[gtranslate]

पथरी के मरीजों को नहीं खानी चाहिए ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

पथरी (stone) एक गंभीर रोग है जो अक्सर गलत खान-पान के कारण हो जाता है। इसके होने के बाद भी अगर खान-पान का खास ध्यान ना रखा जाए तो दिन प्रतिदिन इसका आकार बढ़ता ही चला जाता है। पथरी से पीड़ित मरीज़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे पेट में असहनीय दर्द, यूरीन ना निकल पाना, चक्कर आना, आदि। खान-पान का ज़्यादा ध्यान उन लोगों को रखने की ज़रूरत होती है जिनके गुर्दो में पथरी होती है। अक्सर वे अंजाने में कई ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे उनकी समस्या और बढ़ जाती है।

पथरी क्यों होता है? (stone causes in hindi)

पथरी में क्या खाएं? और क्या ना खाएं? जानने से पहले ये जानना बहुत ज़रूरी है कि पथरी होता क्यों हैं? और कैसे इससे बचा जा सकता है? तो आज हम आपको बताएंगे की पथरी किन कारणों से होता है और कैसे इस रोग से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं।

  • खून में मौजूद बेकार तत्व अक्सर क्रिस्टल्स का निर्माण करते हैं। जो धीरे-धीरे गुर्दे के अंदर जमा हो जाते हैं। और अधिक बढ़ने पर ये पत्थर जैसी गुठलियों में बदल जाते हैं।
  • अगर आप अधिक दवाइयों का सेवन करते हैं तो इससे भी पथरी होने का खतरा रहता है।
  • अनुवांशिकता पथरी होने का सबसे बड़ा कारण है। यदि आपके परिवार में स्टोन की फैमिली हिस्ट्री चली आ रही है तो इस स्थिति में भी आप पथरी रोग के शिकार हो सकते हैं।
  • अगर आप अधिक तरल पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं तो आपको आसानी से पथरी की समस्या हो सकती है। क्योंकि तरल पदार्थ हमारे शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकाल देते हैं। जिससे स्टोन होने का खतरा कम हो जाता है।
  • यदि आप अधिक प्रोटीन युक्त आहार या कम फाइबर वाला खाना खाते हैं तो निश्चय ही आपको स्टोन हो सकता है।

ये भी पढ़ें – किडनी स्टोन निकालने का घरेलू उपाय

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    पथरी में क्या नहीं खाना चाहिए? (What should not eat in stones?)

    जब पथरी का रोग हो जाए तो इसका आकार बढ़ने से रोकने के लिए आप निम्न चीज़ों का सेवन ना करें।

    पथरी में क्या नहीं खाना चाहिए? (What should not eat in stones?)

    • एनिमल प्रोटीन- एनिमल प्रोटीन जैसे रेड मीट, चिकन, अंडा, मछली और सुअर का मांस आदि खाने से पथरी का खतरा रहता है। इसलिए पथरी से पीड़ित मरीजों को एनिमल प्रोटीन नहीं खाना चाहिए।
    • पालक पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो है लेकिन जब गुर्दे में पथरी हो तो पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पालक में कई ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो गुर्दे में पथरी की समस्या को बढ़ा देते हैं।
    • सिट्रिक एसिड- पथरी से बचना है तो सिट्रिक एसिड से भरपूर पदार्थों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करें। क्योकि खट्टे पदार्थ जैसे नींबू, आंवला, संतरा, अचार आदि में पर्याप्त मात्रा में सिट्रिक एसिड होता है। जिससे पथरी हो सकता है।
    • जंक फ़ूड- पथरी को बढ़ने से रोकना है तो खाने में जंक फूड बिल्कुल ना खाएं। ये स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज़्यादा नुकसानदायक है। जंक फूड पाचन शक्ति को तो खराब करता ही है साथ ही गुर्दे में पथरी की समस्या को भी बढ़ा देता है।
    • कोल्ड-ड्रिंक्स- वैसे तो पथरी होने पर डॉक्टर भी तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें की पथरी से पीड़ित होने पर कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाए रखना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के आकार को बढ़ाता है।
    • साबुत अनाज- अगर आप पथरी के शिकार हो गए हैं तो किसी भी कीमत पर ऐसी चीजें ना खाएं जिनमें ऑक्सलेट की मात्रा मौजूद होती है। जैसे पालक, साबुत अनाज, राजमा, अमरूद आदि को नज़रअंदाज़ करें।

    ये भी पढ़ें – किडनी की पथरी की होम्योपैथिक दवा

    पथरी में क्या खाना चाहिए? (What to eat in stones?)

    जैसा की हमने ऊपर बताया पथरी होने का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान का होना है। ऐसे में आपका ये जानना बहुत ज़रूरी है कि पथरी की समस्या में किस तरह का भोजन करना चाहिए(What to eat in stones?)। जिससे समस्या और ना बढ़े। तो आइए जानते हैं स्टोन होने पर क्या खाना चाहिए?

    पथरी में क्या खाना चाहिए? (What to eat in stones?)

    • गन्ना का रस पीएं- पथरी की समस्या में गन्ने का रस पीना बहुत लाभकारी होता है। क्योकि गन्ने का रस शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन से पथरी अपने आप ही पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलने लगती है।
    • आलू का सेवन करें- वैसे ज़्यादातर मामलों में खासकर वज़न बढ़ने से रोकने के लिए आलू का सेवन करने से मना किया जाता है। लेकिन जब बात पथरी की हो तो इस स्थिति में आलू बहुत फायदेमंद है। क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो गुर्दे में पथरी का निर्माण होने से रोकता है।
    • दूध पीएं- पथरी से पीड़ित रोगी को हमेशा दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि दूध एक तरल पदार्थ है। जो पथरी को तोड़ने में मदद करता है।
    • गाजर खाएं- गाजर में विटामिन बी-6 और विटामिन सी पाया जाता है। जो किडनी स्टोन व गुर्दे के स्टोन के लिए बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं गाजर के सेवन से शरीर का खून साफ होता है।
    • फाइबर युक्त आहार लें- पथरी शरीर में फाइबर की कमी के कारण होता है। इसलिए पथरी से बचने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा फाइबर युक्त आहार लेना चाहिए। इसके लिए आप फलियां, दलिया, करेला, सूखी बींस, चुकंदर खीरा आदि का सेवन करें।
    • नारियल पानी- स्टोन में ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए। इसलिए पथरी में पानी के साथ-साथ नारियल पानी का भी सेवन करें। नारियल पानी एक तरल पदार्थ है। जिसके सेवन से पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल आता है।

    यदि आप पथरी के रोग से पीड़ित हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें। बीना डॉक्टर से मिले किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन ना करें। ऐसा करने से आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स