[gtranslate]

अनार (Pomegranate) का जूस पीने के फायदे और नुकसान

3 मिनट में जानें
Written by Dr. Vinod B.A.M.S

@ B.A.M.S

जूस चाहे कोई भी हो इसके फायदे अनेक होते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो जूस के फायदों से अनजान होगा। आजकल बच्चे भी जूस के फायदों के बारे में भली-भांति जानते हैं। और उसमें भी बात अनार के जूस की हो तो इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अनार का जूस स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ इसमें फाइबर और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा भी होती है।

अनार (Pomegranate) का जूस पीने के फायदे

  1. दिल की बीमारी से बचाव
  2. चमकदार त्वचा के लिए
  3. हड्डियों के लिए फायदेमंद
  4. बालों के लिए गुणकारी
  5. वज़न घटाने में मददगार

अनार के जूस के फायदे (Benefits of pomegranate juice)

अनार खाना किसे नहीं पसंद होता खासकर बच्चों की बात करें तो वो भी अनार बड़े ही चाव से खाते हैं। अनार के लाल-लाल छोटे-छोटे सुंदर दानों का केवल जूस ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि इसके बीज और छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। तो आज हम आपको अनार के जूस के फायदे बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार हैं।–

ये भी पढ़ें- चीकू खाने के फायदे

अनार के जूस के फायदे

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    1.दिल की बीमारी से बचाव (Heart disease prevention)

    आजकल दिल की बीमारी होना आम बात है। इसलिए रोज़ाना सुबह आनार के जूस का सेवन करने से व्यक्ति दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार होने से बचता है।

    2.चमकदार त्वचा के लिए ( Glowing skin)

    अनार का जूस चेहरे को जवां और चमकदार बनाता है। रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर का खून साफ रहता है। जिससे चेहरा निखरता है। साथ ही इससे चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे भी नहीं होते हैं।

    3.हड्डियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for bones)

    यदि आप जल्द ही थक जाते हैं या आपके शरीर में दर्द रहता है तो इसके लिए अनार का जूस बेहद गुणकारी है। क्योंकि ये हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है जिससे गठिया, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    4.बालों के लिए गुणकारी (Beneficial for hair)

    सुंदर बालों की चाहत किसे नहीं होती। ऐसे में बीना किसी मेहनत के ही केवल अनार का जूस पीने से ही बाल सुंदर और आकर्षक हो जाएं तो बस मजा ही आ जाता है। शायद आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अनार में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जिससे बाल झड़ने और रूखे बालों की समस्या भी खत्म होती है। इतना ही नहीं अनार का जूस आपके बालों को विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करता है। जिससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।

    5.वजन घटाने में मददगार ( Beneficial in weight loss)

    यदि आप शरीर के बढ़ते वज़न से परेशान हैं तो ऐसे में अनार का जूस आपके लिए रामबाण इलाज है। अनार में फाइबर की मात्रा अत्यधिक होती है। इसे पीने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद करते हैं। यदि आपका वज़न ज़्यादा है तो रोज़ाना सुबह अनार के जूस का सेवन करें और दोपहर में भोजन करें। कुछ ही दिनों में आपका वज़न कम होने लगेगा।

    यदि आप भी अनार अनार के जूस के फायदों से अनजान हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ज़रूर पढ़ें।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स