[gtranslate]

सेक्स समस्या से मिलेगी निजात, तुरंत आजमाएं ये आयुर्वेदिक इलाज…

Written by Sonali

@ Health Expert

इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी का प्रभाव थकान,कमज़ोरी और तनाव हर किसी पर पड़ रहा है ऐसे में इससे सेक्स लाइफ भी ग्रस्त हो रही है। सेक्स लाइफ वैवाहिक जीवन का अहम हिस्सा है। इसमें कमी आने से रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा महिला और पुरुष दोनों की तरफ से हो सकता है। आजकल महिलाएं भी घर और ऑफिस दोनों में काम करती है जिसके कारण वह तनाव और थकान दोनों महसूस करती है। इसी के साथ खान-पान का ठीक ढंग से ख्याल नहीं रखने की वजह से कमजोरी का भी एहसास उन्हें होने लगता है। जिससे आपकी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है। पोषक तत्वों की कमी और गलत खान-पान की वजह से आपका शरीर दिन-प्रतिदिन खोखला बनता जा रहा है। जिसको दूर करने के लिए आयुर्वेदिक इलाज एक रामबाण इलाज है। जी हां, सेक्स के दौरान या सेक्स से जुड़ी अन्य दूसरी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेदिक इलाज का सहारा ले सकते हैं। हमारे द्वारा बताएं गए इस इलाज को नियमित रुप से करने से आपको सेक्स की कई समस्या से निजात मिल सकती है।

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    क्या आप जानते है:-

    भारत में 60 फीसदी तलाक सेक्स लाइफ अच्छी ना होने की वजह से होते हैं। सेक्स जिंदगी में उतना ही ज़रूरी है जितने आपके रोजमर्रा के काम। ऐसे में दोनों में किसी एक को संतुष्टि ना मिले या कोई और परेशानी होने पर पति-पत्नी के संबंध धीरे-धीरे खराब होने लगते है जिसको समय रहते संभाल लेना चाहिए।

    जानते हैं सेक्स समस्या के बारे में कुछ अहम बातें…

    सेक्स समस्या वैवाहिक जीवन को तंग कर देती है। शादी के बाद लोग ज्यादात्तर सेक्स समस्या से घिर जाते है। जिसका निवारण ढूंढना चाहते है। बता दें कि, सेक्स समस्या कई प्रकार की होती है, जोकि महिला और पुरुष दोनों को हो सकती है। जैसे कि, यौनशक्ति कमज़ोर होना, स्पर्म काउंट में कमी, बांझपन, शीघ्रपतन, और प्राइवेट पार्ट्स में इंफेक्शन होना।

    जानते हैं सेक्स समस्या के बारे में कुछ अहम बातें...

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      इन तमाम समस्या के आयुर्वेदिक इलाज कुछ इस प्रकार हैं…

      • गोखरू

      गोखरू
      गोखरू का नाम आपने सुना होगा। यह एक उपयोगी हर्ब है, जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। ये एक प्रकार की जड़ी-बूटी की गिनती में आता है। यह महिला या पुरुषों की सेक्स समस्याओं को दूर करता है। यौनशक्ति को बढ़ाने के लिए यह अच्छी जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। इसको उपयोग करने के लिए आप चना, गोखरू का रस या चूर्ण और मिश्री को बराबर मात्रा में लें। चनों को गोखरू के रस के साथ 24 घंटे तक मिलकर रखें। जब चने रस से भर जाएं तब इसको छाया में सूखा दें। सूखाने के बाद इसका चूर्ण बना लें और रोज़ एक चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ शहद में मिलाकर खाएं। इससे आपकी सभी सेक्स समस्याएं दूर होने लगेगी।

      • अश्वगंधा

      अश्वगंधा

      यह ऐसी औषधि है जिससे सेक्स समस्या से छुटकारा मिलता है। यह नसों और तंत्रिका तंत्र को अच्छे से काम करने में सहायता करता है। जिससे आपका तनाव बाहर निकलता है और आपको आराम मिलता है। इससे शरीर रिलैक्स रहता है जिससे कामोत्तेजना जाग्रत होती है और आप अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाते हैं।

      • अकरकरा

      अकरकरा

      अकरकरा जड़ी-बूटी में एंटीवायरल गुण होते है जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है साथ ही सेक्स दिक्कतों से भी निजात दिलाता है। इसके तमाम फायदे है। साथ ही सेक्स से जुड़ी समस्या को भी ठीक करने में यह असरदायक है। इससे स्पर्म काउंट में बढ़ोत्तरी होती है। मतलब कि, जिन पुरुषों के स्पर्म काउंट काफी कम संख्या में होते है। इसके सेवन से आपको लाभ मिलेगा। इसको डॉक्टर की सलाह के बिना बिल्कुल ना खाएं।

      • अशोक के पेड़ की छाल

      अशोक के पेड़ की छाल

      अशोक का पेड़ बेहद गुणकारी है। इस पेड़ की छाल, पत्ते, जड़, फूल और फल सभी औषधि के रुप में इस्तेमाल किए जाते है। यह वूमेन फ्रेंडली पेड़ है, क्योंकि यह सिर्फ महिलाओं के रोगों को ही दूर नहीं करता बल्कि एंजिग को भी रोकता है। इसके अलावा सेक्स से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। यह प्राइवेट पार्ट्स में सेक्स की वजह से हो रहे इंफेक्शन को दूर करता है। इसके सेवन के लिए आप अशोक के बीज को पीसकर रोज़ाना सुबह-शाम लें। इससे यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

      • शिलाजीत

      शिलाजीत

      शिलाजीत का नाम सालों साल से सुनने में आ रहा है। यह सेक्स की समस्या को दूर करता है। यह खासतौर से पुरुषों के लिए होता है। आजकल पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या अधिक होने लगी है। जिसके कारण सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए आप इसके सेवन से सेक्स समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

      हमारे डॉक्टर से सलाह लें

        सलाह लें

        इन औषधियों का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। जिससे सेक्स समस्याएं भी दूर हो रही है। आप भी इनका उपयोग करके अपनी सेक्स लाइफ की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता मजबूत बनेगा, क्योंकि सेक्स लाइफ खराब होने की वजह से कई बार पति-पत्नी के रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं, इसलिए आप लापरवाही ना बरतें और अपने पार्टनर को खुश और संतुष्ट करने के लिए इन औषधि का इस्तेमाल करें। यह औषधि ना केवल आपकी सेक्स लाइफ ठीक करेगी बल्कि आपको अंदुरुनी ताकत देगी और कमज़ोरी को दूर करेगी। जिसके दूर होने पर आप सेक्स को आनंदमय तरीके से कर पाएंगें और आपका पार्टनर भी इससे खुश रहेगा। यह औषधि महिला और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी होती है। यह कुछ ऐसी औषधियां हैं, जिसके सेवन से आप सेक्स समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन इन सब का सेवन करने पहले डॉक्टर्स से सलाह ज़रूर लें।