[gtranslate]

Glygene M Syrup ग्लाइगीन एम सिरप: इस्तेमाल, फायदे और साइड इफेक्ट की जानकारी

4 मिनट में जानें
Written by Prashant Pratap Singh

@ Pratap Singh

ग्लाइगीन एम सिरप कई दवाओं से मिलकर बना है। जिसका इस्तेमाल एसिडिटी, पेट के अल्सर, पेट फूलना के इलाज के लिए किया जाता है। यह पेट में ज्यादा एसिड को बेअसर करता है और पेट की गैस को आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है। यह दवा डॉक्टर की पर्ची के द्वारा मिलने वाली दवा है। इस दवा का उत्पादन ग्लाइस्को रेमेडीज कंपनी ने किया है। दवा में मैगेलड्रेट 400mg+सिमेथिकोन 60mg का संयोजन किया गया है।

  • निर्माता कंपनी – ग्लाइस्को रेमेडीज
  • दवा के घटक- मैगेलड्रेट 400mg+सिमेथिकोन 60mg
  • स्टोरेज के निर्देश- 30 डिग्री सेल्सियस से कम ताप पर रखें

ग्लाइगीन एम सिरप से जुड़ी जानकारी

  1. ग्लाइगीन एम सिरप के फायदे (Benefits of Glygene M syrup)
  2. ग्लाइगीन एम सिरप के साइड इफेक्ट ( Side Effects of Glygene M Syrup)
  3. ग्लाइगीन एम सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use of Glygene M Syrup?)
  4. ग्लाइगीन एम सिरप को स्टोरेज कैसे करें? (How to Store Glygene M Syrup?)
  5. ग्लाइगीन एम सिरप से जुडी सुरक्षा संबंधी सलाह (Safety Advise)

ग्लाइगीन एम सिरप के फायदे (Benefits of Glygene M syrup)

यह सिरप पेट में ज्यादा एसिडिटी से राहत देता है जो छाती में जलन और अपच को रोकता है। आमतौर पर यह स्थिति को सुधारने के लिए इसका इस्तेमाल अन्य दवाओं के साथ किया जाता है। इसके साथ ही पेट फूलने की बीमारी को भी ठीक करने में मदद करता है। पेट फूलना पेट और आतों में मांसपेशियों के असामान्य मूवमेंट की वजह से पेट में ज्यादा गैस बनने को संदर्भित करता है। यह सिरप पेट में भोजन की गतिविधि में सुधार करता है और पेट फूलने की रोकथाम में मदद करता है। इस दवा का ज्यादा लाभ लेने के लिए इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। इस दवा के नियमति रूप से उपयोग किये जाने पर ही यह असरदार होती है। दवा का बीच में कोर्स नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसी स्थिति में बीमारी के लक्षण वापस आने की संभावना लगी रहती है। लक्षण वापस आने पर इनका इलाज करना मुश्किल हो जाता है।

ग्लाइगीन एम सिरप के साइड इफेक्ट ( Side Effects of Glygene M Syrup)

ग्लाइगीन सिरप के नियमित रूप से लेने पर आमतौर पर इसके साइड इफेक्ट खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसके लिए किसी भी डॉक्टर की सलाह की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसी स्थिति में यदि इसके उपयोग के दौरान कोई साइड इफेक्ट होते हैं और वह लंबे समय तक बने रहते हैं या उनके लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो आप इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएँ। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवा का उपयोग करें। ग्लाइगीन सिरप के सामान्य साइड इफेक्ट की सूची निम्न प्रकार है-

  • चाक जैसा स्वाद
  • कब्ज
  • डायरिया

ग्लाइगीन एम सिरप को स्टोरेज कैसे करें? (How to Store Glygene M Syrup?)

ग्लाइगीन सिरप की खुराक और मापन के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस्तेमाल करने से पहले लेवल की जांच कर लें। डॉक्टर द्वारा बताये गयी मात्रा में इसे मांपे और फिर पिएँ। पीने से पहले सिरप को अच्छी तरह हिलाएँ ताकि नीचे बैठा सिरप घुलकर एक समान हो जाये। ग्लाइगीन सिरप को खाना खाने के बाद या खाने से पहले कभी भी ले सकते हैं। लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो इसे रोजाना निश्चित पर लेना ही सेहत के लिए ठीक बताया गया है। सिरप को खरीदते वक्त पैकेट पर लिखी जानकारी को सही तरीके से पढ़ लें और एक्सपायरी डेट को चेक कर लें। जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए दवा का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। ग्लाइगीन सिरप का उपयोग करते हुए अगर किसी भी तरह की परेशानी होती है तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। जब तक बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती तब तक दवा का उपयोग करते रहें।

ग्लैरी Mv1 टैबलेट को स्टोरेज कैसे करें ? (How to store Glyree Mv1Tablet?)

ग्लाइगीन सिरप को बहुत ही सावधानी के साथ रखा जाना चाहिए। इसके रखरखाव में हल्की सी भी चूक सिरप को खराब कर सकती है। साथ ही खराब सिरप का उपयोग करना स्वास्थ्य को हानि पहुँचा सकता है। इस दवा को धूप से बचाकर रखना है। सिरप को 30 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखना बेहद जरूरी है। इस सिरप को डॉक्टर की सलाह के बिना फ्रिज में भी नहीं रखना चाहिए। सिरप को जहाँ भी रखा जाये ध्यान रहे यह बच्चों और जानवरों की पहुँच से दूर रहे। दवा का उपयोग खत्म होने के बाद इसे कहीं भी या घर के आस पास ना फेंकें। इससे वातावरण को हानि होने की संभावना रहती है।

ग्लाइगीन एम सिरप से जुडी सुरक्षा संबंधी सलाह (Safety Advise)

अल्कोहल
(असुरक्षित)
इस दवा के साथ शराब का सेवन करना सुरक्षित नहीं है। यह असुरक्षित है।
स्तनपान
(सुरक्षित
स्तनपान के दौरान इस सिरप का इस्तेमाल करना संभवतः सुरक्षित है। मानव पर किए गए सीमित शोधों से पता चला है कि यह दवा मां के दूध में नहीं मिलती है और इस दवा से बच्चे पर भी कोई जोखिम नहीं पहुँचता है।
ड्राइविंग
(सुरक्षित)
ग्लाइगीन एम सिरप के सेवन से गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। यह बिल्कुल सुरक्षित है।

जरूरी सूचना- दवाइयों से जुड़ी सभी जानकारी देना हमारा काम है। हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारियों को डॉक्टर की सलाह बिल्कुल भी नहीं मानना चाहिए। दवाइयों की दी गई जानकारियों में से किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन करना मरीज के स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसका विशेष ध्यान रखें।

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स