[gtranslate]

लूज मोशन से हैं परेशान…तो क्या आपने अपनाएं ये घरेलू इलाज?

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

पेट से जूड़ी कोई भी समस्या तब होती है जब हमारा खानपान ठिक ढ़ंग से नहीं होता है। इन सभी समस्याओं में जो सबसे पहला नाम है वो है दस्त (loose motions) की समस्या। दस्त उस स्थिति को कहते हैं जब मल सामान्य से बिल्कुल पतला पानी की तरह हो जाता है। इस रोग के कारण शरीर में कमज़ोरी औऱ पानी की कमी को जाती है। क्योंकि हमारे शरीर का सारा पानी लूज़ मोशन के दौरान बाहर निकल जाता है। जिससे ऊर्जा की कमी हो जाती है। और व्यक्ति बीमार हो जाता है।

लूज़ मोशन क्या होता है? ( What is loose motions)

दस्त का इलाज करने से पहले ये जानना ज़रूरी है कि दस्त होता क्यों है? तो हम आपको बता दें कि गुदा के रास्ते से मल का पानी की तरह बाहर आना दस्त कहलाता है। इसके कारणों की बात करें तो पित्त, कफ, मसालेदार खाना, असंतुलन और दवाइयों के ज़्यादा सेवन से दस्त की शिकायत हो जाती है।

लूज़ मोशन के घरेलू उपचार (Home remedies for loose motions in hindi)

लूज़ मोशन को हम कोई बड़ी बीमारी नहीं कह सकते हैं। लेकिन अगर दस्त के साथ-साथ उलटियां (vomiting) भी होने लगे तो ये एक गंभिर समस्या बन सकती है। ऐसे में इसे बढ़ने से रोकना बहुत ज़रूरी होता है। यदि आपको भी हमेशा दस्त और लूज़ मोशन की शिकायत रहती है और इसके कारण शरीर में कमज़ोरी (weakness) आ जाती है तो जल्द से जल्द इसका इलाज करवाएं। तो आज हम आपको लूज़ मोशन के कुछ घरेलू इलाज बताने जा रहे हैं। जिसकी सहायता से आप घर में इसका इलाज कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं।

लूज़ मोशन के घरेलू उपचार (Home remedies for loose motions in hindi)

 

    • अनार के बीज का सेवन करें

लूज मोशन्स (loose motions) में अनार बहुत फायदेमंद है जब भी आपको दस्त की शिकायत हो तो उस स्थिति में अनार के बीजों (pomegranate seeds) को चबाएं। पूरे दिन में 2 से 3 बार अनार का जूस पीएं। और अनार के बीज को चबाकर खाएं। अनार का बीज लगभग सभी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके बीज में बहुत से गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं।

ये भी पढ़ें- वायरल फीवर में ये एक चीज़ बन सकती है घातक

    • केला भी है फायदेमंद

यदि दस्त की समस्या आपको बार-बार परेशान करती है तो ऐसे में केले का सेवन करें। इसमें मौजूद पेक्टिन पेट को स्वस्थ करने में मदद करता है। इसके अलावा लूज़ मोशन के कारण शरीर में कमज़ोरी आ जाती है इस स्थिति में केले में मौजूद पोटै‍शियम आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

    • पानी पिएं

लूज़ मोशन होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस स्थिति में ज़्यादा से ज़्यादा पानी (water) पीने की कोशिश करें। इसके अलावा आप पानी वाले फल, जूस, नींबू पानी आदि भी पी सकते हैं।

    • मेथीदाने का सेवन करें

मेथीदाना में एंटीबैक्टिरियल और एंटीफंगल पाए जाते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथीदाने का पाउडर ठंडे पानी से लें। ये पेट की गर्मी के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे पेट की गर्मी कम हो जाएगी। खाली पेट इसके सेवन से दस्त की शिकायत दूर होती है।

    • कच्चा पपीता खाएं

कच्चा पपीता लूज़ मोशन के लिए एक रामबाण दवा है। दस्त लगने की स्थिति में आप कच्चे पपीते को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे उबाल लें। उबालने के बाद जब पपीते का पानी हल्का ठंडा हो जाए तो इसे पी लें। दिन में 3 से 4 बार इसके सेवन से दस्त लगना कम हो जाएगा।

    • संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

लूज़ मोशन में संतरे के छिलकों की चाय बहुत फायदेमंद है। क्योंकि संतरे के सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसके लिए संतरे को लेकर उसे धो लीजिए छिलका उतार कर आधे कब गर्म पानी में उबाल लें। थोड़ा ठंडा होन पर इसे शहद के साथ मिलाकर चाय बना लें। इस चाय को दिन में 2 से 3 बार पीएं। इसके सेवन से लूज़ मोशन की शिकायत दूर होती है।

    • एप्‍पल साइडर विनेगर का सेवन करें

एप्‍पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) में एंटीमाइक्रोबायल और एंटी-इंफ्लामेटरी के गुण पाए जाते हैं। ये पतले मल को रोकने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में 2 चम्मच सिरका और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। और इसका सेवन करें।
ऊपर बताए गए नुस्खे दस्त को रोकने में मदद करते हैं। ध्यान रहे 2 से 3 बार के इस्तेमाल से अगर आपको लाभ नहीं पहुंचता है तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

ये भी पढ़ें- खर्राटों से हैं परेशान? ये 6 आयुर्विदक उपचार हैं आपके लिए वरदान

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स