[gtranslate]

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय

Written by Sonali

@ Health Expert

बढ़ती टैक्नलॉजी के चलते हर दूसरे व्यक्ति को आंखो की समस्या होनी आम हो गई है। पहले के जमाने में लोगों में आंखों की समस्या बढ़ती उम्र के साथ देखी जाती है, लेकिन आजकल बदलते लाइफस्टाइल की वजह से यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जा रही है। यह समस्या अब इतनी आम हो गई है। जिसको भयानक नहीं कहा जा सकता। आज के समय में लोग अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाते। जिसकी वजह से उन्हें सबसे ज्यादा आंखों की समस्याएं होने लगती है। वहीं, बच्चों में यह समस्या पढ़ाई के प्रेशर, टी.वी, वीडियो गेम और फोन का अधिक रुप से इस्तेमाल करने की वजह से होती है। आजकल छोटे नन्हे-मुन्ने चश्में का बोझ अपने साथ लेकर घूमते है। नज़रें कमज़ोर होने की वजह से उन्हें पढ़ने में भी दिक्कत आने लगती है। वहीं, बुजुर्गों की बढ़ती उम्र के साथ आंखें कमज़ोर हो जाती है। जो एक स्वाभाविक समस्या है, लेकिन कम उम्र और बचपन में ही चश्मा लग जाना परेशानी की वजहें है, क्योंकि चश्मा हर समय लगाएं रखने से आपकी नाक या आंखों पर इसके निशान बन जाते है। किन्हीं-किन्हीं की आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते है। तो इन सभी समस्या से बचने का एक ही नुस्खा है घरेलू उपाय अजमाकर आंखों की रोशनी को बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें- हट जाएगा चश्मा अगर अपना लिए ये घरेलू उपचार

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के कुछ अचूक उपाय (Enhance eye light)

    ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के कुछ अचूक उपाय

    • पौष्टिक आहार (nutritious food)

    आजकल हम पौष्टिक आहार को छोड़कर बाहर का खान-पान खाना अधिक पसंद करते है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको सही समय पर आहार का सेवन करना ज़रूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मछली को ज़रूर शामिल करें। इससे आपकी आँखों की Dry Eye Syndrome की समस्या हल होने लगेगी। साथ ही आप पालक और अंड़े खाना शुरु करे दें। इससे आपको अच्छा-खासा पोषण मिलेगा और आँखों की रोशनी को तेज़ होगी।

    • पलकें झपकाना (Wink eyelids)

    अगर आप लैपटॉप, कंप्यूटर और फोन का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस दौरान आप पलकें झपकाना भूल जाते है। जिसका सीधा असर आपकी आंखों पर पड़ता है। काम करते समय थोड़ी-थोड़ी देर में पलकें झपकाते रहें। इससे आंखे तनाव मुक्त और ताज़ा रहती है। साथ ही आंखों को आराम मिलेगा।

    • अच्छी नींद लेना (Get a good sleep)

    काम और जिम्मेदारी का अधिक बोझ होने की वजह से कई लोगों को नींद कम आती है। जबकि भरपूर नींद लेना बेहद आवश्यक होता है। इससे आपकी आंखों के साथ-साथ शरीर को भी पूरा आराम मिलेगा। इसके कारण आपको सिर दर्द, थकान, आँखों में धुँधलापन महसूस नहीं होगा। साथ ही आपकी आंखों को रेस्ट मिलेगा जिससे आंखों की मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा। आंखे हमेशा स्वस्थ रहेगी।

    • ड्राई एयर (Dry air)

    आंखों को हवा से हमेशा बचाकर रखना चाहिए। इसमें ड्राई एयर का मतलब AC की हवा से है। जिससे आप अपनी आंखों को हमेशा बचाकर रखें। ठंडी हवा का सीधा आंखों पर पड़ने से आपको अंधापन या कार्निया जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    • सनग्लास (Sunglasses)

    जब आप तेज़ धूप में घर से बाहर निकलते हैं या फिर वाहन चलाते हैं तो आपके लिए सनग्लास का उपयोग करना अत्याधिक महत्वपूर्ण है। ताकि तेज़ धूप की किरणें आँखों पर सीधे ना पड़े और आँखों को हानि ना पहुंचे तथा सनग्लास भी युवी प्रोटेक्शन देने वाला ही पहने।

    • ब्राइटनेस (Brightness)

    इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल करते वक्त आपको उनकी ब्राइटनेस लाइट को हमेशा कम रखें। जैसे मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप आदि। इन सामानों का इस्तेमाल करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। तेज़ रोशनी से आपकी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ेगा और आपकी आंखें सुरक्षित रखेगी।

    • पानी के छींटे मारना (Splash on eyes)

    ठंडे पानी की छींटे आंखों पर मारना एक तरह की योगा भी होती है। इससे आपकी दर्दभरी आंखों को आराम मिलेगा। आंखों में डिहाइड्रेशन ना हो इसलिए ठंडे पानी से अपनी आँखों पर छींटे मारना चाहिए। इससे आपकी आंखें हमेशा साफ रहेगी और ना ही खुजली और आंखें लाल होने की समस्या होगी। यदि आप कहीं बाहर से या लम्बे सफर से आ रहे हो तो घर जाकर तुरंत ठंडे पानी आंखें धोएं।

    • व्यायाम (work out)

    आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है। सुबह उठकर आँखों का व्यायाम करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को एक साथ आपस में रगड़े जब हथेलियाँ गर्म हो जाए तो उसके बाद हल्के हाथो से अपनी आँखों पर रखें। इस व्यायाम से आंखों का तनाव दूर होगा और आंखों को आराम मिलेगा।

    • नियमित आँखों की जांच (Regular eye check up)

    साल में करीबन दो बार अपनी आंखों की जांच डॉक्टर से कराएं। इससे आपकी आंखों से जुड़ी समस्या का पता आपको सही समय पर चल जाएगा। जिसका इलाज आप सही समय पर करवा सकते हैं। इससे आपकी आंखें स्वस्थ और सुन्दर बनी रहेगी।

    इन चमत्कारी घरेलू उपाय के जरिए आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते है। यह उपाय घर बैठकर आराम से कर सकते है ना दवाईयों का झंझट होगा। इन आसान उपायों से आप इलाज करके अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स