[gtranslate]

जानें योगा और जिम के फायदे और नुकसान (Yoga Vs Gym For Health)

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

अधिकांश लोग फिट रहने के लिए योगा (Yoga) और जिम (Gym) का सहारा लेते हैं। ले भी क्यों ना सेहतमंद और अच्छी पर्सनालिटी वाले लोगों की समाज में अलग ही पहचान होती है। योगा और जिम करने से शरीर चुस्त और फुर्तिला रहता है साथ ही गर्भवती महिला के लिए ये वरदान के रूप में काम करता है। योगा और जिम (Yoga Vs Gym) करने से गर्भावस्था के बाद बढ़ने वाला वज़न कम होता है।

यहां जाने जिम फायदेमंद है या योगा

  1. जिम के फायदे और नुकसान
  2. योगा के फायदे और नुकसान

आजकल युवा पीढ़ी योगा की जगह जिम (Gym) को ज़्यादा पसंद करती है क्योंकि ये काफी ट्रेंड में है। कई लोगों के ज़हन में ये सवाल आता है कि योगा (Yoga) बेहतर है या जिम? अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है तो आज हम आपको योगा और जिम के फायदे व नुकसान के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं।

आइए जानते हैं जिम के फायदे और नुकसान (Advantages and Disadvantages of Gym in Hindi)

अक्सर लोग इस असमंजस में रहते हैं कि उनके सेहत के लिए योगा (Yoga) बेहतर है या जिम (Gym)। लेकिन जहां सेहत की बात आती है वहां दोनों ही फायदेमंद है क्योंकि ये हमारे शरीर की क्षमता पर निर्भर करता है कि हम क्या ठीक से कर पाएंगे।

जिम के फायदे (Benifits Of Gym)

आज की युवा पीढ़ी फिट रहने का सबसे बेहतर विकल्प जिम (Gym) को मानती है। जिम जाने के कई फायदे हैं जैसे-

  • मिलेगी स्लिम बॉडी

मिलेगी स्लिम बॉडी

स्लिमट्रिम बॉडी सब को आकर्षित करती है। इसके लिए जिम बहुत फायदेमंद है। अक्सर आपने देखा होगा जिम जाने वाली लड़कियों की कमर काफी पतली (yoga to reduce belly) होती है। क्योंकि जिम में ऐब्स डैवलप होते हैं, हाथों, पैरों की मसल्स स्ट्रॉग होती हैं, साथ ही महिलाओं की कमर भी पतली होती है।

  • रहेंगे रिलैक्स

रहेंगे रिलैक्स

कुछ लोगों हर छोटी-छोटी बातों का स्ट्रैस लेने लगते हैं जिसके कारण वो अपनी लाइफ को अच्छी तरह एंजॉय नहीं कर पाते और तनावग्रस्त होने से उनकी सैक्स की इच्छा भी पूरी नहीं होती है। ऐसे में जिम एक बेहतर साधन है इससे स्ट्रैस नहीं होता है और स्टैमिना भी बढ़ता है।

  • होगी बॉडी बिल्डिंग

होगी बॉडी बिल्डिंग
इस बास से तो सब भली-भांती परिचित हैं कि जिम जाने से बॉडी बनती हैं। आजकल की युवा पीढ़ी में बॉडी बनाने का बहुत क्रेज़ है जिसके लिए लोग जिम को ज़्यादा पसंद करते हैं।

  • वज़न होगा कम

वज़न होगा कम

अक्सर गर्भावस्था (yoga for pregnant) के दौरान महिलाओं का वज़न काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जिम उनके लिए एक बेहतर विक्लप है। गर्भावस्था के बाद लगातार 1 महीने तक जिम करने से पेट की चर्बी व शरीर का भार कम होता है।

  • करेंगे बैलेंसड डाइट

करेंगे बैलेंसड डाइट

जिम में ऐक्सरसाइज़ करने का एक जो सबसे बड़ा फायदा है वो है डाइट चार्ट फॉलो करने की आदत। जिम में ट्रेनर डाइट चार्ट देते हैं जो ऐक्सरसाइज़ टाइप और शरीर की जरूरतों के अनुसार बनाया जाता है। जिसे फॉलो करने से शरीर में पोषक तत्वों की ज़रूरत पूरी होती है।

ये भी पढ़ें – स्वस्थ रहने के लिए योग

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    क्या आप जानते हैं?

    पहले अखाड़े हुआ करते थे। लेकिन अब जिम का प्रचलन है क्योंकि जिम का महत्व बढ़ने से लोगों ने अखाड़े में जाना कम कर दिया जिसके बाद कई सारे अखाड़ों को जिम में तब्दिल कर दिया गया। अगर आपको कुस्ती जैसी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना है तो चाहे आप कितना भी जिम कर लें अंत में अखाड़े में जाना ही पड़ता है।

    जिम के नुकसान (Side Effects Of Gym)

    कहते हैं किसी भी चीज का अगर आवश्यक्ता से अधिक सेवन किया जाए तो वो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। वैसे ही अगर आप जिम (Gym) में ज़रूरत से ज़्यादा वर्कऑउट करते हैं तो इसका शरीर पर दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है।

    • वार्मअप

    वार्मअप

    आमतौर पर जिम (Gym) जाने वाले लोग वार्मअप नहीं करते है और जिम के अंदर घुसते ही वज़न उठाने लगते हैं जिससे इंजरी होने का खतरा रहता है। कई बार टिश्यू तक फट जाते है। जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

    • ड्रेसअप ना होना

    ड्रेसअप ना होना

    कई बार लोग जिम ऐसे ही उठ कर चले जाते हैं और अपने ड्रेसअप पर ध्यान नहीं देते हैं। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। जिम में एक्सरसाइज़ के दौरान चप्पल या लेदर शूज पहनने से चोट लगने का खतरा रहता है।

    • लंबाई ना बढ़ना

    लंबाई ना बढ़ना

    जो लोग पहली बार जिम जीते हैं वो अपनी लंबाई पर बात करना भूल जाते हैं। उसके बाद भारी वज़न उठाने के कारण उनकी हाइट नहीं बढ़ पाती है।

    • ट्रेनर की सलाह ना लेना

    ट्रेनर की सलाह ना लेना

    अक्सर लोग जिम में जो सबसे बड़ी गलती करते हैं वो है ट्रेनर से सलाह ना लेना। आमतौर पर युवा पीढ़ी यू-ट्यूब से वीडियो देखकर एक्सरसाइज़ करने लगती है इससे उनकी बॉडी प्रॉपर साइज़ में नहीं आती है।

    • शरीर में दर्द

    शरीर में दर्द

    कई बार जो लोग पहली बार जिम जाते हैं वो जोश-जोश में भारी-भारी डंबल उठा लेते हैं इससे उनके शरीर में दर्द होने लगता है। और ये दर्द कई दिनों तक चलता है।

    ये भी पढ़ें- Morning Walk के ये 10 फायदे आपको रोज़ सैर करने पर कर देंगे मजबूर..

    योगासन के फायदे (Benefits Of Yoga)

     

    पुराने समय में ऋषीमुनी फिट रहने के लिए योग का सहारा लेते थे। रोज़ाना सुबह योग करने से व्यक्ति बीमार भी नहीं पड़ता है। आजकल लड़कियां (yoga girl) पतली कमर के लिए योग काफी पसंद करती हैं। तो आइए जानते हैं योग के क्या-क्या फायदे हैं।

    • शरीर लचीला बनता है

    शरीर लचीला बनता है

    रोज़ाना सुबह कम से कम 5 योगासन करना चाहिए क्योंकि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। जिससे शरीर के अंगो का नियमित व्यायाम होता है और शरीर लचीला बनता है।

    डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

      • वजन कम करने में फायदेमंद

      वजन कम करने में फायदेमंद

      योग शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही शरीर को तंदुरुस्त भी बनाता है। अगर वज़न की बात करें तो योग से शरीर की चर्बी कम होती है। कुछ लोगों का पेट (yoga to reduce belly) बाहर होता है जिसके कारण उन्हे भीड़ में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन लोगों के लिए योग बहुत ही रामबाण तरीका है।

      • ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है

      ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है

      जिन लोगों का बल्डप्रेशर लेवल बढ़ता या घटता रहता है। उन लोगों को रोज़ाना सुबह योगा करना चाहिए क्योंकि योगा से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में करता है। साथ ही ये बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटाता है। इसके अलावा डायबिटीज़ और थायराइड (Thyroid) के मरीज़ों के लिए योगा बहुत फायदेमंद है।

      • मन रहेगा शांत

      मन रहेगा शांत

      रोज़ाना सुबह व्यायाम करने से शरीर की सम्पूर्ण मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है जिससे तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है। इसके अलावा योग में लगने वाली मेहनत के कारण भूख भी ज़्यादा लगती है और पाचन (yoga for digestion) भी सही रहता है। साथ ही इससे अर्थराइटिस (yoga for arthritis) की समस्या नहीं होती है।

      • बीमारियां रहेंगी दूर

      बीमारियां रहेंगी दूर

      रोगों से मुक्ति पाने के लिए व्यायाम एक उत्तम साधन है रोज़ाना सुबह योगा करने से बीमारियां दूर रहती हैं। क्योंकि योग से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। जिससे गठिया, कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द और डायबिटीज़ आदि की शिकायत नहीं होती है।

      • लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद

      लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद

      कई बच्चों (yoga for children) की लंबाई कम रह जाती है। इसका कारण बचपन में ध्यान ना देना है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके बच्चे की लंबाई (yoga for height) कम है तो कुछ योगासनों जैसे ताड़ासन, हलासन आदि अपने बच्चों से करवाएं इससे लंबाई बढ़ती है।

      ये भी पढ़ें – कपालभाति के फायदे

      योगासन के नुकसान (Side Effects Of Yoga)

      योग के तो अनेकों फायदे हैं रोज़ाना योग करने से शरीर में किसी भी तरह के रोग नहीं लगते हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी की योग करने के नुकसान भी हो सकते हैं जी हां कई मायनों में योग हानिकारक भी है। तो आइए जानते हैं योग के क्या-क्या नुकसान हैं।

      • थकावट होना

      थकावट होना

      योग करना शरीर के लिए फायदेमंद तो है ही लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा योग करने से थकावट हो जाती है। और शरीर में गर्मी, इलेक्ट्रोलाइट्स व सोडियम का स्तर कम होना, चक्कर आना, कमज़ोरी महसूस होना जैसी परेशानी हो जाती है।

      • लकवा होने का खतरा

      लकवा होने का खतरा

      अगर योग (Yoga) को करते समय ज़रुरत से ज़्यादा या शरीर की क्षमता से अधिक जोर दिया जाए तो इससे शरीर की मांसपेशियां खिंच जाती हैं। इससे शरीर में दर्द शुरू हो जाता है। और अगर इस परेशानी को नज़रअंदाज़ किया जाए तो इससे लकवा होने का भी खतरा हो जाता है।

      • अनियमित तरीके से योग करना

      अनियमित तरीके से योग करना

      कुछ लोग योग शुरू तो कर देते हैं लेकिन समय के अभाव के कारण हफ्ते में 2 या 3 दिन ही योग करते हैं इससे उन्हे योग का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। क्योंकि योग रोज़ाना करने की ज़रूरत होती है।

      • खाना खाकर योग करना

      खाना खाकर योग करना

      वैसे तो योग खालीपेट ही करना चाहिए लोकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो योग के 1 घंटे पहले कुछ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि खाना खाकर योगा करने से उठने-बैठने में परेशानी होती है और शरीर की मसल्‍स को सपोर्ट नहीं मिल पाता है।

      • मुश्किल योगा का चुनाव

      मुश्किल योगा का चुनाव

      जो लोग पहली बार योगा (Yoga) करते हैं वो जोश में आकर कठिन योगासन कर लेते हैं। ऐसा करने से शरीर की हड्डियों में खिंचाव आ जाता है। क्योंकि शुरूआत में हमारा शरीर कठिन योगासनों के लिए फ्लेक्सिबल नहीं होता जिसके कारण शरीर में दर्द शुरू हो जाता है।

      अगर आपके दिमाग में भी ये बात आती है कि योगा और जिम से क्या सबसे ज़्यादा फायदेमंद है तो हम आपको बता दें कि दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन आप अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही योगा और जिम में से किसी एक का चुनाव करें।

      ये भी पढ़ें – पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन

      हमारे डॉक्टर से सलाह लें

        रिलेटेड आर्टिकल्स