Description
अंकोल भी एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसे बहुत सी मर्ज़ की बीमारी को दूर करने में प्रभावशाली माना जाता है। भारत में अंकोल का पौधा कई जगहों पर पाया जा सकता है। इस पौधे का जड़, पत्ता और फल तीनों चीजों को शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। भारत के अलावा यह पौधा दक्षिण अफ़्रीका में भी विशेष रूप से पाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम एलिंगियम सेल्बीफोलियम है।
अंकोल से होने वाले फायदे (Benefits)
- आर्थराइटिस के लिए अंकोल : गठिया या आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें सामान्य रूप से व्यक्ति को चलने में काफी दिक्कत होती है। इसके साथ ही जोड़ों में सूजन की समस्या रहती है जो काफी कष्टदायी होता है। अंकोल में एनाल्जेसिक गुण पाया जाता है जो आर्थराइटिस में जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में कारगर है।
- सर्दी जुक़ाम के लिए अंकोल : बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू की समस्या होना आम बात है। इससे निजात दिलाने में भी अंकोल काफी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से असमय सर्दी जुक़ाम होने की समस्या से भी बचा जा सकता है।
- पीलिया से बचाव के लिए अंकोल : पीलिया या जॉन्डिस की समस्या आमतौर पर बच्चों को होती है। छोटे बच्चे इस बीमारी से जल्द ग्रसित होते हैं, इससे बचाव के लिए अंकोल का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा लिवर से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी इसका उपयोग बेहद कारगर माना गया है।
- माइग्रेन के लिए अंकोल : अधिकांश लोगों को माइग्रेन की समस्या से आजकल पीड़ित देखा जाता है। इसका समाधान भी अंकोल के उपयोग से किया जा सकता है। इसके तेल के प्रयोग से सिरदर्द की समस्या का भी निदान किया जा सकता है। सामान्य सिरदर्द या माइग्रेन के दर्द दोनों में इसका इस्तेमाल काफी लाभदायक साबित होता है।
अंकोल की ख़ुराक (Dosage)
- विशेषज्ञों की माने तो एक दिन में 2 ग्राम से ज्यादा अंकोल का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। हालाँकि इसकी ख़ुराक में व्यक्ति के उम्र, स्वास्थ्य समस्या और जेंडर के हिसाब से परिवर्तन किया जा सकता है।
अंकोल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को अंकोल का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए।
किडनी
किडनी के मरीजों को अंकोल का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करनी चाहिए।
अंकोल के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में अंकोल का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या से ग्रसित होना पड़ सकता है।
- कुछ लोगों को इसके सेवन से उल्टी या मतली की समस्या भी हो सकती है।
- इसके सेवन से कुछ मामलों में पेट दर्द, पेट में जलन और भूख ना लगने की समस्या भी हो सकती है।
- अंकोल का सेवन डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर की दवा खाने वाले लोगों के लिए करना नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या अंकोल की ख़ुराक छोटे बच्चों को देना सुरक्षित है ?
अंकोल की ख़ुराक छोटे बच्चों को देने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है।
- क्या सेक्सुअल वेलनेस के लिए अंकोल का सेवन किया जा सकता है ?
अंकोल का सेवन करने से सेक्सुअल वेलनेस की समस्या का भी समाधान किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.