[gtranslate]

क्या है मलाइका अरोड़ा की डाइट और फिटनेस का राज़?

3 मिनट में जानें
Written by Dr. Manisha B.H.M.S

@ B.H.M.S

बढ़ती उम्र के बावजूद खुद को कैसे फिट रखा जाए इसका राज़ बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बखूबी जानती हैं। 44 की उम्र पार कर चुकीं मलाइका आज भी 20-25 साल की हीरोइनों को टक्कर देती हैं। उनके फिगर और फिटनेस के चर्चे पूरा बॉलीवुड करता है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। वह अपने वर्कआउट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक ऐसा ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

उस वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक्सरसाइज़ करती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो पोस्ट करने के 11 घंटे के भीतर ही इसे 8 लाख ज्यादा लोगों ने देख डाला है। वीडियो से साफ है कि मलाइका अरोड़ा जैसी एक्सरसाइज़ करना आसान नहीं है। इस एक्सरसाइज को करने से पहले घंटों इसकी प्रैक्टिस की गई होगी। मलाइका भी प्रॉपर ट्रेनिंग के बाद ऐसा करने में कामयाब हो पाई होंगी। ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज पहले भी मलाइका ने करके सबको चौंका दिया था। उस दौरान मलाइका ने शरीर को चारों तरफ स्ट्रेच करती नजर आई थीं।

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    मलाइका का खास डाइट प्लान

    मलाइका का खास डाइट प्लान

    केवल एक्सरसाइज़ नहीं खान-पान का भी मलाइका खास ख्याल रखती हैं। उन्होनें एक इंटरव्यू में खुद सबके साथ अपना डाइट प्लान शेयर किया है।

    शहद और नींबू पानी

    रोज़ाना सुबह उठकर सबसे पहले मलाइका खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीती हैं। उसके बाद नींबू पानी पीकर ही दिन की शुरूआत करती हैं।

    ब्रेकफास्ट

    मलाइका अपने दिन की शुरूआत ताज़े फलों से करती है। उनका मानना है कि हर दिन कम से कम दो तरह के फल खाना बेहद ज़रूरी है। खासतौर पर महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हैवी ब्रेकफास्ट में मलाइका इडली, मल्टीग्रेन और अंडे खाना पसन्द करती हैं। इससे पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।

    दोपहर का खाना

    दिन में मलाइका नॉर्मल फूड लेना पसन्द करतीं हैं। दो रोटी, 1 कटोरी चावल,सलाद और चिकन उनके दिन के भोजन में शामिल है। वह ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, ब्राउन पास्ता और अन्य प्रकार के ब्राउन कार्ब्स खाती हैं। उनका मानना है कि सफेद कार्ब्स खाने से बचना चाहिए।

    शाम के स्नैक्स

    शाम को फ्रूट जूस या बटर सैंडविच लेना मलाइका को बेहद पसन्द है।

    रात का खाना

    मलाइका का कहना है कि रात को हल्का भोजन हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। डिनर में मलाइका उबली हुई सब्जियों के साथ एक कटोरी सूप का सेवन करती है।

    फिट रहने के लिए योग

    वैसे तो मलाइका जिम प्रेफर करतीं हैं।  योगा उन्हें इतना अधिक पसंद है कि वह उसे हर दिन फोलो करतीं हैं। उनके द्वारा किए गए कुछ योगा सैशन है जिसमें उन्होनें योगा टिप्स बताए हैं। वह कहती हैं कि वह हल्के वज़न के लिए जिम नहीं जाती बल्कि मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए जाती हैं। रोज़ की दौड़भाग से जो तनाव पैदा होता है उसे दूर करने के लिए वर्कआउट के बाद मेडिटेशन ज़रूर करें।

    ये भी पढ़ें :  बस फॉलो कर लें सारा अली ख़ान का ये Diet Plan और कम करें 46 किलो वजन