[gtranslate]

वजन बढ़ाने व मोटा होने के फायदे, उपाय और असरदार घरेलू नुस्खे

4 मिनट में जानें
Written by Dr. Karuna B.H.M.S

@ B.A.M.S

जब भी वजन बढ़ाने की बात आती है तब सबसे पहले मन में ये सवाल आता है कि दुबलेपन का कारण क्या है? अक्सर हम वज़न बढ़ाने के लिए सारे उपाय कर लेते हैं फिर भी वजन बढ़ाने में नाकामयाब हो जाते है। इस लेख में आपको वजन बढ़ाने के अनेक तरीके बताएं जाएंगें।

बिना पैसे खर्च किए बढ़ा सकते हैं वजन जानिए कैसे?

  1. वजन क्यों नहीं बढ़ पाता?
  2. वजन बढ़ता कैसे है?
  3. वजन बढ़ाने के फायदे

वजन क्यों नहीं बढ़ पाता?

वजन बढ़ाने के तरीके बताने से पहले आपका यह जानना बहुत ज़रूरी है कि वजन क्यों नहीं बढ़ पाता है। इसके कुछ निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-

  • किसी भी प्रकार के मानसिक या भावनात्मक तनाव से भी व्यक्ति दुबला हो जाता है।
  • शरीर में खाना ना लगना भी वजन ना बढ़ने का मुख्य कारण है।
  • हार्मोन्स का असंतुलित होना।
  • अधिक व्यायाम करना और कम मात्रा में भोजन करना।
  • आहार में से पौष्टिक भोजन को स्किप कर देना।
  • अनियमित या सही समय पर भोजन ना करने की वजह से भी वजन नहीं बढ़ता है।
  • व्रत या उपवास अधिक रखने से।
  • आंतों में कीड़े पैदा होना जिससे वो आपके शरीर का खाना खा जाता हैं।
  • अगर शरीर में रोग है जैसे मधुमेह, अनिद्रा, जिगर, दस्त, टीबी, कैंसर, अनेमिया और कब्ज़ आदि।
  • आपके शरीर में खून की कमी होना भी वजन ना बढ़ने का संकेत हो सकता है।
  • मेटाबोलिज़्म का ठीक प्रकार से काम ना करना।

ये भी पढ़ें – शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    वजन बढ़ता कैसे है?

    वजन बढ़ाने के कई तरीके हैं जिनमें हम आपको सबसे आसान उपाय बताएंगें। नीचे दिए गए उपायों से आप अपना वजन आसानी से बढ़ा सकते हैं।

    सबकुछ आज़माने के बाद भी अगर आपका वजन नहीं बढ़ पाता है तो आपका ये जानना बहुत ज़रूरी है कि आखिर वजन बढ़ता कैसै है? इसे बढ़ाने के आसान तरीके क्या है?

    • पूरी नींद जरुर लें

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद लेना आवश्यक है। हर रोज कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद ज़रूर लें। पूरी नींद लेने से हमारी शरीर में नई कोशिकाएं बनती है और पुरानी कोशकाएं नए कोशिकाओं में बदल जाती है।

    • व्यायाम करना

    व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। एक्‍सरसाइज करने से हमारे शरीर में तंदरूस्ती बनी रहती है। कैलोरी का सही मात्रा में हमारे शरीर के अंगो में पहुंचना जरूरी है क्योंकि इससे पेट की चर्बी नहीं बढती है। नियमित रूप से व्यायाम करने से पाचनतंत्र ठीक से काम करता है।

    • हाइड्रेटिड रहें

    पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है. इसलिए रोजाना 2 लीटर से अधिक पानी पिए. इससे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते है और भोजन का पाचन भी अच्छी तरह से होता है. पानी हमारे शरीर में फुर्ती बनाये रखता है जिस कारण काम या एक्‍सरसाइज करते समय कमजोरी महसूस नहीं होती है।

    वजन बढ़ाने के फायदे

    वजन बढ़ाने का मलतब चर्बी बढ़ाने से नहीं है। आपका वजन आपके कद के अनुसार होना चाहिए। ताकि आप जो भी कपड़े पहने वो आप पर अच्छे लगे और आप खुद को सुन्दर महसूस करें।

    • आप अपने मनपसंद कपड़े पहन सकते हैं। अपनी पसंदीदा ड्रैस पहनने के लिए आपको दो बार नहीं सोचना पड़ेगा और ना ही मन मारना पड़ेगा।
    • जब आप फिट रहते हैं तब आपको बेहतर महसूस होता है और साकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
    • आपका आत्मविश्वास मज़बूत रहता है।
    • आपको लोगों से बात करने में हिचक नहीं होती है।

    नुकसान

    कभी-कभी हम वजन बढ़ाने के लिए इतने उतावले हो जाते हैं कि सप्लीमेंटस का इस्तेमाल करने लगते है। पर यह भूल जाते हैं कि इसके साइड इफैक्ट भी होते हैं। नीचे वजन बढ़ाने के कुछ नुकसान बताए गए हैं

    • कुछ सप्लीमेंट ऐसे होते हैं जिनके प्रयोग से आपका वजन एकदम से बढ़ने तो लगेगा पर अगर आप इन सप्लीमेंट को छोड़ते हैं तो फिर से वजन तेज़ी से घटने लगेगा।
    • अचानक से वजन बढ़ने से आपको शरीर में दर्द भी हो सकता है।

    वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

    आप बिना पैसे खर्च किए भी वजन बढ़ा सकते हैं। आपके घर के किचन में ही आपको ऐसे खाद्य पदार्थ मिल जाएंगे जिनके कोई साइड इफैक्ट नहीं होते हैं और वजन भी बढ़ने लगता है।

    • अगर आप अपने दिन की शुरुआत योग से या व्यायाम से करेगें तो इससे आपको अधिक भूख लगने लगेगी।
    • सुबह के नाश्ते में दूध, मक्खन और घी खाएं। यह आपको हेल्दी बनाने में कारगार उपाय है।
    • प्रोटीन और विटामिन ऊर्जा के अच्छे स्रोत है। इसके लिए आप दाल, फिश, चिकन, मटन और अंडा खा सकते हैं।
    • रात में किशमिश को भिगो दें और सुबह उठने के बाद खा लें। ऐसा करने से आपको दो-तीन महीनों में ही फर्क नज़र आने लगेगा।
    • किशमिश कैलोरी बढ़ाने में सहायक है।
    • दुबलेपन को दूर करने के लिए अखरोट खाना भी फायदेमंद होता है।
    • केले को दूध के साथ खाने से आपका वजन आसानी से बढ़ने लगेगा। केले को संपूर्ण आहार माना जाता है। हर रोज़ तीन से चार केले खाने पर सेहत में फर्क नज़र आने लगेगा।

    इस लेख में वजन बढ़ाने के जो भी उपाय बताए गए हैं आप उन्हें बिना किसी संकोच के अपना सकते हैं।

    ये भी पढ़ें – जानिए सलमान ख़ान की डाइट और फिटनेस का राज़

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स