[gtranslate]

डेंगू बुखार: डेंगू (Dengue) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?

3 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

यदि हम डंगू को बीमारी ना कहकर महाबीमारी कहें तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी। क्योंकि आजकल ये बीमारी बड़ी ही तेज़ी से फैल रही है। बारिश की शुरुआत होते ही हर जगह डेंगू का बुखार फैलने लगता है। इस रोग के कारण शरीर में कमज़ोरी आने लगती है। इसलिए डेंगू की शिकायत होने पर खानपान का खास ध्यान रखने की ज़रूरत होती है। क्योंकि ज़रा सी भी लापरवाही आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा सकती है।

गिलोय का रस करेगा डेंगू का बुखार गायब

  1. डेंगू होने के कारण
  2. डेंगू में क्या खाएं

डेंगू होने के कारण (Reasons of Dengue Fever)

डेंगू वायरस के संक्रमण से फैलता है। जो मादा मच्छर के काटने से होता है। डेंगू में तेज़ बुखार, सिरदर्द, उल्टी और जोड़ों में असहनिय दर्द होता है। इतना ही नहीं पीड़ित व्यक्ति के शरीर के प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। जिसके कारण बीमारी और भयानक रूप ले सकती है।

डेंगू में क्या खाएं (What to Eat in Dengue)

डेंगू के बुखार में मरीज की पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है। जिसके कारण भोजन आसानी से नहीं पचता। इसलिए इस स्थिति में खानपान का खास ध्यान रखने की ज़रूरत होती है। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पच जाए। अगर आप भी डेंगू से पीड़ित हैं और आप ये नहीं जानते की डेंगू में किस तरह का भोजन करना चाहिए तो घबराइए नहीं आज हम आपको बताएंगे की डेंगू में किस तरह का भोजन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

ये भी पढ़े – वायरल फीवर के लिए घरेलू उपचार

  • फल खाएं- डेंगू का बूखार होने पर संतरा, अमरूद, कीवी, आलू बुखारा,पपीता और तरबूज आदि का सेवन करना चाहिए। इन फलों से शरीर में एनर्जी आती है। इसके अलावा इन फलों मे पानी की मात्रा अधिक होती है। जिससे व्यक्ति को खूब पेशाब होता है और डेंगू का वायरस पेशाब के जरिए बाहर निकलता है।
  • सब्ज़ियां का सेवन करें- डेंगू बुखार में टमाटर, कद्दू, गाजर, खीरा और चुकंदर आदि बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है। जो डेंगू में बहुत लाभदायक है।
  • नारियल पानी पीएं- नारियल का पानी डेंगू के बुखार में बहुत लाभकारी है। क्योंकि नारियल पानी पीने से भी पीड़ित व्यक्ति को पेशाब ज़्यादा होता है। और इसमें कई मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को फिट रखते हैं।
  • अदरक का पानी- डेंगू के मरीज को अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अदरक का पानी पीएं। इसके लिए आप अदरक को कूटकर इसका रस निकाल लें और इसे पानी में मिलाकर पी लें। ये शरीर को मजबूत भी करता है।
  • गिलोय का रस पीएं- डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो जाता है। इसकी संख्या बढ़ाने के लिए गिलोय के पत्तों को उबालकर रोज़ाना पीएं। इससे डेंगू बुखार जल्दी ठीक होता है। और ये सफेद ब्लड सेल्स को भी जल्दी बढ़ाता है।

डेंगू एक ऐसी समस्या है जिसका शिकार होने के बाद व्यक्ति की पाचन शक्ति कमज़ोर हो जाती है। इसलिए डेंगू में तैलीय, मिर्च-मसाले और नमक से युक्त आहार नहीं लेना चाहिए। डेंगू के रोगी के लिए ऊपर दिए गए लेख बहुत फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- आपका टूथब्रश भी बन सकता है टॉन्सिल का कारण

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स