[gtranslate]

स्वस्थ हृदय (दिल) के लिए 7 योग आसन करना न भूलें

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे स्वस्थ रखना बेहद ज़रूरी है। क्योंकि यदि हृदय किसी रोग से ग्रस्त होता है तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग हृदय रोग से पीड़ित होते हैं और तमाम इलाजों के बावज़ूद भी स्वस्थ नहीं हो पाते इसका एकमात्र कारण शरीर को आलसी बनाना है। यदि आप रोज़ाना अपने दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करते हैं तो निश्चय ही आपका हृदय स्वस्थ रहेगा।

क्यों होता है हृदय रोग ( Why Does Heart Disease In Hindi)

स्वस्थ दिल ( healthy heart) के लिए उपचार व इलाज करवाने से पहले ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आखिर दिल का दौरा पड़ता क्यों है? तो बता दें कि इसके कई कारण हैं। जैसे गलत खानपान के कारण दिल का कमज़ोर होना, शरीर में खून का संचालन कम हो जाना, ऑक्सीजन की कमी आदि के कारण हृदय संबंधी रोग हो जाते हैं।

क्यों होता है हृदय रोग ( Why Does Heart Disease In Hindi)

स्वस्थ दिल के लिए योग (Yoga For A Healthy Heart In Hindi)

योगा और व्यायाम स्वस्थ हृदय का एक अचूक इलाज है। ये आपके शरीर में संजीवनी बूटी की तरह काम करती है। योगा करने से मसल्स मजबूत होने के साथ-साथ हार्ट अटैक से भी बचा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी योगा स्पेशलिस्ट के पास जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आप घर में ही रोज़ाना सुबह हल्के व्यायाम से ही अपने शरीर को चुस्त व फुर्तिला बना सकते हैं।

यदि आपके दिमाग में भी ये बात चल रही है कि आखिर हार्ट अटैक (heart attack) से कैसे बचें। तो घबराइए नहीं आज हम आपके लिए हृदय रोग से बचने का कुछ आसान योग लेकर आएं हैं जिसके नियमित प्रयोग से आप हृदय संबंधी किसी भी बीमारी को अपने से दूर भगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

ये भी पढ़े- कमर दर्द के लिए योग

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    स्‍ट्रेचिंग

    स्‍ट्रेचिंग-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- स्‍ट्रेचिंग करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को कंधों के बराबर चौड़ाई में फैलाकर खड़े हो जाएं। अब घुटनों को हल्का मोड़ें और आगे की तरफ झुकें। दोनों हाथों को दोनों घुटनों के ऊपर रखें। पीठ और कंधों को आगे की ओर झुकाकर कलाई को पीठ के पीछे लेजाकर आपस में मिलाएं। और हाथों को पीछे खींचने की कोशिश करें जिससे आपके चेस्ट पर ज़ोर पड़े। 10 से 12 सैकेंड के लिए इसे रोज़ाना करें।

    लाभ- स्‍ट्रेचिंग दिल को स्वस्थ व मजबूत करने के साथ-साथ हमारे शरीर को लचीला भी बनाता है।

    वीरभद्रासन

    वीरभद्रासन-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- इस आसन को करने के लिए अपना एक पैर पीछे ले जाएं और दूसरे पैर की मदद से 90 डिग्री का कोण बनाएं। अब अपने दोनो हाथों को ऊपर उठाकर जोड़ लें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने हाथों को चेहरे के सामने ले लाएं और इसी अवस्था में बने रहकर अपने पैर को और पीछे स्ट्रेच करें। कुछ देर बाद दुसरे पैर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

    लाभ- इस योग से छाती, फेफड़े, दिल, और मांसपेशियों में खिंचाव आता है।

    त्रिकोनासन

    त्रिकोनासन-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- इसे करने के लिए अपने दोनों पैरों को फैलाएं और दांए पैर को बाहर की तरफ खींचे। अपने बांए हाथ को कान के सहारे ऊपर लेजाकर अपनी कमर को दाएं ओर झुकाएं। इसके बाद अपने दूसरे हाथ को जमीन के संपर्क में रखें और दाएं हाथ को ऊपर आसमान की दिशा में खींचे। इस व्यायाम को दोनो हाथों के साथ 15 से 20 सैकेंड के लिए करें।

    लाभ- यह आसन गर्दन, पीठ, कमर और पैरों में मजबूती लाता है। साथ ही ह्रदय को भी सूचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

    ये भी पढ़ें – गर्दन दर्द के लिए योगासन

    सेतु बंधासन

    सेतु बंधासन-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- सेतु बंधासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को स्ट्रेच करें। इसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए अपनी कमर को ऊपर उठाएं। कुछ देर इसी स्थिति में बने रहें। 5 से 7 सैकेंड बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।

    लाभ- इस आसन को करने से आपका दिल स्वस्थ रहता है। और किसी भी पीड़ा को झेलने के लिए तैयार रहता है। साथ ही इससे कमर और पेट का शेप भी ठीक रहता है।

    सूर्य नमस्कार

    सूर्य नमस्कार-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- सूर्य नमस्कार कई तरीकों से किया जाता है। इसे आप साधारण खड़े होकर भी कर सकते हैं। और घुटनों के बल बैठकर भी कर सकते हैं। यदि आपको व्यायाम करने का समय नहीं मिलता तो आप सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं।

    लाभ- सूर्य नमस्कार बहुत ही चर्चित योगासन है। इसे करने से हार्ट अटैक, मांसपेशियो में दर्द, पेट की चर्बी, कब्ज़ आदि की समस्या दूर होती है।

    ताड़ासन

    ताड़ासन-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- ताड़ासन को करने के लिए ताड़ के पेड़ के समान खड़े हो जाएं। दोनों पैरों को थोड़ा बाहर निकालें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की दिशा में लेजाकर नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं। गहरी सांस लें और शरीर को स्ट्रेच करें।

    लाभ- इस आसन से हृदय का तनाव दूर होता है।

    स्वासासन

    स्वासासन-स्वस्थ दिल के लिए योग

    विधि- यह योग सभी योग से आसान है। इसे करने के लिए ज़मीन पर सीधे लेट जाएं और आंखों को बंद कर लें। दोनों हाथों को शरीर के बराबर में फैलाकर हथेलियों को खुला छोड़ दें। धीरे धीरे सांस लें और छोड़ें।

    लाभ- इस आसन से शारीरिक मानसिक तनाव दूर होता है। क्योंकि इससे शरीर बिल्कुल विश्राम की अवस्था मे चला जाता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से इस योग को करने से ह्रदय स्वस्थ रहता है।
    यदि आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ऐसे में ऊपर बताए गए योगासन आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं।

    ये भी पढ़े – केवल योग ही कर सकता है हाइपरटैंशन को दूर

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स