Description
अशोका के पेड़ के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, इसे भारत के सबसे पुराने पेड़ों में से एक माना जाता है। इसे पेड़ के विभिन्न भागों से बनने वाले अशोका पाउडर का इस्तेमाल विशेष रूप से महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम कैसलपिनियासी है, विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
अशोका पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- इर्रेगुलर पीरियड से छुटकारा के लिए अशोका पाउडर : अमूमन महिलाओं में अनियमित पीरियड की समस्या रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए अशोका पाउडर का सेवन करना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो सही रहता है और अनियमित रूप से आने वाले पीरियड की समस्या का भी समाधान होता है।
- पीरियड्स के असहाय दर्द के लिए अशोका पाउडर : अधिकांश महिलाओं को पीरियड के दौरान शरीर में दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए अशोका पाउडर से बना काढ़ा पीने से लाभ मिल सकता है। इसके सेवन से उन दिनों होने वाले दर्द और शारीरिक ऐंठन से काफी हद तक राहत मिलती है।
- वाइट डिस्चार्ज की समस्या के लिए अशोका पाउडर : बहुत सी महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या देखी जाती है। इससे निजात दिलाने में भी अशोका पाउडर को काफी लाभदायक माना गया है। इस समस्या में आमतौर पर योनि से सफ़ेद रंग का एक डिस्चार्ज होता है, इसे ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। ऐसे में अशोका पाउडर का सेवन करना ख़ासा लाभदायक माना जाता है।
अशोका पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अशोका पाउडर की ख़ुराक अलग-अलग दी जाती है। आमतौर पर एक दिन में 2 से 4 ग्राम तक इसकी ख़ुराक ली जा सकती है।
अशोका पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए अशोका पाउडर का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को अशोका पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अशोका पाउडर का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
अशोका पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- अशोका पाउडर का सेवन पीरियड के दौरान करने से नुकसान पहुंच सकता है।
- हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए अशोका पाउडर का सेवन बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
- सर्जरी से पहले या कुछ दिनों बाद तक इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या अशोका पाउडर के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से निजात पाया जा सकता है ?
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए अशोका पाउडर का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है।
- क्या किडनी के मरीजों के लिए अशोका पाउडर लाभदायक है ?
किडनी में पत्थर की समस्या होने पर अशोका पाउडर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
- क्या डायरिया और दस्त की समस्या को दूर करने के लिए अशोका पाउडर
डायरिया और दस्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अशोका पाउडर का सेवन काफी लाभदायक है।
Reviews
There are no reviews yet.