[gtranslate]

दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के 7 उपाय, बदल देंगी आपकी ज़िंदगी

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

आजकल के इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग शरीर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण शरीर कई तरह की घातक बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसलिए हमें स्वस्थ रहने का हर वो स्टेप फॉलो करना चाहिए जिससे शरीर निरोग रह सके।

स्वस्थ कैसे रहे? (How to be healthy)

इस बदलते जीवनशैली में हमारे पास अनेको काम होते हैं जिसके कारण हम जल्दबाजी में वो सारे काम कर देते हैं जिससे हमारा शरीर रोगों का शिकार हो जाता है। अगर आप भी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं और आप नहीं जानते की स्वस्थ कैसे रहते हैं तो घबराइए नहीं आज हम आपको फिट रहने के कुछ शानदार टिप्स देने जा रहे हैं जिसे अपने जीवनशैली में शामिल करके आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

  • व्यायाम करें

स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत ज़रूरी है। अगर आप रोज़ाना नियमित रूप से खूली हवा में व्यायाम करते हैं तो निश्चय ही आप फिट रह सकते हैं। योगा और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर साधन है। इससे रोग, रक्तवाहिका, मधुमेह और मोटापा जैसे रोग नहीं होते हैं। साथ ही ये मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है और तनाव को रोकने में मदद करता है।

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें

घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। क्योंकि हमारा लगभग पूरा दिन घर पर ही बितता है और अगर वही साफ ना हो तो शरीर पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें इसके लिए आप नीचे दिए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  1. जब आप किचन में हो तो चप्पल पहनकर किचन में जाने और बिना हाथ धोए कुछ भी खाने की चीज़ों को बनाने से परहेज करें।
  2. कच्ची और पक्की सब्ज़ियों को अलग-अलग रखें।
  3. गंदा पानी घर के किसी भी कोने में इक्ट्ठा ना होने दें। सिंक, वॉश बेसिन आदि की रोज़ाना सफाई करते रहें। क्योंकि ये घर की ऐसी जगह हैं जहां पानी बहुत जल्दी इक्ट्ठा हो जाता है।
  4. खाने को कभी भी खुला ना छोड़ें। फ्रिज के बरतनों और ओवन आदि को हमेशा साफ करते रहें।
  5. फल और सब्ज़ियों को धोकर खाएं।
  • तेल-मसालों से परहेज करें

बहुत ज़्यादा तेल और मसाले शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए कोशिश करें कम तेल-मसाले वाला भोजन बनाएं। बैक्ड और फ्राइड चीज़ों से परहेज करें। खाने को हमेशा सही तापमान पर अच्छे से पकाएं। ध्यान रहे ज़रूरत से ज़्यादा खाना पकाने पर भी उस खाने के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
दैनिक जीवन की ये 7 अच्छी आदतें बदल देंगी आपकी ज़िंदगी

  • रोज़ाना सुबह नींबू,पानी पीएं

रोज़ाना सुबह उठने के बाद हल्के गुनगुने पानी में एक नींबू और एक चम्मच शहद डालकर पीएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। और अगर आपका पेट बाहर है तो ये स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर तरीका है।

  • उपवास करें

पूरे हफ्ते की गतिविधि के बाद हफ्ते में एक दिन उपवास रखना बहुत ज़रूरी होता है। ऐसा करने से पेट साफ रहता है। और पाचन से जूड़ी कोई भी समस्या आपके शरीर में नहीं लगती है। उपवास वाले दिन अगर आपको भूख लगती है तो ऐसे में आप हल्का भोजन जैसे खीरा, सलाद आदि का सेवन कर सकते हैं।

  • बॉडी चेकप करवाएं

50 की उम्र के बाद शरीर गीरने लग जाता है। और शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। ऐसे में हम किसी घातक बीमारी का शिकार ना हो इसके लिए समय-समय पर रूटीन चेकअप करवाते रहें। बच्चों के साथ खेलने और पालतू जानवर के साथ समय व्यतित करें। ऐसा करने से दिल खुशहाल रहता है। इतना ही नहीं टेंशन और डिप्रेशन की शिकायत भी नहीं होती है और यदि आप खुश हैं तो इसका अर्थ ये है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ है।

  • उचित अवस्था में बैठें

हमारा अधिकांश समय ऑफिस में काम करते हुए बीतता है। जिसके लिए हमें पूरा दिन एक ही अवस्था में बैठना पड़ता है। ये हमारे पीठ दर्द का कारण बनते हैं। इसलिए जहां भी बैठे पीठ को सीधा करके बैठें। और थोड़े-थोड़ो समय में उठकर पीठ को सीधा कर लें। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत नहीं होती है।

स्वस्थ रहना जीवन जीने के लिए बहुत ज़रूरी है। यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो बाहर से घर आने के बाद खाना खाने से पहले। हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। इससे हाथों के किटाणु मर जाते हैं। फिट रहने के लिए ऊपर दिए गए लेख भी आपके लिए बहुत उपयोगी है।

ये भी पढ़ें – ये योग दिलाएंगे हर रोग से छुटकारा

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स