[gtranslate]

इन आसान नुस्खों से बनाए कटे हुए सेब को स्वस्थ

2 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

सेब एक ऐसा फल है जो हर तीसरे व्यक्ति को पसंद होता है। और बच्चे भी इसे काफी चाव से खाते हैं। ऐसे में हम सेब को काटकर स्कूल या ऑफिस लेकर जाते हैं। जो थोड़ी देर बाद ही अपना रंग बदलकर काले रंग के हो जाते हैं।

सेब को काले होने से बचाने के उपाय

आप चाहे कितनी भी अच्छी क्वॉलिटी का या महंगे से मंहगा सेब खरीद लें। काटने के बाद इसका रंग बदल ही जाता है। जिसके बाद इसे खाना तो दूर देखने का मन भी नहीं करता। और बात ऑफिस या स्कूल की हो तो लोगों के बीच काफी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको कटे हुए सेब को काले होने से बचाने के उपाय बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार है।–

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    • कटे हुए सेब को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखने के लिए इसे बीच से 4 या 6 भाग में काटकर रबड़ से बांध लें। और बैग में रखकर ले जाएं।
    • सेब को काटकर उसमें थोड़ा नमक छिड़क कर रखें। इससे आपका सेब कई घंटो तक काला नहीं होगा।
    • अगर आपकी आदत सेब को काटकर ले जाने की है तो सबसे पहले इसे काटकर नमक वाले पानी में कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें। ले जाने के समय साफ पानी से धो कर ले। ऐसा करने से काफी टाइम तक सेब काला होने से बच जाएगा।
    • सेब के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें आधा नींबू मिला लें। और आराम से ऑफिस या स्कूल लेकर जाएं। सेब का रंग सुंदर बना रहेगा।

    यदि आप भी कटे हुए सेब के काले होने वाली समस्या से परेशान हैं तो ऊपर बताए गए नुस्खों को ज़रूर आज़माएं।

    ये भी पढ़े-इन नुस्खों से पके हुए केलों को रखें लंबे समय तक ताज़ा