[gtranslate]

V Wash वी वॉश: उपयोग, फायदे और नुकसान की पूरी जानकारी

4 मिनट में जानें
Written by Prashant Pratap Singh

@ Pratap Singh

यह एक प्रकार की क्रीम है जो महिलाओं के जननांग को साफ एंव सुथरा रखने में मदद करती है। वी वॉश हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटिड (Hindustan unilever limited) नाम की कंपनी का एक ब्रांड है। वी वॉश को ट्री ऑयल और सी बकथॉर्न ऑयल के साथ मिलकर बनाया जाता है। बता दें कि इसे खासकर महिलाओं के जननांग को साफ करने के लिए ही बनाया गया है। यह महिलाओं की योनि को जलन, खुजली, दाद एवं रूखेपन जैसी कई महामारियों से बचाता है। डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था में भी इसका उपयोग सुरक्षित और लाभदायक बताया गया है। जिसका उपयोग संक्रमण होने से रोकता है।

  • निर्माता कंपनी – हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटिड़ (Hindustan unilever limited)
  • दवा के घटक- लौक्टिक एसिड़ 1.2 प्रतिशत
  • स्टोरेज के निर्देश- 30 डिग्री सेल्सियस से कम ताप पर रखें

वी वॉश से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

  1. वी वॉश के उपयोग के फायदे (Uses and benefits of v wash)
  2. वी वॉश के साइड़ इफैक्ट ( Side effects of v wash )
  3. वी वॉश का उपयोग कैसे करें ? (How to use v wash)
  4. वी वॉश का रखरखाव कैसे करें ? (How to storage of v wash)
  5. वी वॉश से जुड़ी सुरक्षा संबंधी सलाह ( Safety advice)

वी वॉश के उपयोग के फायदे (Uses and benefits of v wash)

वी वॉश का उपयोग महिलाओं के लिए काफी जरूरी है। यह महिलाओँ की योनि को साफ सुथरा रखने में मदद करता है। इसका उपयोग महिलाओं के जननांग को pH level को बनाए रखने में किया जाता है। यह योनि में खुजली, जलन, व रूखेपन को दूर करता है। योनि पर इसका उपयोग सही तरीके से सुरक्षित है। आज के समय में लगभग सभी महिलाँए इसका प्रयोग कर रही हैं। लेकिन अभी भी कुछ महिलाएँ ऐसी हैं जो अपनी योनि को साफ रखने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं जो कि बिल्कुल गलत है। साबुन योनि के pH level को बढ़ा देता है जिससे बैक्टीरिया फैल जाता है। और योनि में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह गर्भावस्था और पीरियड्स दोनों के समय में उपयोग किया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान वी वॉश का प्रयोग काफी आरामदायक होता है। इसके प्रयोग का कोई निश्चित समय नहीं है। इसे प्रयोग किसी भी समय किया जा सकता है। इसके उपयोग से निम्न बीमारियों में लाभ मिलता हैं –

वी वॉश के साइड़ इफैक्ट ( Side effects of v wash )

इस दवा से होने वाले साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है। दवा के नियमित प्रयोग से दुष्प्रभाव खुद ही खत्म हो जाते हैं। इस दवा से होने वाले दुष्प्रभाव हल्के होते हैं ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। यदि फिर भी कोई परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए। यदि आप पहले से किसी मर्ज से पीड़ित हैं तो इस दवा का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कुछ दुष्प्रभाव की सूची निम्न है जो आपको इस दवा के उपयोग करने से देखने को मिल सकती है।

वी वॉश का उपयोग कैसे करें ? (How to use v wash)

वी वॉश का उपयोग करने का कोई समय नहीं होता है। इसका उपयोग बहुत ही सावधानी और सतर्कता के साथ किया जाता है। हल्की सी चूक संक्रमण का कारण बन सकती है। वी वॉश की कुछ ड्रोप को हाथ पर लें और योनि के चारो तरफ लगाएँ। लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें और उसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। वी वॉश का इस्तेमाल करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि यह योनि के अंदर न जाने पाए। इसके प्रयोग से यदि कोई समस्या होती है तो तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श लें।

वी वॉश का रखरखाव कैसे करें ? (How to storage of v wash)

वी वॉश को धूप से बचाकर कमरे के नार्मल तापमान में रखना चाहिए। इसे गीली जगह पर रखने से बचाना चाहिए, जिससे पानी से खराब ना हो। वी वॉश को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना जरूरी है, जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी से बचाया जा सके। इसे फ्रिज में भी नहीं रखना चाहिए। वी वॉश का उपयोग करने के बाद उसे नाली या ऐसी जगह पर नहीं फेकें जिससे पर्यावरण को नुकसान हो। एक्सपायर होने से पहले ही इसका उपयोग कर लेना चाहिए। एक्सपायर के बाद किया गया इसका प्रयोग घातक साबित हो सकत है। बता दें कि काफी लंबे समय तक भी इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

वी वॉश से जुड़ी सुरक्षा संबंधी सलाह ( Safety advice)

गर्भावस्था
(सुरक्षित)
वी वॉश का उपयोग गर्भावस्था में काफी सुरक्षित बताया गया है। गर्भावस्था में इसका उपयोग करने से ड्राइनेस बनी रहती है। इसके प्रयोग से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बहुत कम ही या फिर बिल्कुल असर नहीं पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग गर्भवती महिला को योनि से होने वाली कई महामारियों से बचाता है। डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस दवा का इस्तेमाल करें।

जरूरी सूचना- दवाइयों से जुड़ी सभी जानकारी देना हमारा काम है। हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारियों को डॉक्टर की सलाह बिल्कुल भी नहीं मानना चाहिए। दवाइयों की दी गई जानकारियों में से किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन करना मरीज के स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसका विशेष ध्यान रखें।

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स