[gtranslate]

जिम में वर्कआउट के दौरान हो जाती है थकान, तो ये काम करे

3 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

आज के युग में हर कोई फिट रहना चाहता है। क्योंकि फिट और स्मार्ट लोगों की समाज में एक अलग ही पहचान होती है। जिसके लिए लोग कितनी मेहनत भी करते हैं। जिम, स्ट्रेचिंग, एक्सर्साइज़ आदि करके घंटो पसीना बहाते हैं। इसके बाद थकान और शरीर में दर्द (body pain) होना तो आम बात है। ऐसे में हमें कुछ ऐसे टिप्स की ज़रूरत होती है जिससे हम अपनी कमज़ोरी को दूर करके (weakness) एनर्जी को वापस पा सकें।

वर्कआउट के बाद पाना है एनर्जी तो करें बस एक काम

  1. एक्सरसाइज़ क्यों करते है?
  2. एक्सरसाइज के बाद एनर्जी कैसे पाएं?

एक्सरसाइज़ क्यों करते है?(Why do you exercise?)

कुछ लोगों का मानना होता है कि मोटे लोग ही अपना वज़न घटाने के लिए जिम (gym) जाते हैं और एक्सरसाइज़ करते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि दुबले हो या मोटे हर एक व्यक्ति के लिए फिटनेस बहुत ज़रूरी है। और आप एक्सरसाइज़ के सहारे ही फिट रह सकते हैं। इतना ही नहीं एक्सरसाइज़ (exercise) के और भी बहुत से फायदे हैं। जो की निम्न हैं-

एक्सरसाइज़ क्यों करते है?(Why do you exercise?)

  • रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की शिकायत नहीं होती है।
  • जिन लोगों का पेट बाहर होता है या वज़न ज़्यादा होता है तो इस स्थिति में एक्सरसाइज करने से फैट कम होने लगता है।
  • ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में भी एक्सरसाइज़ की अहम भूमिका होती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से हाईब्लडप्रेशर 75 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
  • एक्सरसाइज करने से तनाव व डिप्रेशन की शिकायत नहीं होती है। इतना ही नहीं ये एक दवा की तरह का काम करता है जिसे रोज़ाना करने से डिप्रेशन और अन्य मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    एक्सरसाइज के बाद एनर्जी कैसे पाएं? (How to get energy after exercise?)

    मसल्स बनाना और वज़न कम करना बहुत मेहनत का काम है। इसके लिए कड़ी डायट प्लान के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत ज़रूरी है। लेकिन सवाल ये है कि इतनी मेहनत के बाद होने वाली थकान को कैसे दूर करें? तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एक्सरसाइज़ के बाद होने वाली थकान को दूर करके समान्य अवस्था में आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

    ये भी पढ़ें-कमर दर्द के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है योग

    एक्सरसाइज के बाद एनर्जी कैसे पाएं? (How to get energy after exercise?)

    • ठंडे पानी से नहाएं- कई लोगों का मानना होता है कि एक्सरसाइज़ के बाद नहाना नहीं चाहिए लेकिन ये आपकी गलतफहमी है। क्योंकि एक्सरसाइज़ के बाद नहाना बेहद फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज़ के बाद जब ठंड़ा पानी सर पर पड़ता है तो मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। इसलिए रोज़ाना वर्कआट के बाद ठंडे पानी से ज़रूर नहाएं।
    • पानी पीएं- वर्कआउट के बाद पानी ज़रूर पीएं। ध्यान रखें कि पानी हमेशा बैठकर ही पीएं।
    • प्रोटीन शेक- वर्कआउट (workout) के बाद प्रोटीन शेक बहुत ज़रूरी है। अगर आप दिन भर में 1 से 2 घंटे भी एक्सरसाइज़ करते हैं तो आपके लिए प्रोटीन शेक पीना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। क्योंकि लगातार वर्कआउट के बाद हमारा शरीर अपनी एनर्जी (Energy) खोने लगता है। जिसे वापस पाने के लिए प्रोटीन शेक का सेवन करें।
    • अंडा खाएं- अंडा(egg) प्रोटीन और विटामिंस का एक बेहतरीन स्रोत है। एक्सरसाइज के बाद उबले हुए अंडे के सफेद हिस्से का सेवन करें। इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी और आप घंटो मेंहनत के बाद भी ताज़ा महसूस करेंगे।
    • कोल्ड ड्रिंक ना पीएं- वर्काउट के बाद प्यास लगना तो आम बात है। ऐसे में अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक (cold drink) का सेवन ना करें। वर्कआट के बाद ये आपकी सेहत पर बूरा असर डालती है।

    यदि आप भी जिम जाते हैं या रोज़ाना वर्कआउट करते हैं तो ऐसे में ऊपर बताई गई बाते आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

    ये भी पढ़ें- इस आसान योग से करें सुबह की सुस्ती को पलभर में गायब

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स