[gtranslate]

जानिए क्या है डायबिटीज? शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

4 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

शुगर एक ऐसी बीमारी है जो केवल गलत खान-पान के कारण होती है। ये रोग एक बार जो किसी व्यक्ति को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ने का नाम नहीं लेता। इतना ही नहीं ये बीमारी शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण दे देती है। इसके संपर्क में आते ही व्यक्ति का खान-पान बदलने लगता है। क्योंकि इस स्थिति में थोड़ी भी लापरवाही आपकी समस्या को और गंभीर बना सकती है। ये एक ऐसा रोग है जिसके कारण व्यक्ति को कुछ भी खाने से पहले हज़ार बार सोचने की ज़रूरत पड़ती है।

क्यों होता है शुगर?

हमारे शरीर में शुगर की परेशानी तब होती है जब शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुंचना कम हो जाता है। इस स्थिति में ग्लूकोज का स्तर लगातार बढ़ने लगता है जिसके कारण शुगर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा यदि परिवार में किसी को मधुमेह हो तो आने वाली पीढ़ी भी इसके संपर्क में आ सकती है। इतना ही नहीं शुगर होने का एक बड़ा कारण अनियमित खानपान और फास्ट फूड व मीठे पदार्थों का सेवन करना है। ये रोग हमारे शरीर के अन्य भागों को भी नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण शरीर में और भी कई तरह के रोग लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज़ पैदा करने वाले कारण

इंसुलिन किसे कहते हैं?

इंसुलिन किसे कहते हैं?

इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है जो शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करके अंदर भोजन को एनर्जी में बदलने का काम करता है। साथ ही ये हमारे बल्ड शुगर को भी नियंत्रित करता है। जब हम खाना खाते हैं तो हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है और बीटा सेल्स एक्टिवेट हो जाती है। इस स्थिति में इंसुलिन हार्मोन का स्राव करना शुरू कर देती हैं| यह इंसुलिन ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदलने में मदद करता है। यह ग्लाइकोजन शरीर में ऊर्जा पैदा करने का काम करता है। ये रक्त के ज़रिए हमारी मांसपेशियों तक पहुंचता है। इसी प्रक्रिया द्वारा इंसुलिन हमारे शरीर में ऊर्जा पैदा करता है।

ये भी पढ़ें – शुगर होने के लक्षण

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए?

    शुगर की परेशानी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज़्यादा सुनने को मिलती है। अधिकांश ये बीमारी दैनिक जीवन में उथल-पुथल के कारण होता है। अक्सर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जो मधुमेह से पीड़ित होते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए। जिसके कारण गलत खाद्य पदार्थों का सेवन करके वो अपनी समस्या को और अधिक बढ़ा लेते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

    शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए?

    • मीठा खाने से बचें- अक्सर राह चलते लोगों को कुछ मीठा दिख जाए तो उसे खाने से नहीं चुकते। आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद भी कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये मीठा खाने की लत आपको डायबिटीज का मरीज़ बना सकती है।
    • चावल से दूर रहें- यदि आपका शुगर लेवल बार-बार बढ़ता है तो इसका सबसे बड़ा कारण चावल का सेवन हो सकता है। क्योंकि चावल सफेद होते है और इसमें कार्बोहाईडेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
    • आइस्क्रीम खाने से बचें- आइस्क्रीम में चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है। और इसे बनाने के लिए नेचुरल शुगर की जगह रिफाइंड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
    • चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन ना करें- शुगर होने पर वसा या चिकनाई वाली चीज़ें जैसे घी, रिफाइंड, तेल और मक्खन आदि से कॉलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।
    • फास्ट फूड से बचें- बाज़ार में मिलने वाले मीठे भोजन में चीनी की मात्रा काफी ज़्यादा होती है। और ये अच्छी क्वॉलिटी का शुगर भी इस्तेमाल नहीं करते जिसे खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है। जिससे शुगर के मरीजों की समस्या और बढ़ सकती है।

    डायबिटीज में क्या खाएं

    स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ भोजन लेना अनिवार्य है। यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और स्वाद के चक्कर में कुछ भी खा लेते हैं तो आप किसी घातक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि शुगर में किस तरह का आहार लेना चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के लिए किस तरह का भोजन खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
    डायबिटीज़ में क्या खाएं

    • मेथी खाएं- मेथी के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो आपको शुगर से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। सुबह मेथी का पानी पीना डायबिटीज़ के रोगी के लिए बहुत फायदेमंद है।
    • अमरूद खाएं- अमरूद में भी फाइबर के गुण होते हैं। जो हमें गैस और कब्ज़ आदि की समस्या से दूर रखता है। इसलिए शुगर के मरीजों को अमरूद का सेवन करना चाहिए।
    • अंडा खाएं- शुगर के मरीजों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। जो शुगर को काबू में रखता है।
    • काला चना और राजमा खाएं- डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को काला चना व राजमा आदि का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये शरीर में जाकर ग्लूकोज में बदलता है। जिससे शुगर होने का खतरा नहीं रहता है।
    • सूखे मेवे- सूखे मेवे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। शुगर के मरीज को रोज़ाना सुबह सूखे मेवे खाने चाहिए।

    यदि आप भी डायबिटीज के शिकार हैं तो ऊपर बताई गई बातें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

    ये भी पढ़ें – डायबिटीज के घरेलू उपचार

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स