[gtranslate]

इस क्रिसमस खूद को दें 6 खास तोहफें

2 मिनट में जानें
Written by Juli Kumari

@ Health Expert

अधिकांश लोग क्रिसमस के त्यौहार(christmas festival) को तोहफों का त्यौहार मानते हैं बच्चे भी इस आस में सोते हैं कि सुबह सेंटा आएगा और उन्हे ढ़ेरों सारे तोहफे देगा। हर साल की तरह इस बार भी हम गिफ्ट्स बांटकर सबको खुश करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपका क्या? आप क्रिसमस पर खूद को क्या गिफ्ट(Christmas gift) देने वाले हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि कोई खूद को क्या गिफ्ट दे सकता है तो घबराइए नहीं आज हम आपको बताएंगे की क्रिसमस के अवसर पर आप खूद को क्या गिफ्ट्स(self gift) दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

इस क्रिसमस दें खूद को फिट रहने का तोहफा

फिट रहना खूद के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। यदि आप भी खूद को फिट रहने का गिफ्ट देना चाहते हैं तो अपनी सुबह की हेल्‍दी शुरूआत करें। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स बताने जा रहे हैं जिन्‍हें सुबह के समय करने से आप फिट रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

  • जल्‍दी उठें
  • सर्दियों में जल्दी उठना थोड़ा मुश्किल काम ज़रूर है। लेकिन नामुमकिन नहीं है। आप अलार्म के जरीए भी सुबह आसानी से उठ सकते हैं। अगर आप सचमुच फिट रहना चाहते हैं तो सूर्य उदय होने से पहले उठ जाएं। इसके लिए रात में जल्दी सोने की आदत डालें।

  • स्‍ट्रेचिंग करें
  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कसरत करना भी ज़रूरी है। इसलिए रोज़ाना सुबह के समय कसरत और व्‍यायाम आदि ज़रूर करें।

  • नींबू पानी पिएं
  • सुबह उठते ही हल्‍का गुनगुना नींबू पानी में 2 से 3 शहद की बूंदे डालकर पीएं। इससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता हैं। साथ ही रोज़ाना नींबू पानी पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है।

  • नाश्ता करना बिल्कूल ना भूलें
  • सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए। सुबह नाश्ते में आप पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को खा सकते हैं। साथ में दही, दूध,छाछ और जूस आदि भी ले सकते हैं। अगर आप हल्का नाश्ता करना चाहते हैं तो उपमा, नमकीन दलिया आदि भी आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

  • पानी पीएं
  • फिट रहने के लिए पानी पीना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आपको दिनभर में कम से कम 8 से 10 बड़े गिलास पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है साथ ही सभी विषाक्‍त कीटाणु पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाते हैं।

  • बाहर का खाना नज़रअंदाज़ करें
  • फिट रहना चाहते हैं तो सबसे पहले बाहर का खाना छोड़ना होगा। क्योंकि फास्ट फूड से शरीर रोगों का शिकार हो जाता है। साथ ही इसके रोज़ाना सेवन से आप मोटे भी हो सकते हैं।

    तो इस क्रिसमस दूसरों के अलावा खूद को भी फिट रहने का तोहफा दें। इसके लिए आप ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- क्रिसमस के अवसर पर घर में ही बनाएं बिना अवन के स्वादिष्ट केक

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स