[gtranslate]

जानिए महिलाओं की सेक्स समस्याओं के घरेलू इलाज

Written by Sonali

@ Health Expert

शरीरिक संबंध बनाने से यौन समस्या (sex problems) की दिक्कतें बढ़ने लगती है। महिला हो या पुरुष इनको इस परेशानी को झेलना पड़ता है, लेकिन इसकी भी कई वजहें होती है। इस परेशानी से महिलाएं ज्यादात्तर जूझझने लगती हैं। दोनों के गुप्त अंग के मेल से समस्या उत्पन्न होना लाज़मी है। इसमें घबराने वाली बात नहीं होती। खासतौर, महिलाओं में यह समस्या शादी होने के बाद होती है। लगातार सेक्स करने की वजह से महिला और पुरुष के गुप्त अंग में घर्षण पैदा होता है। जिसकी वजह से गुप्त अंग छिल जाता है वहीं, कई बार पुरुष के वीर्य की वजह से महिला को इंफेक्शन होने की संभावना होती है। ऐसा सिर्फ महिलाओं के साथ नहीं होता। पुरुषों को भी इंफेक्शन (sex problems) होने की समस्या से जूझझना पड़ता है जिसकी बड़ी वजह सेक्स बनता है, इसलिए सेक्स करने से पहले आपको कुछ बातों की जानकारी रखनी चाहिए। जिससे आप इन समस्यों से दूर रहेंगे। अगर आप शादीशुदा (sex problems in marriage)हैं तो इस आर्टिकल को अच्छे से आखिरी तक पढ़ें, क्योंकि अक्सर आपके साथ यह समस्याएं बनी रहेगी। कई बार लापरवाही की वजह से यह समस्या इतना भयंकर रुप ले लेती है, जिसको झेल पाना मुश्किल हो जाता है। तो इन खास जानकारी के जरिए आप खुद को बचाकर रखें।

पार्टनर की इच्छा जानें

शादीशुदा जीवन(sex problems in marriage) की शुरुआत में ही आपको एक-दूसरे की इच्छाओं का सम्मान रखना चाहिए। साथ ही यह जानने की कोशिश करनी चाहिए आपके इस स्टेप से पार्टनर को कोई तकलीफ का सामना तो नहीं करना पड़ेगा। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अक्सर भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में लोग सेक्स लाइफ को समय नहीं दे पाते। तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि आपका पार्टनर सेक्स करने की भावना रखता है या नहीं। अगर उसका मन नहीं है तो आपको उसके साथ ज़बरदस्ती से रिलेशन नहीं बनना चाहिए। इससे पार्टनर के गुप्त अंग को चोट पहुंच सकती है, और समस्या उत्पन्न हो सकती है।

भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं

अगर आपका पार्टनर संबंध बनाने के लिए उत्तेजित है और आप करने के लिए इच्छुक नहीं तो पार्टनर को मना करने से पहले खुद को इसके लिए मनाए। अगर फिर भी आप नहीं करना चाहते तो अपने पार्टनर को बड़े प्यार से इसके लिए मनाएं ताकि उनकी एक्साइटमेंट में कमी ना आए, क्योंकि जब तक दोनों तरफ से उत्तेजना बढ़ेगी तभी आप सेक्स को एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप एक की इच्छा से ऐसा करेंगे तो महिला को गुप्त अंग में दर्द होना का एहसास होगा और चलने-फिरने में दिक्कतें आएगी।

जानिए महिलाओं की सेक्स समस्याओं के घरेलू इलाज

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    पीरियड्स के दौरान सेक्स को करें नज़रअंदाज़

    कई पार्टनर्स पीरियड्स में सेक्स करना सेफ समझते है, हालांकि यह ठीक नहीं होता। इस दौरान महिलाओं के शरीर से गंदा खून बाहर निकलता है, जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बना रहता है। वीर्य और खून के मिलाप से इंफेक्शन बढ़ने की समस्या पैदा हो जाती है। यह इंफेक्शन की समस्या महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो जाता है।

    गुप्त अंग की अच्छी तरह से सफाई करें

    दोनों पार्टनर्स को अपने गुप्त अंग की साफ-सफाई अच्छे से करनी चाहिए। इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। महिलाओं के लिए मार्केट में गुप्त अंग को साफ और सूखा रखने के लिए कई प्रॉड्क्ट्स मिलते है। हो सके तो उसका इस्तेमाल रोज़ाना करें। खासतौर से महिलाओं में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बना रहता है तो इन प्रॉड्क्ट्स का इस्तेमाल से आप इन तमाम समस्याओं से बचें रहेंगे।

    खुजली और दाने की समस्याओं से बचें

    अक्सर महिलाओं को गुप्त में खुजली और दाने होने की शिकायत रहती है। जोकि एक आम समस्या है। इससे बचने के लिए महिलाओं को थोड़ी सेफ्टी करनी होगी। यह समस्या गंदे वॉशरुम यूज करने, गुप्त अंग की अच्छे से साफ-सफाई ना रखने की वजह से और गुप्त अंग को गीला रखने की वजह से यह समस्या बनी रहती है। दाने होने की वजह से आपको चलने-फिरने में परेशानी आती है। साथ ही वह दाने तेज़ी से फैलते है। जो एक भयंकर समस्या का कारण बन जाता है

    सेक्स के बाद साफ करें गुप्त अंग

    सेक्स के बाद थोड़ी थकान और सुकून मिलने का एहसास कुछ समय तक बना रहता है। जिसकी वजह से आपके अंदर थोड़ा आलस भी आ जाता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग सेक्स करने के तुरंत बाद सो जाते है। ऐसे में आप अपने गुप्त अंग को साफ नहीं करते। जिसमें वीर्य के मौजूद कीटाणु आपके गुप्त अंग में खुजली और दाने की समस्या को उत्पन्न कर देते है। जिसे आम बोल-चाल में हम इंफेक्शन कहते हैं। डॉक्टर्स भी कहते हैं, रिलेशन बनाने के तुरंत बाद गुप्त अंग की सफाई करना अनिवार्य होता है। इससे आपको बार-बार गुप्त अंग की समस्या नहीं होगी।

    न पहनें गंदे अंडरगारमेंट्स

    सेक्स करने के तुंरत बाद अपने अंडरगारमेंट्स को बदलना अनिवार्य है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। रोज़ाना साफ अंडरगारमेंट्स पहनें।

    न करें गलत खान-पान

    महिलाएं अगर ज़्यादा कैफीन का सेवन करे (कॉफी, चाय, कोला) या स्ट्रॉबेरीस खाएं तो उनको गुप्त अंग में इन्फेक्शन होने खतरा बना रहता और जिससे अंदरूनी हिस्से में सूजन आ जाती है तो ऐसे हालात मे सेक्स करना कष्टदायी होता है।

    डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

      कंडोम का इस्तेमाल करें

      अक्सर सेक्स करते-करते ज्यादा समय होने पर महिलाओं में इच्छा में कमी होनी शुरु हो जाती है। जिसकी वजह से वह जल्दी से उत्तेजित नहीं हो पाती और उन्हें सेक्स करने में दिक्कत आती है। सूखेपन के कारण लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं या फिर बर्थ कंट्रोल करने के लिए भी लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसमें लुब्रीकेंट होने की वजह से सेक्स करने के दौरान महिलाओं को दर्द तो नहीं होता, लेकिन इससे उनको इरिटेशन और एलर्जी होने लगती है। यह भी इंफेक्शन होना का बड़ा कारण बनता है। अगर आपके पार्टनर के साथ भी यह दिक्कत है तो अच्छी क्वालिटी वाला कंडोम इस्तेमाल करें यदि उससे भी उनको परेशानी हो रही है तो आप कंडोम का यूज करना बिल्कुल बंद कर दें।

      जानिए महिलाओं की सेक्स समस्याओं के घरेलू इलाज

      गलत सेक्स पोजिशिन को नज़रअंदाज़ करें

      सेक्स करने के लिए गलत पॉजिशिन बनाना आपके चरम सुख में बाधा बनता है। साथ ही महिलाओं के गुप्त अंग को चोटिल कर सकता है, इसलिए सही तरीके से किया गया सेक्स को आप पूरी तरह से एंजॉय कर सकते हैं।

      ये भी पढ़ें- सेक्स समस्या से मिलेगी निजात, तुरंत अजमाएं ये आयुर्वेदिक इलाज…

      हमारे डॉक्टर से सलाह लें

        रिलेटेड आर्टिकल्स