[gtranslate]

जानिए क्यों होता है पीलिया (जॉन्डिस )- के लक्षण, उपचार और परहेज

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

जॉन्डिस (jaundice) को पीलिया भी कहते हैं। अक्सर ये बीमारी नवजात शीशू को ही प्रभावित करती है। जिसके कारण त्वचा पीली पड़ जाती है। इतना ही नहीं आंखे और पेशाब भी पीले रंग के ही होते हैं। वैसे बच्चों में पीलिया होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर ये परेशानी बड़े व्यक्ति को हो तो ये चिंता का विषय हो सकता है। इस रोग के कारण पीड़ित व्यक्ति का खुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है जिसके कारण व्यक्ति कमज़ोर होने लगता है।

जॉन्डिस क्यों होता है? (Reasons of jaundice)

पीलिया एक ऐसा रोग है जिसके करण शरीर पीला पड़ जाता है और खूजली भी होने लगती है। इस रोग का शिकार व्यक्ति अपने खाने-पीने की क्षमता को खो देता है। तो आइए जानते हैं जॉन्डिस होने के पीछे क्या कारण है?

तो बता दे कि पीलिया (jaundice) तब होता है जब आपकी त्वचा और आपकी आंखें पीली हो जाती हैं। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ये रोग तब होता है जब बिलीरुबिन नामक एक पीला पदार्थ आपके शरीर में बिल्ड-अप हो जाता है। जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स एक तय पर समय टूटते हैं तो बिलिरुबिन नाम का एक बाई-प्रॉडक्ट बनता है। जो सबसे पहले लीवर में जाता है और फिर धीरे-धीरे पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन अगर किसी कारण से रेड ब्लड सेल्स तय समय में से पहले टूट जाते हैं तो लीवर में बिलिरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके कारण पीलिया (piliya) रोग हो जाता है।

ये भी पढे़ं- लूज़ मोशन से हैं परेशान…तो क्या आपने अपनाएं ये घरेलू इलाज?

जॉन्डिस के लक्षण (Symptoms of jaundice)

पीलिया (piliya) को एक गंभीर रोग भी कह सकते हैं। और हम इसका इलाज तभी करवा सकते हैं जब हमे इसके लक्षणों की जानकारी हो तो आज हम आपको पीलिया रोग के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान में रख कर आप जॉन्डिस के लक्षणों को पहचानकर इसका सही इलाज करवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

जॉन्डिस के लक्षण (Symptoms of jaundice)

  • तेज़ खुजली- पीलिया में बहुत तेज़ खुजली होती है और रोगी को नींद नहीं आती है।
  • त्वचा पीला होना- जब आपका शरीर पीले रंग का होने लगे तो समझ जाएं की आप पीलिया के शिकार हो रहे हैं।
  • पीला पेशाब होना- जॉन्डिस से पीड़ित व्यक्ति का पेशाब पीले रंग का होता है।
  • शरीर में खुजली- अगर आपकी आंखे और पेशाब पीले रंग के हो रहे हैं। लेकिन आप जॉन्डिस के लक्षणों को नहीं पहचान पा रहे हैं तो ऐसे में ध्यान रखें की पीलिया में आपके पूरे शरीर में खुजली होती है।
  • पेट दर्द- जॉन्डिस का शिकार व्यक्ति के पेट में हमेशा दर्द रहता है। साथ ही भूख भी नहीं लगती है।

पीलिया के लिए घरेलू उपचार (Home remedies for jaundice)

जॉन्डिस एक साधारण रोग ज़रूर है लेकिन अगर इसका समय रहते इलाज नहीं हुआ तो ये घातक बीमारी में तब्दिल हो सकता है। इसे जल्द से जल्द ठिक करने के लिए डॉक्टरी ट्रीटमेंट (treatment) के अलावा कुछ घरेलू उपचार (home remedies) भी किया जाए तो आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीलिया के कुछ फायदेमंद घरेलू उपचार।

  • टमाटर- जॉन्डिस से जल्दी छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो लाइकोपीन के लिए काफी पायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले टमाटर का रस निकाल लें और इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाकर पीएं।
  • मूली के पत्ते- पीलिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए पत्ते भी काफी फायदेमंद है। यह शरीर से बिलिरूबीन को बाहर निकाल देता है। जिससे पीलिया होने का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए पूली के पत्तों को धोकर इसका जूस निकाल लें और इसे रोज़ाना दिन में 3 से 4 बार ज़रूर पीएं।
  • नीम का रस- नीम में पाए जाने वाले कुछ लाभकारी तत्व पीलिया रोगी के जिगर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इसके लिए नीम का रस निकालकर इसमें शहद मिलाएं और रोज़ाना सुबह-सुबह इसे पीएं।
  • आंवला- जॉन्डिस की बीमारी में आप आंवले का किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे जूस बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गन्ने का रस- सफेद चूने को गन्ने के रस में मिलाकर इसका सेवन करें। इससे पीलिया जल्दी ठीक हो जाता है।

पीलिया में क्या खाएं (What to eat in jaundice)

किसी भी रोग में खानपान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। तो चलिए जानते हैं जॉन्डिस में क्या-क्या खा सकते हैं।

पीलिया में क्या खाएं (What to eat in jaundice)

  • हरी सब्ज़ियां- पीलिया के मरीजों को हरी सब्ज़ियां जैसे साग, गाजर, चुकंदर, केला, ब्रोकली, पत्ता गोभी और स्वीट पोटैटो आदि का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये सब्जियां हमारे लीवर को साफ करती हैं। साथ ही ये बहुत हल्की होती हैं जो रोगों से पीड़ित कोई भी व्यक्ति आसानी से खा सकता है।
  • बीन्स- बीन्स पीलिया के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो रोगी के स्वस्थ करने में मदद करेगा।
  • ताज़े फल- ताज़े फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जॉन्डिस के रोगी को भी ताज़े फल जैसे केला, तरबूज, नींबू, अंजीर,अनार और पपीता आदि का खाना चाहिए। इससे आपका लिवर स्वस्थ रहेगा। जिससे किसी भी तरह का रोग आपके शरीर में नहीं लगेगा।
  • हल्दी- हल्दी का इस्तेमाल लगभग सभी प्रकार की आयुर्वेदिक दवाईयों को बनाने में किया जाता है। ये सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हल्दी डिलकर मिला लें। और रोज़ाना इसे दिन में 2 से 3 बार ज़रूर पीएं।
  • हल्का भोजन- पीलिया के रोगी को भूख नहीं लगती है वो अपने खाने-पीने की क्षमता खो देते हैं। ऐसे में व्यक्ति जो भी खाता है वो पच नहीं पाता जिसके कारण मरीज को उलटियां होने लगती है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को हल्का भोजन जैसे दलिया, खिचड़ी, दाल आदि का सेवन करना चाहिए।

पीलिया में क्या ना खाएं ( What not to eat in jaundice)

अगर आप जॉन्डिस के शिकार हैं तो गलत खानपान के कारण आपकी समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपने खानपान(jaundice diet) का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। तो आइए जानते हैं पीलिया में किन चीज़ों को खाने से परहेज करना चाहिए।

  • अंडे और मांस खाने से बचें- पीलिया के मरीजों को अंडे और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। जहां तक हो सके इन चीज़ों को नज़रअंदाज़ करें। और अगर आप इन चीज़ों का सेवन करते भी हैं तो बीना तले भूने करें।
  • अल्कहोल- अल्कोहल किसी भी रोग में बहुत नुकसानदायक है। इसके सेवन से लिवर पर बूरा असर पड़ता है। जिसके कारण पीलिया हो सकता है। ऐसे में एल्कोहल का सेवन करने से बचें।
  • कैफीन- पीलिया के रोगियों को कॉफी से दूर रहना चाहिए। क्योंकि कॉफी में कैफीन पाया जाता है। जो पीलिया के मरीजों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
  • तले हुए भोजन- तला भूना भोजन जॉन्डिस पीड़ित रोगी के लिए बहुत हानिकारक है। क्योंकि ऐसे भोजन पचने में काफी समय लेते हैं। जिसके कारण लिवर पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है।
  • बाहर का खाना- बाहर का खाना साफ नहीं होता है। साथ ही इसको बनाने में खराब क्वॉलिटी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है जिसके सेवन से पेट खराब हो सकता है। जिससे रोगी की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

जॉन्डिस से बचने के लिए सावधानियां

पीलिया रोग से बचना है तो इसके लिए कुछ सावधानियों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है।

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • गर्भवती महिला को खानपान का ध्यान रखना ज़रूरी है। जिससे आने वाला बच्चा पीलिया का शिकार ना हो।
  • दूध व पानी को उबालकर पीएं।
  • सड़े, गले और कटे हुए फलों का सेवन करने से बचें।
  • पीलिया रोग से पीड़ित व्यक्ति का जूठा खाना ना खाएं।

यदि आप भी पीलिया रोग के शिकार हैं और आपको इसके बारे में नहीं पता है कि कैसे इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं? या इस रोग में किन चीज़ों का ध्यान रखना होता है तो घबराइए नहीं। इस लेख में आपको पीलिया रोग के बारे में व इसके इलाज के बारे में भी पता लग जाएगा।

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स