[gtranslate]

क्‍या होता है PCOS और क्‍या इससे बढ़ती है बांझपन की समस्‍या

2 मिनट में जानें
Written by Dr. Vinod B.A.M.S

@ B.A.M.S

क्या होता है पी.सी.ओ.एस?

इसे ‘पॉली सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर’ या ‘पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम कहते हैं। इस बीमारी में महिला के गर्भाशय में पुरुषों में पाए जाने वाला हार्मोन (एंड्रोजन) का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण ओवरी में सिस्ट बनने लगता है।

इस बीमारी का पता लगाना अधिकतर मुश्किल होता है। जिसके कारण ये रोग बढ़ता जाता है। यह महिलाओं में होर्मोनल असंतुलन, मोटापा या तनाव के कारण  होता है।

कैसे पाएं पी.सी.ओ.एस से छुटकारा

  • यह रोग महिलाओं के लिए के किसी अभिशाप से कम नहीं। तो जितना जल्दी हो सके इससे निजात पा लेना चाहिए।
  • शारीरिक गतिविधियां बढ़ा देनी चाहिए।
  • जितना हो सके उतना पैदल चलें।
  • सुबह उठकर जॉगिंग करने से आपकी ऊर्जा बढ़ेगी।
  • अपने रूटीन में योग शामिल कर लें। योग करने से आप दिन भर पॉज़िटिव महसूस करेंगी।
  • मैडिटेशन करने से भी आप तनावमुक्त रहेंगीं।
  • एरोबिक्स करने से आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी।
  • व्यायाम करने से मासिक धर्म नियमित रूप से होने लगते हैं।
  • व्यस्त होने के कारण स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। उसे कम करने के लिए आप स्विमिंग क्लास जॉइन कर सकतीं हैं।
  • ध्रुम्रपान, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन ना करें।

ये भी पढ़ें – पीसीओडी का घरेलू उपचार

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    पी.सी.ओ.एस से बचाव के लिए योगासन

    जरूरी नहीं कि हर बिमारी का इलाज दवाओं से ही किया जाए। घर बैठे आसान तरीकों से भी रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। योग उनमें से एक है। नीचे दिए गए कुछ योगासन आपको पी.सी.ओ.एस. से छुटकारा पाने में मदद करेंगें।

    भद्रासन

    • पीसीओएस की समस्या से ग्रसित लोगो के लिए भद्रासन एक प्रभावी योग  है|
    • भद्रासन का अभ्यास पेट के कई रोगों को दूर करता है|
    • यह आसान करने से तनाव दूर होता है जिसके चलते मासिक धर्म की अनियमितता ठीक होती है|
    • नियमित रूप से इसका अभ्यास करने पर कमर और पीठ के निचले हिस्से को भी ताकत मिलती है।
    • किन्तु इस आसान का अभ्यास ठंडे दिमाग और शांति से किया जाना चाहिए|

    भुजंगासन

    • इस आसन में आपके शरीर की स्तिथि सर्प के समान बनती है इसलिए इसे भुजंगासन कहा जाता है|
    • भुजंगासन करते समय पेट पर दबाव पड़ता है| इस आसन को करने से पाचन क्रिया सुधरती है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है|
    • इससे मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है|

    चक्रासन

    • इसे रोजाना करने से कंधों और मेरुदंड में ताकत और लचक आ जाती है।
    • जिन लड़कियों के मासिक चक्र अनियमित रहते हैं या फिर उन्हें मासिक धर्म के दौरान दर्द रहता है उन्हें चक्रासन योग करना चाहिए|
    • इसके अलावा इसे करने से कई रोगों से छुटकारा भी मिलता है|

    कमलासन

    • कमलासन में बैठने पर शरीर की मुद्रा कमल के समान होती है| इसलिए इस आसान को कमलासन कहते है|
    • इसे करने से श्रोणि क्षेत्र फैलता है और यह असंतुलित हार्मोन्स को नियंत्रित करने में सहायक है|

    महिलाएं इस रोग को अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती हैं। पर तुरंत पता लगने पर इसके लिए बताएं गए उपायों को नियमित रूप से करें।

    ये भी पढ़े: महिलाओं में सेक्स समस्याएं बढ़ने की वजह जानने के लिए ज़रूर पढ़ें ये पूरा आर्टिकल