Description
नागरमोथा का उपयोग आयुर्वेद में बहुत सी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग खासतौर से पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने के साथ ही गठिया के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह भारत सहित दुनिया के अन्य कई देशों में भी पाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम सायप्रस रोटंडस है।
नागरमोथा से होने वाले फायदे (Benefits)
- पेट संबंधी समस्याओं के लिए नागरमोथा : पेट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की दिक्कतों को दूर करने में नागरमोथा बेहद कारगर है। इसका सेवन पाचन तंत्र को सुचार कर खासतौर से गैस, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करने में प्रभावशाली है।
- आर्थराइटिस के लिए नागरमोथा : आयुर्वेद में आर्थराइटिस या गठिया के इलाज के लिए नागरमोथा का उपयोग बेहद कारगर है। इसमें ट्राइटेरपेनाइड नाम का एक तत्व पाया जाता है जो विशेष रूप से सूजन को कम करने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लमैशन गुण की वजह से ही यह गठिया के इलाज में ख़ासा प्रभावी है।
- डायबिटीज की समस्या के लिए नागरमोथा : एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि, नागमोथा का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्रभावी है। यह शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाने वाले अवयवों से लड़ता है और डायबिटीज की समस्या को काफी हद तक खत्म करने में सहायक है। इसमें राइजोम नाम का एक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्रभावी है।
- वेट लॉस के लिए नागरमोथा : आजकल बढ़ते वजन की समस्या से अमूमन बहुत से लोग परेशान हैं। इसके निदान के लिए नागरमोथा का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है। एक शोध में भी इस बात के प्रमाण मिले हैं कि, इसका सेवन डाइट को प्रभावित किये बिना वजन को कम करने में सक्षम है। इसलिए वेट लॉस के लिए इसे विशेष रूप से गुणकारी माना जाता है।
नागरमोथा की ख़ुराक (Dosage)
- व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य अवस्था और जेंडर के आधार पर नागरमोथा की ख़ुराक दी जाती है। आमतौर पर एक दिन में 1 से 5 ग्राम तक इसकी ख़ुराक ली जा सकती है।
नागरमोथा से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं को नागरमोथा का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित माना गया है। लेकिन डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए।
किडनी
किडनी के मरीजों को नागरमोथा का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करनी चाहिए।
नागरमोथा के नुकसान (Side Effects)
- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए नागरमोथा नुकसानदेह हो सकता है।
- यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में इसका सेवन अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्यौता दे सकता है।
- सर्जरी से पहले या कुछ दिनों बाद तक इसका उपयोग करना नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या बालों की समस्या का समाधान नागरमोथा से संभव है ?
नागरमोथा का उपयोग बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।
- क्या छोटे बच्चों को नागरमोथा की ख़ुराक दी जा सकती है ?
छोटे बच्चों को इसकी ख़ुराक देने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
- क्या बुखार दूर करने में नागरमोथा का उपयोग किया जा सकता है ?
इसका सेवन बुखार को दूर करने में भी विशेष रूप से प्रभावी है।
Reviews
There are no reviews yet.