आपने हर तीसरे व्यक्ति से ये कहते हुए सुना होगा की घुमना और पैदल चलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। उसमें भी बात सुबह की सैर की हो रही हो तो ये किसी वरदान से कम नहीं है। रोज़ाना सुबह सैर करने से पूरा दिन तरोताज़ा बितता है। इतना ही नहीं ये बहुत सारी बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता है। क्योंकि स्वच्छ हवा जो हमें दैनिक जीवन की भागदौड़ में नहीं मिल पाता वो सुबह की सैर में मिल जाता है।
सुबह की सैर के फायदे (Morning walking benefits in hindi)
आजकल इस प्रदूषण भरे वातावरण में तो सांस लेना भी मुश्किल है। और ऐसे में अगर आप शारीरिक रूप से कोई गतिविधि नहीं करते हैं तो ये आपके सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। इसलिए रोज़ाना सुबह 15 से 20 मिनट की सैर आपको जिम के फितर करने वाले घंटो मेहनत से ज़्यादा लाभ देगा।

- उम्रदराज लोगों के लिए वरदान है सुबह की सैर
वैसे तो आजकल लोग जिम जाकर एक्सर्साइज़ करना ही पसंद करते हैं। लेकिन उन लोगों का क्या जिनकी उम्र ज़्यादा है और वो जिम में इतनी मेहनत नहीं कर सकते। ऐसे में वो लोग पार्क जाकर खुली हवा में कुछ देर टहल(slow walk benefits) सकते हैं। रोज़ाना सैर करने से उम्रदराज़ लोगों के घुटने में दर्द की शिकायत नहीं होती है। साथ ही शरीर चुस्त और फुर्तिला होता है।
- डिप्रेशन में मिलता है राहत
डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जो किसी भी व्यक्ति को आसानी से हो सकता है। ज़्यादा स्ट्रेस और काम कि टेंशन के कारण व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। इससे बचने के लिए रोज़ाना 20 से 25 मिनट तक खुली हवा में सैर करें। ये आपको तनाव मुक्त बनाता है। और सुबह की सैर करते हैं तो आपका पूरा दिन ताज़गी भरा होगा।
ये भी पढ़ें – स्वस्थ रहने के उपाय
- हृदय रोग से बचाव
रोज़ाना सुबह खुली हवा में चलने से हृदय संबंधित समस्या नहीं होती है। यदि आप हृदय से संबंधित किसी परेशानी से झूझ रहे हैं तो ऐसे में रोज़ाना लगभग आधे घंटे तक झटक कर चलें। ऐसा करने से शरीर में हृदय संबंधित रोग नहीं होते हैं।
- वज़न घटाने में भी है सहायक
कुछ लोग जो अपने शरीर के बढ़ते भार से परेशान हैं तो उन लोगों के लिए सैर एक रामबाण उपाय है। सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है और वजन भी कम होता है। इतना ही नहीं ये केवल वज़न कम करने के लिए ही नहीं बल्कि जो लोग अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भी सैर बहुत फायदेमंद है।
- कैंसर रोग से लड़ने में भी करता है मदद
सुबह की सैर कैंसर रोग से लड़ने में मदद करता है। इसलिए रोज़ाना सुबह कम से कम 45 मिनट सैर करना कैंसर के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है। एक सोध का मानना है कि जो लोग सुबह सैर (morning walk) के लिए जाते हैं। उनकी सेहत जिम जाने वाले लोगों से ज़्यादा बेहतर रहती है। खासकर महिलाओं की बात करें तो रोज़ाना की सैर महिलाओं में स्तन कैंसर (Breast Cancer) की संभावना काफी हद तक कम कर देती है।
शाम की सैर के फायदे (Evening walk benefits in hindi)
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सेहत का खास ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। इसके लिए रोज़ाना वॉक (daily walk) करना ज़रूरी है। यें आपको अनेकों खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रखता है। अगर आपकी उम्र ज़्यादा है और आप सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं उठ पाते तो इस स्थित में आप शाम को सैर पर जा सकते हैं। शाम को सैर पर जाना भी उतना ही फायदेमंद है जितना सुबह । इसके अलावा ऑफिस से आने के बाद आप अपने परिवार के साथ भी पार्क में जाकर टहल सकते हैं।

- ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता है
रोज़ाना सैर करने से मसल्स में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है। और साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। उम्रदराज लोगों के लिए शाम की सैर बहुत ज़रूरी है। क्योंकि चलने से गठिया और एड़ियों में दर्द जैसे रोग नहीं होते हैं।
- अच्छी नींद आती है
शाम के समय कुछ देर पैदल चलने से शरीर स्वस्थ रहता है। और किसी भी तरह की तनाव व टेंशन नहीं होती है। जिसके कारण अच्छी नींद आती है।
- पाचन शक्ति भी होती है मजबूत
शायद आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन शाम को सैर (evening walk) करने से इम्युन सिस्टम व पाचन शक्ति मजबूत होती है। क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हे व्ययाम करने व जिम जाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में शाम के समय टहलने से शरीर के सभी हिस्सों का व्यायाम हो जाता है।
- कार्यक्षमता में सुधार
दिमाग भी सुचारू रूप से काम तभी करता है जब हम तनाव (stress) से मुक्त रहते हैं। ऐसे में शाम की सैर आपको सभी प्रकार की टेंशन से दूर करती है जिससे आपकी कार्यक्षमता में सुधार होता है। नियमित रूप से सुबह,शाम की सैर से याददाश्त भी बढ़ता है।
- बना रहता है त्वचा का निखार
खुली हवा में सैर करने से बल्ड का सर्कुलेशन ठिक रहता है। इससे चेहरे की चमक भी बढ़ती हैं। और त्वचा पर कील-मुंहासे, दाग, पिंपल्स आदि की शिकायत नहीं होती है। यह एक प्राकृतिक उपाय है जिससे आप अपने चेहरे की चमक बनाए रख सकते हैं।
सैर सबसे आसान और सिंपल एक्सरसाइज है। जिसे आप अपने व्यस्त जीवशैली में भी आराम से फॉलो कर सकते हैं। अगर आपको रोज़ाना सुबह व्यायाम करने का समय नहीं मिल पाता है तो आप सुबह या शाम किसी भी समय वॉक कर सकते हैं। 15 से 20 मिनट की सैर से आप खुद को फिट रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी होगी कम…करें ये योगासन







