता है।
  • अश्वगंधा यौन क्षमता बढ़ाता है
  • महिलाओं और पुरुषों दोनों में फर्टिलिटी को बढ़ाता है।
  • अश्वगंधा के अत्यधिक सेवन से उल्टियां और पेट खराब हो सकता है।

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    क्या हैं अश्वगांधा के लाभ (Ashwagandha ke labh)

    अश्वगंधा में एंटीआक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दिल से जुड़ी तमाम बीमारीयों से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा एक बेहतरीन औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से ह्रदय की मांसपेशियां मजबूत और खराब कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करने में मदद कर सकता है।

    • तनाव रखें दूर (Stress door karne mein ashwagandha ka benefit)

    Stress door karne mein ashwagandha ka benefit

    कामकाज़ में व्यस्थ रहने के कारण अक्सर लोगों को कई तरह के तनावों का सामना करना पड़ता है। अधिक तनाव और चिंता की वजह से कई प्रकार के रोगों को दावत मिल जाती है। ऐसे में अश्वगंधा के सेवन करने से आपकी चिंता करने की आदत कम होने लगेगी क्योंकि इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं। आप चाहे तो अश्वगंधा पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

    इसे पढ़े : इस थेरेपी से करें एंग्जाइटी की समस्या को दूर

    • कैंसर से बचाव (Cancer se bachav karne mein ashwagandha ka upyog)

    Cancer se bachav karne mein ashwagandha ka upyog

    अश्वगंधा कैंसर जैसे खतरनाक रोग को जड़ से खत्म करने में बेहद कारगर है। एलोपैथी दवाओं के कई तरह के साइड इफैक्ट होते हैं जिनकी वजह से अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अश्वगंधा में एंटी- ट्यूमर गुण पाए जाते हैं जिससे कैंसर जैसे रोगों से मुक्ति मिल जाती साथ ही अश्वगंधा बतौर कैंसर के इलाज के रूप में इस्तेमाल होने वाली कीमोथेरेपी के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने में मदद कर सकता है। लेकिन आपको इस बात खास ध्यान रखें कि अश्वगंधा को सीधे तौर पर कैंसर को ठीक करने के लिए नहीं, बल्कि कैंसर से बचाव के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

    • थायराइड को करे जड़ से खत्म (Thyroid Mein Ashwagandha Uses In Hindi)

    Thyroid Mein Ashwagandha Uses In Hindi

    हार्मोंस में असंतुलन होने के कारण थायराइड जैसे रोग उत्पन्न होते हैं। जब ये हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं, तो शरीर का वजन कम या ज्यादा होने लगता है। साथ ही अन्य तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अश्वगंधा को जड़ से खत्म करने में मददगार होता है। अश्वगंधा की जड़ को दवा के रूप में दिया गया, तो उनके थायराइड हार्मोंस संतुलन होने लगे । साथ ही हाइपोथायराइड रोगियों पर हुए अध्ययन में भी अश्वगंधा को थायराइड में लाभकारी पाया गया है।

    क्या आप जानते हैं कि लाखों लोगों ने जटिल रोगों से छुटकारा पाने के लिए एलोपैथी की जगह हर्बल उपचार अपनाया है

    • एंटी एजिंग के तौर पर करता पूरा असर (Anti-aging Mein Ashwagandha ka Upyog)

    Anti-aging Mein Ashwagandha ka Upyog

    त्वचा के लिए अश्वगंधा के फायदे (Skin Benefits of Ashwagandha in Hindi) इतने असरदार होते हैं कि मार्केट के केमिकल युक्त प्रॉडक्ट इसके सामने कुछ नहीं है। बता दें कि अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। अश्वगंधा का उपयोग जवान रहने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अश्वगंधा सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से होने वाले कैंसर को भी रोकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़कर बढ़ती उम्र (एजिंग) के लक्षणों जैसे झुर्रियां व ढीली त्वचा को बचा सकता है। त्वचा के लिए अश्वगंधा का फेसपैक बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आप अश्वगंधा पाउडर (ashwagandha powder ke fayde ) को दूध में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

    इसे पढ़े : इस नुस्खें से तुरंत मिलेगा ऑयली स्किन से छुटकारा

    • घावों को भरने में सहायक (Ghavon ko bharne mein ashwagandha karta hai madad)

    Ghavon ko bharne mein ashwagandha karta hai madad

    वैसे अश्वगंधा सीधे तौर पर घाव भरने में तो मदद नहीं कर सकता, लेकिन घाव में बैक्टीरिया को पनपने से यह रोक जरूर सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण घाव में पनपने वाले जीवाणुओं को खत्म करके इंफेक्शन के खतरे को रोक सकता हैं। ऐसे में घाव गहरा नहीं होता और घाव ठीक होने के लिए लगने वाला समय कम हो सकता है। घाव में इसका पेस्ट या फिर तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी विधि हम नीचे बता रहे हैं।
    ध्यान रखें कि गहरा घाव होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। महज अश्वगंधा पर निर्भर नहीं रहा जा सकता।
    पहले अश्वगंधा की जड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर मिक्सी में ग्राइंड करके पाउडर तैयार कर लें। उसके बाद पेस्ट बनाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें।

    क्या हैं अश्वगंधा के नुकसान (Side Effects Of Ashwagandha)

    अश्वगंधा चूर्ण के फायदे के साथ ही कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। अश्वगंधा के कारण शरीर को नुकसान इसकी अधिक मात्रा के कारण ही पहुंचता है। इसलिए, आपको इसकी संयमित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए। अश्वगंधा के नुकसान कुछ नुकसान भी हैं जैसे-

    • उलटी और दस्त

    Side Effects Of Ashwagandha

    अश्वगंधा की ज्यादा खुराक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी, दस्त और उल्टी का कारण बन सकती है। इसलिए इसका सेवन कम से कम करना चाहिए और अगर आपको इससे एलर्जी जैसा कुछ महसूस हो तो आप तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लें।

    • गर्भपात में ना करें सेवन

    गर्भपात में ना करें सेवन

    गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना नुकसानदेह हो सकता हैं क्योंकि या पेट में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अक्सर यही सलाह दी जाती है कि अश्वगंधा के प्रयोग ना करें। अश्वगंधा के सेवन से गैस की समस्या भी होती है इसलिए इसका सेवन कम से कम मात्रा में ही करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए ये उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

    ऊपर हमने आपको अश्वगंधा के फायदे और नुकसान दोनों ही बताए हैं। ध्यान रहे कि अगर आपको अश्वगंधा से एलर्जी है तो आप इसका प्रयोग ना करें और अगर इससे किसी भी प्रकार का नुकसान हो जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स