[gtranslate]

मुनक्का खाने के फायदे, लाभ, तरीके और नुकसान-Munakka ke Fayde

Avatar for Ritika
Written by Ritika

@

रोजाना सुबह खाली पेट मुनक्का का सेवन करने से व्यक्ति को कई लाभ होते है। मुनक्का खाने से कैल्शियम, फाइटोकेमिकल, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते है। बता दें कि मुन्क्का मूल रूप से अंगूर को विशेष प्रक्रिया के तहत सूखाकर बनाया जाता है। मुनक्का एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है जिसके सेवन से सेहत को लाभ मिलता है।

आमतौर पर दो तरह के मुनक्के पाए जाते हैं, जिसमें लाल मुनक्का और काला मुनक्का शामिल है। मुनक्का इस्तेमाल कर (munakka benefits in ayurveda) मूल रूप से वात, पित्त और कफ दोष को दूर करने में मदद मिलती है। कैलोरी युक्त मुनक्का खून बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। आयुर्वेद में गले के रोगों, पेट की समस्याओं , खून की कमी, कमजोरी को दूर करने के लिए मुनक्के का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

मुनक्का के बारे में जाने यहां

  1. मुनक्का खाने के कई लाभ होते हैं (munakka benefits in ayurveda)
  2. मुनक्का खाने के नुकसान
  3. बालों के लिए मुनक्का का उपयोग (munakka benefits and usage)

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    मुनक्का खाने के कई लाभ होते हैं

    मुनक्का खाने के कई लाभ होते हैं

    मुनक्का खाने का खास तरीका होता है। विटामिन और कई खनिज से युक्त मुनक्का फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। आयुर्वेद में मुनक्का के कई लाभ (munakka benefits in ayurveda) बताए गए है।

    दातों को दे मजबूती

    मुनक्का में फाइटोकेमिकल नामक तत्व होता है जो दातों की समस्या से राहत दिलाने में लाभदायक होता है। इसमें ओलेनोलिक एसिड होता है जो दांतों की समस्याओं के खिलाफ सुरक्षा देता है। दांत की समस्या से परेशान होने पर मुनक्का खाना चाहिए। ये मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

    इसे भी पढ़े – गुड़ खाने के फायदे

    अनिद्रा करे दूर

    मुनक्के का सेवन करने से इंसोमेनिया की समस्या दूर होती है। अगर किसी व्यक्ति को नींद आने में परेशानी होती है तो उसे मुनक्के का सेवन करना चाहिए।

    हृदय के लिए लाभदायक है मुनक्का

    मुनक्का खाने से हृदय की समस्याओं से निजात मिलता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से उच्च रक्तचाप की समस्या दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जो उच्च रक्तचाप कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत होन के कारण ये प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है।

    कब्ज की परेशानी से दिलाए निजात

    मुनक्का खाने से कब्ज की परेशानी खत्म होती है। दरअसल पेट में जाकर मुनक्का पानी सोखता है, जिससे वह फूलकर कब्ज से राहत देता है। ये पाचन तंत्र को सुधारता है। फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम युक्त मुनक्का का नियमित तौर पर सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है। कब्ज से राहत पाने के लिए रोज 10 मुनक्का सुबह दूध में उबालकर पीने से लाभ होता है।

    वजन बढ़ाने में करे मदद

    मुनक्का फ्रुक्टोज और ग्लूकोज का बढ़िया स्त्रोत होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता और वजन बढ़ता है। वजन बढ़ाने के उद्देश्य से 10 मनुक्के और पांच छुहारे रोज सुबह और शाम दूध में उबाल कर पीने से लाभ होता है।

    एनीमिया दूर कर बढ़ाए आयरन

    आयुर्वेद के मुताबिक मुनक्का (munakka benefits in ayurveda) आयरन युक्त होता है, जिसे खाने से एनीमिया की शिकायत खत्म होती है। मुनक्का शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को पूरा करता है जिसकी मदद से खून बनता है। मुनक्का में कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल का निर्माण होता है। रात को 10-12 मुनक्का पानी में भीगोकर सुबह उठकर इन्हें चबाने से शरीर में खून बढ़ता है। ये खून साफ करने में भी मददगार है।

    बुखार भगाए मुनक्का

    फिनोलिक पायथोन्यूट्रिएंट युक्त मुनक्का जर्मीशिडल और एंटीऑक्सीडेंट युक्त होता है। इसके सेवन से वायरस और संक्रमण संबंधित बुखार दूर होता है। आयुर्वेद में मुनक्के (munakka benefits in ayurveda) के साथ अदरक पीसकर एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर सेवन करने से लाभ होता है।

    यौन दुर्बलता करे खत्म

    यौन समस्या को दूर करने में भी मुनक्का फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कामेच्छा में बढ़ोतरी होती है। एमिनो एसिड युक्त मुनक्का यौन दुर्बलता खत्म करता है।

    हड्डियों को दे मजबूती

    मुनक्का कैल्शियम युक्त होता है। इसके सेवन से हड्डियों, जोड़ों और दातों को भी मजबूती मिलती है। बोरान तत्व से भरपूर मुनक्का कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से बचने के लिए महिलाओं को खासतौर से मुनक्के का सेवन करना चाहिए। पोटेशियम युक्त होने के कारण मुनक्का हड्डियों को मजबूती देकर उनका विकास करता है।

    आंखों की रोशनी बढ़ाए

    विटामिन ए, बीटा कैरोटीन युक्त मुनक्का आंखों की सेहत में सुधार करता है। आंखों के फ्री रेडिकल्स से लड़ने में ये मदद करता है।

    मुनक्का त्वचा को बनाए सुंदर

    मुनक्का पौष्टिक होता है, इसलिए इसमें वसा और उच्च ऊर्जा होती है। मुनक्का त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाता है। मुनक्का में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं की रक्षा करते है। मुनक्का विटामिन ए और ई युक्त होता है। काला मुनक्का शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। ये त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसके सेवन से त्वचा में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है।

    बालों की सेहत सुधारे मुनक्का

    आयुर्वेद में मुनक्का (munakka benefits in ayurveda) को शरीर ही नहीं बल्कि बालों के लिए लाभकारी होत है। इसके सेवन से बालों का प्राकृतिक रंग बना रहता है। मुनक्के का नियमित रूप से सेवन करने से बाल चमकदार और मोटे होते है। इसमें विटामिन सी होता है जो कोशिकाओं की क्षति होने से रोकता है।

    मुनक्का के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

    मुनक्का के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

    मुनक्का अगर अधिक मात्रा में खाया जाए तो ये शरीर में कैलोरी की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे वजन भी बढ़ सता है। ये मधुमेह, ह्दय रोग, फैटी लीवर की समस्याएं पैदा कर सकता है। इसका अधिक सेवन किया जाए तो ये उलटी, दस्त और बुखार की समस्या हो सकती है।

    मुनक्का खाने का सही तरीका

    मुनक्का खाने का सही तरीका

    हर चीज अगर सही समय और सही तरीके से खाई जाए तो इसका लाभ मिलता है। ऐसे ही अगर मुनक्के का सेवन करना है तो इसे सुबह खाली पेट खाना चाहिए। रातभर पानी में भिगोकर रखे हुए मुनक्कों का सुबह सेवन करना बहुत फायदेमंद माना गया है। इनके सेवन से पेट साफ होता है और दस्त की समस्या से निदान मिलता है। मुनक्के को पानी की जगह दूध में भिगोकर भी इसका सेवन कर सकते है।

    जानें मुनक्के की तासीर

    जानें मुनक्के की तासीर

    गर्म तासीर के मुनक्के का सेवन मुख्य रूप से सर्दियों में किया जाता है। मगर गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से भी कई समस्याएं दूर हो सकती है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में करना चाहिए।
    मुनक्का मुख्य रूप से गर्म तासीर का होता है। इसका सेवन सर्दियों के मौसम में करने की सलाह दी जाती है। मुनक्के का सेवन (munakka benefits in ayurveda) गर्मियों के मौसम में भी किया जा सकता है मगर इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। मुनक्के का अधिक सेवन करने से बुखार या दस्त हो सकते है।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स