[gtranslate]

कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये योगासन

Written by Juli Kumari

@ Health Expert

चाहे शरीर मोटा हो या पतला अगर पेट बाहर निकल आए तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। क्योंकि बैली फैट(belly fats) दिखने में काफी भद्दे लगते हैं। ये समस्याएं आमतौर पर महिला और पुरूष दोनो में ही देखी जाती है। महिलाओं की बात करें तो अक्सर मां बनने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसके कारण पेट बाहर निकल आता है। इसलिए महिलाओं में ये समस्या आम है। लेकिन अगर बात पुरूषों की हो रही हो तो हर तीसरा पुरूष पेट की चर्बी से परेशान है। ये एक ऐसी समस्या है जिसके कारण लोग अपनी मनपसंद के कपड़े नहीं पहन पाते है। जिससे लोगों को अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

बैली फैट के लिए योगासन (belly fat reduce exercise)

पुरूष हो या महिला अक्सर उनकी चाहत होती है कि बिना मेहनत के ही वो स्लिम दिखने लगें। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। आपको अपना बैली फैट कम करने के लिए थोड़ी मेहनत के साथ-साथ धैर्य रखने की भी ज़रूरत होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी योगासनों(yoga) के बारे में बताने जा रहें जिसे दिनचर्या में शामिल करने के बाद  कुछ ही दिनों में बैली फैट गायब होने लगेगा(how belly fat reduce) तो देर किस बात की आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- डाइटिंग के बिना ही आसानी से 1 महीने में घट सकता है वजन

1. त्रिकोणासन

 

ये एक आसान योगासन है। इस करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच करीब दो फुट की दूरी बना लें। अब दोनों हाथों को शरीर के साथ सीधे सटाकर ही रखें। अपनी बाजुओं को शरीर से थोड़ी दूर कंधे तक फैलाएं और सांस को अंदर बाहर करते हुए हाथ को ऊपर ले जाएं और कान के पास सटाएं। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर से बाईं ओर झुकें। और हाथ कान के पास रखें। ध्यान रहे इस स्थिति में पैरों को बिल्कुल सीधा रखें। अब दूसरे हाथों को ज़मीन के समानांतर लाएं। इस आसन को करीब 20 से 30 सेकंड के लिए करें। उसके बाद समान्य अवस्था में आ जाएं। अब दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करें।
रोज़ाना इस योग को करने से पेट पर जोर पड़ता है। जिससे बैली फैट कम होने लगेगा। वास्तव में अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं तो इस योगासन को रोज़ाना करें।

2. पादहस्तासन

 

इस योग को करते समय हाथ ज़मीन से और पैरों के साथ सटे हुए होते हैं जिसके कारण इस योग को पादहस्तासन कहा जाता है। इसे करने के लिए पैरों को आपस में जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को भी सीधा कर लें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। और सांस छोड़ते हुए आराम से आगे की तरफ झुकें। अब दोनों हाथों को ज़मीन के पास पैरों के समांनतर लेकर जाएं और हथेलियों को पैरों से सटाने की कोशिश करें। और अपने माथे को घुटनों से लगाकर रखें। थोड़ी देर के लिए इसी मुद्रा में बने रहें। फिर समान्य स्थिति में वापस लौट आएं। ये योग खासकर पेट की चर्बी को कम करता है। इसलिए इसे रोज़ाना सुबह करें।

 

3. सेतुबंध आसन

 

इस आसन को करने से पेट अंदर जाने के साथ साथ कमर दर्द, थाइरॉइड और डिप्रेशन जैसी समस्‍याएं भी खत्म होती हैं। इसे योगासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। और धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ें। और रीढ़ को जीतना हो सके ऊपर उठाएं। इस स्थिति में सांस लेते और छोड़ते रहे। इस आसन को कम से कम 3 से 4 बार करें। कुछ समय तक इसी स्थिति में रहे और फीर सांस को छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में जाएं।

4. भुजंगासन

 

भुजंग आसन पेट की चर्बी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से करने से पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही रीढ़ की हड्डियों में दर्द, में बैक पेन आदि की समस्या भी नहीं होती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। और हथेली को कंधे के ऊपर रखें। अब गहरी सांस लें और शरीर के एक भाग को ऊपर उठाएं। कम से कम 10 से 12 सेकंड के लिए इस अवस्था में रहें। रोज़ाना ऐसा करने से पेट की चर्बी कम होती है।

5. हलासन

 

इस आसन को करने के लिए फर्श पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को भी बिल्कुल आराम की स्थिति में रखें। लंबी सांस लेते हुए अपने पैरों को फर्श से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को सिर के ऊपर से ले जाते हुए 180 डिग्री का कोण बनाएं। थोड़ी देर इसी अवस्था में बने रहें। ध्यान रहे गर्दन पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डालें। इस आसन को रोज़ाना करने से पेट की चर्बी कम होती है। साथ ही पेट भी ठीक रहता है।

वैसे तो बाज़ार में कई तरह के प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट उपलब्ध है। जिसकी सहायता से आप पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। लेकिन इनका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेहतर यही होगा की आप योगा की सहायता से पेट की चर्बी को कम करे। ऐसा होने में थोड़ा समय ज़रूर लगेगा इसलिए धैर्य से काम करें। और ऊपर दिए गए योगासन को रोज़ाना फॉलो करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके बैली फैट कम हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें-अगर कर लिए ये योगासन लगातार, एलोपैथी दवाइयां भूल जाएंगे आप

हमारे डॉक्टर से सलाह लें

    रिलेटेड आर्टिकल्स