[gtranslate]

किडनी में पथरी (स्टोन) की समस्या से निजात पाने के लिए योग

3 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

अकसर हम किडनी स्टोन (kidney stone) की समस्या को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से ये छोटी सी बीमारी बड़ी बीमारी में तब्दिल हो सकती है। अकसर गलत खानपान के कारण ये रोग हो जाते हैं। यूरिन में मौजूद साल्ट व मिनरल से मिलकर पथरी बनती है। जिसका आकार हमेशा बढ़ता रहता है। ऐसे में लोग किडनी स्टोन (kidney stone) को दूर करने के लिए ऑपरेशन का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है की योगा से भी किडनी स्टोन (kidney stone) को योगासन के ज़रिए भी निकाला जा सकता है।

किडनी स्टोन के लिए योग (Yoga for kidney stone in hindi)

योग हर रोग की दवा है। बड़ी से बड़ी बीमारी को आप केवल योग द्वारा रोक सकते हैं। तो आज हम आपको किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के कुछ आसान योग बाताने जा रहे हैं। जिसको रोज़ाना करने से आप किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं पथरी के कुछ आसान योगासन।

    • भुजंगासन

भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल ज़मीन पर लेट जाएं। और अपने पैरों को इस स्थिति में रखें कि तलवे ऊपर की तरफ हो जाएं। अब अपने हाथों को कंधों के बराबर में रखें और हथेलियों को जमीन के संमातर रखते हुए अपने सिर और धड़ को पीछे की ओर लेजाकर उठाने की कोशिश करें। ध्यान रहे इस स्थिति में कोहनियां मुड़ी हुई और गर्दन पीछे की तरफ झुकी हुई रहेगी। तनकर कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें। सांस को लेते और छोड़ते रहे। फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से किडनी स्टोन (kidney stone) की समस्या नहीं होती है।

    • पश्चिमोत्तानासन

इस योगासन (yoga) को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर दोनों पैरों को बराबर फैलाकर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। इसके बाद हल्की-हल्की सांस छोड़ते हुए नीचे की तरफ झुकें और दोनों हाथों से दोनों अंगूठों को पकड़ें। धीरे-धीरे नीचे झुके और घुटनों को स्पर्श करें। 4 से 5 बार इस योग को करें। ऐसा करने से स्टोन (treatment for kidney stone) की शिकायत कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।

    • सर्पासन

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को एक दूसरे से मिलाकर रखें। अब ठुड्डी को ज़मीन पर सटा कर रखें और दोनों हाथों को सीधा करते हुए कोहनी से अंदर की तरफ मोड़ें। मुड़े हुए हाथों की हथेलियों को सिर के दोनों तरफ रखें। ध्यान रहे कोहनी ज़मीन को छू रही हो। इसके बाद धीरे-धीरे सांस लेते हुए और कंधों को ऊपर उठाएं। कंधे ऊपर उठाते ही शरीर का पूरा वज़न आपके हाथों पर रहेगा। थोड़ी देर इसी स्थिति में रहें। इस योग को करने ले किडनी स्टोन की समस्या खत्म होती है। इसके अलावा ये हार्ट अटैक और पेट की समस्या से भी बचाता है।

    • उष्ट्रासन

इस आसन को उष्ट्रासन इसलिए कहते हैं क्योंकि इस योग को करते समय शरीर ऊंट के समान हो जाता है। इस योगासन को करते समय वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। और शरीर के आगे वाले हिस्से को पीछे की तरफ ले जाएं। और दोनों हाथों की हथेलियों से पैरों को छुएं। इस योग से ब्लैडर, किडनी, लीवर, छाती, और गर्दन में दर्द आदि की शिकायत खत्म होती है।

    • अंर्धचंद्रासन

इस आसन को त्रिकोणासन भी कहा जा सकता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों की एड़ी और पंजों को मिलाकर खड़े हो जाएं। और दोनों हाथ कमर से सटा कर रखें। गर्दन को सीधा करते हुए धीरे-धीरे दोनों पैरों को बराबर में थोड़ी दूरी पर रखें। अब दाएं हाथ को उपर उठाएं और कंधे के समानांतर में रखें। आपकी हथेलियां आसमान की तरफ होनी चाहिए। ध्यान रहे बायां हाथ कमर पर रहे। इसके बाद बाईं ओर झुकें और 20 से 30 सेकंड इसी मुद्रा में बने रहें।

ऊपर बताए गए सभी योगासन किडनी स्टोन के लिए रामबाण उपाय है। और केवल किडनी स्टोन के लिए ही नहीं इन योगासनों से शरीर सभी प्रकार के रोगों से दूर रहेगा। लेकिन अगर किडनी स्टोन से बचना है तो खानपान का खास ध्यान रखें। ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीएं। परेशानी ज़्यादा हो तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बिल्कुल ना भूलें।

ये भी पढ़ें –

पथरी में क्या खाना चाहिए

किडनी की पथरी की होम्योपैथिक दवा

किडनी स्टोन निकालने का घरेलू उपाय

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स