[gtranslate]

पीसीओडी (PCOD): कारण, लक्षण और घरेलू इलाज

2 मिनट में जानें
Written by Pooja Sharma

@ Health Expert

पी.सी.ओ.डी.क्या है?

अनियमित महावारी या बिल्कुल महावारी का ना होना महिलाओं के लिए चिंता का विषय है। पी.सी.ओ.डी. जिसे पॉलिस्टिक ओवेरियन डिसॉडर कहा जाता है। तकीरीबन 5 में से 2 महिलाएं इस बीमारी का शिकार हो जाती हैं।

इसके लक्षणों की पहचान करें

समय रहते किसी भी रोग के लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो तुरंत उस पर काबू पाया जा सकता है।

  • वज़न बढ़ना- ओबेसिटी पी.सी.ओ.डी. का एक कारण हो सकती है। अगर आपका वज़न अचानक से बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि आप तुरंत डॉक्टर से इसकी सलाह लें।
  • अनियमित महावारी- पी.सी.ओ.डी. का सबसे मुख्य लक्षण नियमित रुप से महावारी का ना होना।
  • चेहरे पर मुहांसे- वैसे तो कील- मुंहासे होना आम बात है। लेकिन अगर भारी मात्रा में चेहरे पर दाने होने लगे तो ये पी.सी.ओ.डी. का संकेत हो सकता है।
  • होर्मोन्स में बदलाव- शरीर में अचानक से बालों का उगना। होर्मोन्स में असंतुलन होने के कारण चेहरे पर ज़्यादा बाल आने लगते हैं।
  • मूड स्विंग- महिलाओं का मूड स्विंग होना आम बात है। लेकिन पी.सी.ओ.डी. में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    पी.सी.ओ.डी के घरेलू उपचार

    हमारे घर के किचन में ऐसे कई समान मौजूद हैं, जो किसी दवा से कम नहीं होते। इनका उपयोग रोगों को घर बैठे ठीक करने के लिए किया जाता है। पी.सी.ओ.एस. में भी इनका उपयोग घरेलू उपचार के तौर पर किया जा सकता है।

    • मेथी – यह हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। हार्मोंस को संतुलित करने में और मेटाबॉलिज्म में सुधार लाने में भी सहायक है । आप दो चम्मच मेथी के बीजों को 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद इन्हें पीसकर शहद के साथ दिन में तीन बार लेने से आपको इसके परिणाम नज़र आने लगेंगें।
    • मुलेठी – यह आपकी बॉडी से एंड्रोजन लेवल को कम करती है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती है और मेटाबॉलिज़्म की प्रक्रिया को बेहतर करती है। रोज़ाना सूखी मुलेठी को पीसकर एक कप गर्म पानी में उबालकर पीने से काफ़ी लाभ मिलता है ।
    • दालचीनी -एक चम्मच दालचीनी को एक गिलास गर्म पानी के साथ लेने से इंसुलिन का स्तर बढ़ने से रोका जा सकता है ।
    • अलसी- अलसी के बीजों को अच्छे से पीसकर, एक-दो चम्मच पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर पी लें। इससे एंड्रोजन हार्मोंस जो शरीर रे लिए नुकसानदेह हैं उनमें कमी आती है।
    • पुदीने की चाय- पुदीने की चटनी तो आप खाते ही होंगे मगर पुदीने की चाय के अपने फ़ायदे हैं। पुदीने की चाय एंटी-एंड्रोजन का काम करती है। इसे पीने से पी.सी.ओ. डी होने की समस्या नहीं होती। पानी में 3-4 पुदीने की सूखी पत्तियां डालकर उबाल लें और फिर छानकर पी लें।

    इस लेख में आपको घर बैठे पी.सी.ओ.डी. की समस्या से निजात पाने के घरेलू उपचार बताए गए हैं।

    ये भी पढ़ें – कैसे पाएं पीसीओएस से छुटकारा