[gtranslate]

इन अचूक टिप्स के ज़रिए अंगूर को रखें लंबे समय तक ताज़ा

2 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

लोगों का मानना होता है कि लंबे समय तक फल और सब्जियों को स्टोर करके रखना बेहद मुश्किल है। और ये सच भी है क्योंकि हम बाज़ार से एक साथ काफी फल और सब्जियां ले आते हैं। जो एक बार में नहीं खाया जा सकता। जिसके कारण ये खराब होने लगते हैं। इसमें भी बात अंगूर की हो रही हो तो ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। लाने के कुछ दिन बाद से ही इसकी हालत खराब होने लगती है। तो ऐसे में आज हम आपको फल और सब्जियां और अंगूर को लंबे समय तक ताज़ा रखने के कुछ शानदार टिप्स देने जा रहे हैं। जो कि निम्न है।

  • अंगूर को खराब होने से बचाने के लिए इसे प्लास्टिक की थैली में रखें। लेकिन उन्हें धोने से बचें। क्योंकि धोने से ये जल्दी खराब हो जाते हैं।
  • फ्रीज के कंटेनर में रखने से अंगूर लंबे समय तक ताज़ा रहेंगे। इतना ही नहीं ये ठंडा भी हो जाएगा जिससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
  • अंगूर को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए उसे पानी में रखें। लेकिन ध्यान रहे पानी को रोज़ाना बदलते रहें।
  • जब आप अंगूर लेकर आएं तो उसे पहले ही खराब अंगूरों से अलग कर लें। ऐसा ना करने से खराब अंगूर के संपर्क में रहने से बाकी के अंगूर भी जल्दी खराब हो जाएंगे।
  • डाली से तोड़कर रखने से भी अंगूर ज़्यादा दिनों तक चल जाते हैं।

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    अगर आप भी अंगूर खाने के शौकिन हैं लेकिन बाज़ार से लाते ही ये खराब हो जाते हैं तो इस स्थिति में ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करें। ऐसा करने से अंगूर लंबे समय तक ताज़ा बने रहेंगे। और स्वाद पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें-इन आसान नुस्खों से बनाए कटे हुए सेब को स्वस्थ