[gtranslate]

स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण, और इसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

कई बार आपने देखा होगा की कुछ लोगों के शरीर पर स्‍ट्रेच मार्क्‍स होते हैं। ये दिखने में सफेद क्षीण रेखाओं की तरह होते हैं। जो काफी भद्दे लगते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाओं के पेट पर प्रेगनेंसी के समय स्ट्रेच मार्क्‍स पड़ जाते हैं। लेकिन ये एक ऐसी समस्या है जो केवल महिलाओं को ही नहीं पुरूषों को भी हो सकती है। क्योंकि कई लड़के जो जिम (gym) में जाकर बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज़ करते हैं उन्‍हें भी यह परेशानी हो जाती है।

स्‍ट्रेच मार्क्‍स पड़ने के कारण (Reason For Stretch Marks)

स्‍ट्रेच मार्क्‍स पड़ने के कारण (Reason For Stretch Marks)
चाहे लड़के हो या लड़कियां जिम जाकर एक्सरसाइज़ (exercise) करने वाले लोगों में स्ट्रेच मार्क्‍स की समस्या होना आम बात है। क्योंकि जिम जाने से शरीर में खिंचाव आता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इससे व्यक्ति के कंधे, पीठ, हाथ और जांघ स्ट्रेच मार्क्‍स (stretch marks) से प्रभावित हो जाते हैं। ये एक ज़िद्दी दाग की तरह होते हैं जो जल्दी जाने का नाम नहीं लेते। इसके अलावा मोटे लोगों में भी स्ट्रेच मार्क्‍स की शिकायत देखी जाती है। क्योंकि ज़्यादातर मोटे लोग जिम जाकर वज़न घटाने के लिए एक्सरसाइज़ करते हैं। जिससे उनका वज़न कम होने लगता है। इस स्थिति में अचानक से दुबले होने पर स्ट्रेच मार्क्‍स पड़ने लगते हैं।

ये भी पढ़े – सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए क्या करें

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    स्ट्रेच मार्क्‍स कैसे हटाएं (How to remove stretch marks)

    स्ट्रेच मार्क्‍स एक ऐसी समस्या है जो गर्भवती महिला के साथ-साथ एक्सरसाइज़ करने वाले लोगों को भी हो जाती है। इसके कारण हम अपनी मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाते क्योंकि ये दिखने में काफी भद्दे लगते हैं। वैसे तो बाज़ार में स्ट्रेच मार्क्‍स के कई एलोपैथी दवाइयां हैं। लेकिन कई बार इन क्रीमों की वजह से शरीर पर साइड इफेक्‍ट भी हो जाते हैं। इसलिए अच्‍छा होगा कि छोटी-मोटी समस्याओं के लिए प्रकृतिक इलाज का ही सहारा लें। तो आइए जानते हैं। स्ट्रेच मार्क्‍स हटाने के कुछ घरेलू इलाज।

    स्ट्रेच मार्क्‍स कैसे हटाएं (How to remove stretch marks)

    • एलो वेरा- एलो वेरा स्‍ट्रेच मार्क्‍स के लिए रामबाण नुस्खा है। इसके लिए आप ताज़े एलो वेरा का गूदा निकालें और स्ट्रेच मार्क्‍स पर मसाज करें। इससे त्‍वचा टोन होती है। और इसमें मौजूद एंजाइम नए त्‍वचा को हाइड्रेट करता है।
    • अरोमैटिक ऑयल- अरोमैटिक ऑयल स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर करता है। नियमित रूप से इस तेल के इस्तेमाल से नई त्वचा पैदा होती है।
    • अंडा- अंडे में अमीनो एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे किसी भी प्रकार के निशान को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए अंडे की सफेदी को स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। और सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। रोज़ाना ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान हल्के होने लगेंगे।
    • अरंडी का तेल- अरंडी का तेल एक ऐसी रामबाण औषधि है जिससे आप शरीर पर पड़े किसी भी तरह के निशान को आसानी से गायब कर सकते हैं। इसके लिए अपने निशान पर 5 से 10 मिनट तक अरंडी के तेल से मालिश करें। और सूती कपड़े से पट्टी की तरह बांध लें। अब हल्के गुनगुने पानी से निशान पर भाप लें। इससे निशान गायब होने लगेगा।
    • स्‍क्रब लगाएं- घर में ही स्क्रब बनाने के लिए संतरे और नींबू के छिलके को सुखाकर बारीक पीस लें। इस पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर उबटन बनाइए और इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगायें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

    स्‍ट्रेच मार्क्‍स की समस्या से बचने के लिए खान-पान का भी खास ध्यान रखें। इसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें। साथ ही यदि आप स्ट्रेच मार्क्स के शिकार हो भी गए हैं तो ऐसे में ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें।

    ये भी पढ़े – ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स