Description
गिलोय स्टेम एक तरह की जंगली बेल है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई प्रकार की दवाईयों के निर्माण में किया जाता है। इसके कारगर फायदों को देखते हुए आज कल लोग गिलोय के बेल को अपने घरों में भी लगाने लगे हैं। गिलोय को गुडूची के नाम से भी जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया है। अच्छी सेहत के लिए गिलोय स्टेम और इसके पत्ते दोनों का इस्तेमाल किया जाता है।
गिलोय स्टेम से होने वाले फायदे (Benefits)
- इम्यूनिटी के लिए गिलोय स्टेम : शरीर के इम्युनिटी लेवल को बढ़ाने और विभिन्न रोगों के प्रहार से बचने के लिए गिलोय स्टेम का इस्तेमाल बेहद कारगर माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे ख़ास एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से लड़ने में मददगार है।
- डेंगू के इलाज में गिलोय स्टेम : गिलोय स्टेम डेंगू की बीमारी में अमृत का काम करती है। डेंगू के मरीजों की गिरती प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में गिलोय काफी असरदार है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल कर बुखार से भी निजात दिलाती है।
- डायबिटीज के लिए गिलोय स्टेम : टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में गिलोय स्टेम की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित लोगों को रोजाना इसका जूस पीने से काफी लाभ मिलता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में यह मुख्य रूप से प्रभावी है।
- आँखों के लिए गिलोय स्टेम : विभिन्न प्रकार के नेत्र विकारों को दूर कर गिलोय स्टेम आँखों की रोशनी के लिए रामबाण का काम करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से चश्मे की उपयोगिता भी ख़त्म की जा सकती है।
- त्वचा के लिए गिलोय स्टेम : जवान, चमकदार और बेदाग़ त्वचा के लिए गिलोय स्टेम के रस का उपयोग लाभदायी है। इसके रस को मुंहासों या दाग धब्बों पर लगाने से चेहरा साफ़ होता है। त्वचा पर इसके उपयोग से स्किन को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है।
गिलोय स्टेम की ख़ुराक (Dosage)
- यदि आप गिलोय स्टेम जूस का इस्तेमाल करते हैं तो दिन में दो बार 10 से 25 एमएल की ख़ुराक ले सकते हैं। वहीं रोजाना आधे से एक चम्मच तक गिलोय स्टेम चूर्ण का सेवन किया जा सकता है।
गिलोय स्टेम से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए गिलोय का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका उपयोग डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
लिवर
लिवर संबंधी रोगों के लिए गिलोय स्टेम का सेवन सुरक्षित माना गया है।
हार्ट
हृदय रोगियों के लिए गिलोय स्टेम का उपयोग सुरक्षित है।
किडनी
गिलोय स्टेम को किडनी संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।
गिलोय स्टेम के नुकसान (Side Effects)
- डायबिटीज की दवाई खाने वाले मरीजों के लिए गिलोय स्टेम के उपयोग से नुकसान हो सकता है।
- गिलोय स्टेम जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह लो ब्लड प्रेशर की स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गिलोय स्टेम का सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या छोटे बच्चों को गिलोय स्टेम की ख़ुराक दी जा सकती है ?
गिलोय स्टेम छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है लेकिन इसकी ख़ुराक डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दी जानी चाहिए।
- क्या खाली पेट गिलोय स्टेम जूस का सेवन करना सुरक्षित है ?
जी हाँ गिलोय स्टेम जूस का सेवन रोजाना खाली पेट करना सुरक्षित है।
- क्या अस्थमा के मरीजों के लिए गिलोय स्टेम फायदेमंद है ?
अस्थमा के मरीजों के लिए गिलोय स्टेम का सेवन उपयोगी साबित हो सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.