[gtranslate]

दांत दर्द (Toothache)के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

Written by Pooja Sharma

@ Health Expert

दांतों का दर्द आपका पूरा दिन खराब कर सकता है। दांतो में दर्द के कारण ना आप ठीक से कुछ खा पाते हैं और ना ही किसी से ज़्यादा बात कर पाते हैं। दर्द की वजह से मसूड़ो में सूजन हो जाती है जिससे आपको काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। शरीर के किसी भी अंग के दर्द को आप एंटीसेप्टिक क्रीम, दवाइयों या फिर स्प्रे आदि से ठीक कर सकते हैं। लेकिन दांत के दर्द का इलाज थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वैसे तो दांतों के दर्द का इलाज केवल डेंटिस्ट ही कर सकता है लेकिन आप घर बैठे भी दांतो के दर्द से राहत पा सकते हैं। उसके लिए आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताए जाएंगें लेकिन उससे पहले दांतों में दर्द का कारण जानना भी बेहद ज़रूरी है।

इस नुस्खें से तुरंत ठीक होगा दांतों का दर्द

  1. दांतों में दर्द का कारण
  2. दांतों में दर्द के लक्षण
  3. दांतों में दर्द के घरेलू उपाय

दांतों में दर्द का कारण

दांतो में दर्द के अनेक कारण हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ज़्यादा ब्रश करने या ज़्यादा रगड़ कर ब्रश करने से दांत सफेद हो जाते हैं। सच यह है कि दांतों को बहुत रगड़ने से इनेमल झड़ने लगता है।मसूड़े दांतों की जड़ की तरफ से खुलने लगते हैं, जिसे हम दन्त विज्ञान की भाषा में जिंजाईवल रिसेशन कहते हैं। ऐसे में ज्यादा सख्त बाल वाले ब्रश या बहुत ज्यादा पेस्ट लगाकर दांतों को देर तक रगड़ते रहने से दांतों पर दोहरी मार पड़ती है। इससे दांतों में झनझनाहट होने लगती है। नीचे दिए गए कारणों से आपके दांतों में दर्द हो सकता है।

  • दांतों को आपस में बहुत किटकिटाना या रगड़ना।
  • दांतों में पायरिया होने के कारण दांत खराब हो जाते है जिससे दर्द बढ़ जाता है।
  • दांतों का टूट जाना या दांतों में कीड़ा लगना
  • अधिक मात्रा में एसिडिक खाने का सेवन करना या कोल्डड्रिंक पीना। ये दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाता है।
  • बहुत एसिडिटी होने पर मुंह में पेट का एसिड आने लगता है, जो इनेमल को गलाने लगता है। इससे भी झनझनाहट की समस्या होने लगती है।

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    दांतों में दर्द के लक्षण

    दांतो का दर्द हल्के से गंभीर तक हो सकता है। यह स्थिर या अस्थायी भी हो सकता है। इसके कुछ मुख्य लक्षण दिए गए हैं जैसे-

    • अपने दांत या गम में या उसके आसपास दर्द या सूजन होना।
    • अचानक से बुखार हो जाना।
    • जब आप अपने दाँत को छूते हैं या काटते हैं तो तेज दर्द होने लगता है।
    • गर्म या ठंडे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के सेवन से तेज़ झनझनाहट होना।
    • दांतों में जलन या दांतों का पीसना सामान्य नहीं है।

    दांतों में दर्द के घरेलू उपाय

    दांतों में दर्द के घरेलू उपाय

    सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए आप अक्सर डॉक्टर के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन आपको घर बैठे ही दांतों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। नीचे आपको कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं जिससे आप आसानी से दांतों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

      • लहसुन की कली

    प्याज़ की ही तरह लहसुन भी दर्द कम करने के काम आता है। इसकी एक कली को दर्द वाले दांत पर रखें और हल्के-हल्के चबाते रहें। 10 से 15 मिनट में आपको दर्द में आराम महसूस होने लगेगा।

      • नमक और काली मिर्च

    इसके इस्तेमाल से आपको थोड़ी मिर्च जरूर लग सकती है मगर थोड़ी ही देर में आपको दर्द से राहत मिल जाएगी। लेकिन आराम पक्का मिलेगा. इसके लिए थोड़ा नमक और उससे आधी मात्रा में काली मिर्च का पाउडर में हल्का पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाएं और थोड़ी देर बाद आपका दांत दर्द ठीक हो जाएगा।

      • गेंहू का पौधा

    यह आपको घर भले ही आसानी से ना मिले लेकिन बाजारों में मिल सकता है। इसके लिए गेंहू के छोटे पौधे या घास को मुंह में डालकर चबाएं या फिर इसे अच्छे से उबाल लें और इसके पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा आप हफ्ते में 2 से 4 बार कर सकते हैं।

      • अमरूद के पत्ते

    इसके लिए आपको अमरूद के फ्रेश पत्ते यानी हल्के हरे रंग के छोटे पत्ते चाहिए होंगे। इन फ्रेश पत्तों को धोकर आप दर्द वाले दांत के पास चबा सकते हैं या फिर इन्हें उबाल कर इसके पानी से कुल्ला करे। इस तरीके को अपनाने के बाद आपको जल्दी आराम पड़ेगा।

      • लौंग

    दांत के दर्द के लिए ज्यादातर लोग लौंग का इस्तेमाल करते हैं। अक्ल दाढ़ निकलने के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी इंफेक्शन नहीं होने देता है। आप चाहें तो कुछ लौंग मुंह में रख सकते हैं या फिर उसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

      • टी बैग

    गर्म पानी में टी बैग्स रखें और उससे दर्द वाले भाग की सिंकाई करें। इससे आपको दांतों के दर्द में आराम मिलेगा।

      • बर्फ

    दांतों के दर्द वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक बर्फ से सिंकाई करें। दिन में कई बार दांतों को बर्फ से सेंकने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।

      • ब्रांडी

    रुई को ब्रांडी में डुबोएं और दांतों में दर्द वाले स्थान पर लगाएं। इससे भी दांत का दर्द दूर होता है।

      • सरसो का तेल

    तीन से चार बूंद सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूड़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूड़े भी मजबूत होते हैं।

    इस लेख में आपको दांत दर्द के घरेलू उपाय बताए गए हैं। साथ ही किस कारण दांतों में दर्द पैदा होता है ये भी बताया गया है।

    ये भी पढ़े: कान के रोग और उपचार

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स