[gtranslate]

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में क्या खाना चाहिए और क्या ना खाएं

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

गर्भावस्था के समय महिला को संतुलित आहार जैसे अतिरिक्त पोषक तत्व, विटामिन्स और खनिज आदि की बहुत ज़रूरत होती है। क्योंकि हर गर्भवती महिला ये चाहती है कि उसका आने वाला बच्चा स्वस्थ और निरोग हो। ऐसे में पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चे के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इस अवस्था में मां जो भी आहार लेती है उसका सीधा असर बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास पर पड़ता है। इसलिए इस नाज़ुक अवस्था में गर्भवती महिला को पहले से ज़्यादा खूद का ध्यान रखने की ज़रूरत होती है।

स्मार्ट बच्चा चाहती हैं तो गर्भावस्था में इस चीज़ का करें सेवन

  1. गर्भवती महिला को क्या नहीं खाना चाहिए
  2. प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए?
  3. स्मार्ट बच्चे के लिए आहार

गर्भवती महिला को क्या नहीं खाना चाहिए

कई गर्भवती महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें ये नहीं पता होता कि प्रेगनेंसी में किस तरह का भोजन करना चाहिए। और ऐसे में वो स्वाद के लिए किसी भी तरह का खाना खा लेती हैं। जिसका सीधे असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान किस तरह का आहार नहीं लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
गर्भवती महिला को क्या नहीं खाना चाहिए

  • तेल-मसाले वाले भोजन से दूर रहें – ज़्यादा तेल-मसाला सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए गर्भावस्था के समय ज़्यादा तेल मसाले के सेवन से बचना चाहिए।
  • कच्चा पपीता खाने से बचें – कच्चे पपीते में मिनरल्स, कैल्श‍ियम, फाइबर, और कैरोटेनॉयड आदि होता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पपीता बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये गर्म तासीर का होता है। जिसके सेवन से मिसकैरेज भी हो सकता है।
  • ज्यादा नमक ना खाएं – ज़रूरत से ज़्यादा नमक प्रैग्नेंसी में नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ज़्यादा नमक के सेवन से गर्भवती महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जिसके कारण हाथों और पैरों में सूजन आने लगती है। साथ ही मिसकैरेज का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • शराब ना पीएं – शराब सेहत के लिए हानिकारक होता है। इस बात को तो सभी जानते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में शराब पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे बच्चे और मां दोनों को नुकसान पहुंचता है।
  • तुलसी के पत्ते के सेवन से बचें – तुलसी के पत्ते में एस्ट्रोगोल होता है। जो गर्भपात का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें – पीसीओएस क्या है

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए?

    एक महिला के लिए गर्भावस्था का समय एक ऐसा पल होता है जिसमें वो केवल अपने आने वाले बच्चे के बारे में सोचती है। उसके लिए तरह-तरह के सपने देखती है। लेकिन इन सबके बीच इस स्थिति में अपना और बच्चे का ध्यान रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए जैसी सबसे ज़रूरी चीज़ भूल जाती हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था में किस तरह का आहार लेना ज़रूरी होता है। तो आइए जानते हैं।
    प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए?

    • दूध पीएं – गर्भावस्था के दौरान बच्चे व मां के लिए प्रोटीन व कैल्शियम की ज़रूरत होती है। इसलिए इस अवस्था में दूध व दूध से बनी चीज़ें जैसे पनीर, दही आदि अपने आहार में शामिल करें।
    • शकरकंद का सेवन करें – सकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। जो भ्रूण के विकास में काफ़ी मदद करता है। इसलिए गर्भ के दौरान शकरकंद ज़रूर खाएं।
    • सूखे मेवे खाएं – सूखे मेवों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसलिए गर्भावस्था में सूखे मेवे खाने चाहिए।
    • हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं – हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग और सलाद आदि में कैल्शियम पाया जाता है। जो मां को निरोग बनाए रखता है। साथ ही कैल्शियम से गर्भ में पल रहे शिशु की हड्डियां मजबूत होती हैं।
    • पानी पीएं – पानी व्यक्ति को हाइड्रेट रखता है। इसलिए एक गर्भवती महिला को एक दिन में कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी के कारण मां को सिर दर्द, थकान, कब्ज़, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    स्मार्ट बच्चे के लिए आहार

    स्मार्ट बच्चे के लिए आहार

    सभी गर्भवती महिला ये चाहती है कि उसका आने वाला बच्चा तेज़ दिमाग का हो। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग के विकास के लिए किस तरह का आहार लेना चाहिए।

    • आने वाले बच्चे के तेज़ दिमाग के लिए पोषक तत्वों और विटामिन्स युक्त आहार लें।
    • गर्भावस्था के दौरान विटामिन-बी12, विटामिन-सी, विटामिन-डी लेने वाली महिलाओं के बच्चे का दिमाग तेज़ होता है। साथ ही उनकी सोचने समझने की शक्ति भी मजबूत होती है।
    • ब्लूबेरी और टमाटर मे एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है। जो बच्चे के दिमाग का विकास करने मे मदद करता है

    यदि आप भी गर्भवती हैं और इस बात से अनजान हैं कि इस अवस्था में किस तरह का भोजन किया जाता है। तो ऐसे में ऊपर बताई गई बातें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

    ये भी पढ़े-महिलाओं में सेक्स समस्याएं बढ़ने की वजह जानने के लिए ज़रूर पढ़ें ये पूरा आर्टिकल

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स