[gtranslate]

लिवर की गर्मी के लक्षण जरूर जानें, परेशान कर सकती है ये बीमारी

5 मिनट में जानें
Avatar for Ritika
Written by Ritika

@

मनुष्य का शरीर कई छोटे बड़े अंगों से मिलकर बना है, जिसमें हर अंग का अपना अहम रोल होता है। शरीर के बड़े अंग की बात करें तो लिवर सबसे बड़ा आंतरिक अंग है। लिवर के दो मुख्य काम होते हैं। इसमें एक खून की सफाई और दूसरा भोजन को पचाना होता है। अगर किसी व्यक्ति का लिवर खराब हो जाए तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरुरी है कि लिवर की सेहत का अधिक ध्यान रखा जाए। बता दें कि यकृत, जिगर और कलेजा भी लिवर के अन्य नाम ही है।
लिवर का मुख्य काम खाने-पीने की चीजों को ऊर्जा और न्यूट्रीएंट्स में बदलना है। लिवर की सेहत को अनदेखा करने पर लिवर में गर्मी की समस्या उतपन्न हो सकती है। लिवर में गर्मी होने पर छाती में दर्द, चक्कर आना और हैमोप्टिसिस की परेशानी से मरीज को जूझना पड़ सकता है। हैमोप्टिसिस की समस्या होने पर मरीज को खांसने पर थूक में खून आता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि मरीज लिवर को स्वस्थ रखे, जिसके लिए खानपान पर ध्यान देना अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

लिवर की गर्मी के बारे में सब यहां

  1. लिवर की गर्मी के मुख्य लक्षण
  2. लिवर की गर्मी के ये हो सकते हैं कारण
  3. ऐसे करें लिवर की गर्मी का इलाज
  4. लिवर की गर्मी के लिए अपनाएं ये दवा
  5. लिवर की गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    जानें लिवर की गर्मी के मुख्य लक्षण

    जानें लिवर की गर्मी के मुख्य लक्षण

    लिवर की गर्मी होने के कई लक्षण हो सकते है। इसका सबसे आम लक्षण छाती में दर्द होना है। इसके अलावा मरीज को खांसी, हैमोप्टिसिस, चिड़चिड़ापन होना, सिर में सनसनाहट, चक्कर आना, मुंह में कड़वाहट, अधिक प्यास लगना, जीभ पर पीलापन होना, नाड़ी तेज़ होने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ऐसे लक्षणों को बिना नजरअंदाज किए समय पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लिवर की गर्मी का समय पर इलाज ना करने पर ये गंभीर रूप ले सकता है।

    इसे भी पढ़े – फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए

    लिवर की गर्मी के ये हो सकते हैं कारण

    लिवर की गर्मी के ये हो सकते हैं कारण

    लिवर की गर्मी कई कारणों से हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से मानसिक परेशानी और शारीरिक दिक्कतें बड़ा कारण हो सकती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में जिस तरह से लोग गलत खानपान की आदतें अपना चुके है और अधिक स्ट्रैस लेने वाले माहौल में जी रहे हैं वो लिवर की गर्मी को बढ़ावा दे सकता है।

    असंतुलित लाइफस्टाइल

    आयुर्वेद के मुताबिक लिवर की गर्मी गलत खानपान और असंतुलित लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। जो लोग अधिक मसालेदार खाना खाते हैं, उन्हें लिवर की गर्मी हो सकती है। रोजाना एक्सरसाइज की कमी, पर्याप्त नींद ना लेना, कम पानी पीना, समय पर खाना न खाना आदि कई कारण लिवर की गर्मी की समस्या उत्पन्न कर सकते है।

    मानसिक समस्याएं

    लिवर की गर्मी के लिए मानसिक समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती है। मानसिक समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति या स्ट्रेस से ग्रसित व्यक्ति को लिवर की गर्मी हो सकती है। लिवर की गर्मी से बचने के लिए जरुरी है कि स्ट्रेस से दूर रहना जरूरी है। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों और भावुकता को दूर रखना भी जरूरी होता है।

    गर्म तासीर से बनाएं दूरी

    गर्म तासीर वाली चीजों से दूरी बनाने से लिवर की गर्मी से बचा जा सकता है। लिवर की गर्मी को दूर करने के लिए मिर्च मसाला, चाय कॉफी, तंबाकू, शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। इनके उपयोग से पित्त दोष बढ़ सकता है, जो लिवर की गर्मी का कारण हो सकता है।

    असामान्य रूप से पके भोजन का सेवन

    कई बार भोजन गलत तरीके से पकाया जाता है, जो लिवर की गर्मी का कारण बनता है। दरअसल खाने की तासीर पर ध्यान नहीं देने और इसे बदलने पर लिवर की गर्मी की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

    दवाइयों का सेवन

    कई लोग बीमारियों से ग्रसित होते हैं, जैसे थायराइड, साइनस या डायबिटीज। इन बीमारियों के इलाज के लिए कई एंटीबायोटिक दवाइयों का उपयोग किया जाता है। ये दवाइयां भी लिवर की गर्मी को बढ़ाती है। लिवर की गर्मी एक्सरसाइज ना करने, कम मात्रा में पानी पीने और अधिक गुस्सा करने से भी बढ़ सकती है।

    ऐसे करें लिवर की गर्मी का इलाज

    ऐसे करें लिवर की गर्मी का इलाज

    खानपान पर दें ध्यान

    लिवर की गर्मी का इलाज मुख्य रूप से उसके लक्षण के आधार पर किया जाता है। अगर लिवर की गर्मी मुख्य रूप से गलत खानपान के कारण है तो डॉक्टर खानपान में सुधार करने की सलाह देते है।

    रक्त को करे ठंडा

    मरीज को रक्त ठंडा करने की दवाइयां दी जाती है। कई मामलों में मरीज हैमोप्टिसिस की समस्या से पीड़ित हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर रक्तस्राव को रोकने के लिए रक्त को ठंडा करने की दवाइयां देते हैं, जिनके जरिए लिवर की गर्मी को रोकने की कोशिश होती है। इस दौरान मरीज को नकारात्मक विचारों से दूर रहने को कहा जाता है।

    लिवर की गर्मी के लिए अपनाएं ये दवा

    लिवर की गर्मी के लिए अपनाएं ये दवा

    लिवर की गर्मी को दूर करने के लिए दवाइयां डॉक्टर की निगरानी में लेनी चाहिए। ये दवाइयां किसी भी मरीज को खुद से नहीं लेनी होती है। ये दवाइयां डॉक्टर की देखरेख में ही ली जानी चाहिए।
    ये दवाइयां हैं – व्हाइट ड्रेनिंग पाउडर, लिवर हीट डिसोल्विंग डेकोक्शन, इंडिगो, क्लैम शैल पाउडर, हैमोप्टाइसिस रिलीविंग फॉर्मूला। इन सभी दवाइयों के डॉक्टर की निगरानी में किए गए उपयोग से लिवर की गर्मी को दूर करने में सहायता मिलती है।

    लिवर की गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

    लिवर की गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

    लिवर की गर्मी से बचने के लिए मरीज को अपने खानपान में सुधार करना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की आदत भी इस बीमारी से राहत दिला सकती है।

    • मसालेदार चीजों का सेवन करें कम
    • नियमित रूप से करें एक्सरसाइज
    • स्ट्रैस को कहें बाय
    • नकारात्मक विचारों से बनाएं दूरी
    • लिक्विड डाइट को बढ़ाएं
    • पानी पीने की आदत डालें
    • गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन से बचें
    • शराब और धूम्रपान से बनाएं दूरी

    लिवर की गर्मी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर की निगरानी में दवाई लें। इस बीमारी को अनदेखा करना गंभीर परिणाम दे सकता है।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स