Description
आयुर्वेद में बहुत सी जड़ी-बूटी का इस्तेमाल दवाओं के निर्माण में किया जाता है। भूमि आंवला भी इस श्रेणी में बेहद ख़ास माना जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से लिवर से जुड़ी बीमारियों के निर्माण में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम फिलांथस निरूरी है। भूमि आंवला का पौधा काफी छोटा है जो आमतौर पर बारिश के मौसम में उगता है। इसके फल और पत्तियों का उपयोग विशेष रूप से लिवर सहित अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
भूमि आंवला से होने वाले फायदे (Benefits)
- लिवर की बीमारियों के लिए भूमि आंवला : लिवर से जुड़ी बीमारियों जैसे लिवर में सूजन और जौंडिस से निजात पाने के लिए भूमि आंवला का उपयोग करना लाभदायक होता है। इसके सेवन से लिवर में जमे विषाक्त पदार्थों को भी काफी हद तक बाहर निकाला जाता है। एक तरह से यह लिवर डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी बेहद सहायक है।
- पेट की समस्याओं के लिए भूमि आंवला : पेट से जुड़ी आम समस्याओं जैसे अपच, गैस, कब्ज आदि से छुटकारा दिलाने में भी भूमि आंवला को बेहद उपयोगी माना जाता है। कमजोर पाचन तंत्र वालों के लिए इसका सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद हो सकता है।
- डायबिटीज के लिए भूमि आंवला : टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से भूमि आंवला का सेवन ख़ासा फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला कड़वापण विशेष रूप से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी सहायक है।
- महिलाओं के लिए भूमि आंवला : महिलाओं के लिए भूमि आंवला विशेष रूप से पीरियड के दौरान होने वाले हैवी फ्लो को रोकने के काम आता है। इसके सेवन से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और अत्यधिक ब्लीडिंग की समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।
भूमि आंवला की ख़ुराक (Dosage)
- यूँ तो इसकी ख़ुराक व्यक्ति के उम्र और स्वास्थ्य समस्या को ध्यान में रखते हुए दी जाती है। लेकिन आमतौर पर एक दिन में 3 ग्राम से ज्यादा भूमि आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।
भूमि आंवला से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
लिवर
हार्ट
किडनी
भूमि आंवला के नुकसान (Side Effects)
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा दिनों तक इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए भूमि आंवला नुकसानदेह हो सकता है।
- इसके सेवन से कुछ लोगों को पेशाब में खून आने की समस्या भी हो सकती है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या सर्दी-जुक़ाम की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए भूमि आंवला का सेवन करना लाभदायक है ?
भूमि आंवला का सेवन करने से सर्दी जुक़ाम की समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
- क्या हाई बीपी की समस्या से निजात दिलाने में भूमि आंवला उपयोगी है ?
भूमि आंवला का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने में लाभदायक है।
- क्या भूमि आंवला के सेवन से वेट लॉस में मदद मिलती है ?
हालाँकि इस बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ हद तक इसका सेवन करने से वेट लॉस में भी सहायता मिलती है।
Reviews
There are no reviews yet.