[gtranslate]

चीकू खाने के फायदे और नुकसान, खाने से पहले जानें ये बातें

4 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

चीकू (chikoo) हर मौसम में मिलने वाला फल (chiku fruit) है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ये फल सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है। यदि खाना खाने के बाद आप मिठे की जगह चीकू का सेवन करें तो ये आपके स्वास्थ्य को ठिक रखती है। साथ ही इससे पाचन चंत्र (digestive system) भी मजबूत बनता है। चीकू में 70 प्रतिशत तक पानी होता है। जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही ये प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से पेट की चर्बी (belly fat) भी कम होती है।

सेहत के लिए चीकू के फायदे (health benefits of chikoo in hindi)

चीकू को अंग्रेजी में सोपातो (Sopato) कहते हैं। ये देखने में भले ही साधारण सा फल (chiku fruit) लगता है लेकिन ये बहुत ही गुणकारी है। स्वादिष्‍ट लगने के साथ-साथ इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। चीकू में विटामिन, कैल्शियम, फासफोरस, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते है। जो सामान्य बीमारियों का इलाज बड़ी ही आसानी से कर सकता है। तो आज हम आपको चीकू खाने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं की चीकू सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

सेहत के लिए चीकू के फायदे

  • पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (beneficial for strong digestive system)

 

चीकू में फाइबर के गुण पाए जाते हैं। जिससे चिड़चिडा़पन कब्ज़, पोटापा और आंत से जूड़ी परेशानी नहीं होती है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण ये आपको मोटापे से भी बचाता है। क्योंकि इसके सेवन के बाद बहुत देर तक पेट भरे होने का अहसास होता है। जिससे भूख नहीं लग पाती और हम उतना ही खाना खाते हैं जितनी आवश्यकता होती है। यदि आप भी वज़न कम करना चाहते हैं या पेट से जूड़ी किसी भी समस्या से परेशान हैं तो अपने डाइट चार्ट में चीकू को ज़रूर शामिल करें।

 

  • सौंदर्य के लिए लाभदायक है चीकू ( Chiku is beneficial for beauty)

 

रोज़ाना खाना खाने के बाद या नाश्ते में चीकू खाने से ये हमारे शरीर से विशैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। जिससे पेट साफ रहता है और पाचन संबंधी कोई परेशानी नहीं होती है। इतना ही नहीं पेट साफ होने से त्‍वचा और बाल भी स्‍वस्‍थ रहते हैं। इसके अलावा यदि आपके चेहरे पर झुर्रियां या किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे हैं तो इसे आप अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। रोज़ाना ऐसा करने से चेहरे से दाग-धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरा चमकदार बना रहता है।

ये भी पढ़ें- खीरा खाने के फायदे और नुकसान

 

पथरी की समस्या को भी खत्म करता है (beneficial for stone problem)

 

चीकू(Chiku) में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व हमारे पाचन तंत्र को तो मजबूत करते ही है। इसके साथ ही ये शरीर के अवरोधों को भी नष्‍ट करता है। जिससे पथरी की शिकायत दूर होती है। यदि आपको पथरी की समस्या है तो चीकू आपके लिए बहुत गुणकारी है। ये पथरी को तोड़ने में मदद करता है। साथ ही यदि आपको पथरी की समस्या नहीं है तो भी चीकू के सेवन से इस तरह की कोई भी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा ये गुर्दे को रोगों से भी बचाता है। यदि इसका नियमित सेवन किया जाए तो किसी भी तरह की बीमारी से बचा जा सकता है।

 

  • हड्डियों के लिए है गुणकारी (beneficial for strong bones)

 

हड्डियों की मजबूती के लिए भी चीकू बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाले कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन हड्डियों की ज़रूरतों को पूरा करता है। साथ ही ये सूजन क शिकायत को भी दूर करता है। यदि गठिया रोग के कारण आपके हड्डियों में सूजन आ गई है तो चीकू का सेवन करें। ये हड्डियों के सूजन को कम करने में मदद करता है।

सर्दियों में इस फल को खाने से आता है चेहरे पर निखार

 

  • गर्भावस्था में भी फायदेमंद ( beneficial in pregnancy)

 

चीकू गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये गर्भावस्था के दौरान आने वाली कमज़ोरी जैसे उल्टी, चक्कर, पैरों में सूजन आदि को दूर करता है।

 

  • सर्दी-खांसी को भी करता है दूर (beneficial in cold and cough)

 

सर्दियों में खांसी-जुकाम की शिकायत होना आम बात है ऐसे में चीकू बहुत फायदेमंद है। चीकू में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सर्दी-खांसी जैसी समस्या को दूर करता है। साथ ही ये हमें कफ, बलगम और सांस लेने में होने वाली दिक्कतों से भी बचाता है।

यदि आप चीकू का सेवन करते हैं तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर आपको चीकू खाना पसंद नहीं है तो ऊपर दिए गए लेख को ज़रूर पढ़ें। इस लेख में चीकू के अनेकों फायदें बताए गए हैं। जिसके बाद आप चीकू को अपने डाइट में शामिल किए बिना रह नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें- अनार का जूस पीने के फायदे और नुकसान…ज़रूर पढ़ें आर्टिकल

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स