Description
आयुर्वेद में मारिजुआना का इस्तेमाल एक औषधी के रूप में किया जाता है। इसके उपयोग से बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। इसमें टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल नाम का एक तत्व पाया जाता है जिससे एक अलग तरह का नशा होता है। लेकिन यदि इसका इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाए तो इसके काफी फायदे भी हैं। इसका वानस्पतिक नाम कैनेबिस है।
मारिजुआना से होने वाले फायदे (Benefits)
- भूख ना लगने की समस्या के लिए मारिजुआना : बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें भूख काफी कम लगती है। ऐसे लोगों के लिए मारिजुआना का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व विशेष रूप से भूख को बढ़ाने में मददगार है।
- जोड़ों के दर्द के लिए मारिजुआना : जोड़ों के दर्द की समस्या विशेष रूप से गठिया या आर्थराइटिस के मरीजों को ज्यादा होती है। ऐसे में कई बार जोड़ों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। इसके निवारण के लिए मारिजुआना के तेल से मालिश करना काफी असरदार माना जाता है। यह दर्द और सूजन दोनों को प्रभावी ढंग से कम करने में काफी असरदार साबित होता है।
- आँखों के लिए मारिजुआना : आँखों से जुड़ी एक ख़ास समस्या है मोतियाबिंद जो एक उम्र के बाद अमूमन लोगों को हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए भी मारिजुआना का इस्तेमाल बेहद कारगर माना गया है। इसके उपयोग से मोतियाबिंद की समस्या को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है।
मारिजुआना की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति के उम्र, जेंडर और स्वास्थ्य समस्या के आधार पर मारिजुआना की ख़ुराक दी जाती है। इसकी उचित ख़ुराक हमेशा किसी हर्बलिस्ट से सलाह के बाद ही लेनी चाहिए।
मारिजुआना से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए मारिजुआना का सेवन नुकसानदेह है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित नहीं है।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को मारिजुआना का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर मारिजुआना का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
मारिजुआना के नुकसान (Side Effects)
- मारिजुआना के अधिक सेवन से गले का कैंसर हो सकता है।
- इसके अधिक सेवन से सर्दी-जुक़ाम या खांसी की समस्या हो सकती है।
- इसके सेवन से याददाश्त जाने की समस्या हो सकती है।
- किसी चीज की दवा के साथ इसका सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
- किसी भी हर्ब्स से एलर्जी वाले लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या मारिजुआना के सेवन से वजन को कंट्रोल में किया जा सकता है ?
मारिजुआना का सेवन डॉक्टर की निगरानी में लेने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
- क्या दिल की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए मारिजुआना का सेवन सुरक्षित है ?
दिल की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए मारिजुआना का सेवन सुरक्षित नहीं है।
- क्या किसी भी चीज की सर्जरी होने से पहले मारिजुआना का सेवन किया जा सकता है ?
सर्जरी होने से कुछ दिनों पहले और बाद तक इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- क्या नींद आने की समस्या को दूर करने के लिए मारिजुआना का सेवन किया जा सकता है ?
नींद ना आने की समस्या के समाधान के लिए मारिजुआना का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.