[gtranslate]

पाचन तंत्र(डाइजेशन) को मजबूत कैसे बनाएं? कौन से योगासन अपनाएं?

4 मिनट में जानें
Written by Sonali

@ Health Expert

आजकल बाहरी खान-पान को खाकर उसे पचाने में हमें कई मुश्किलें आती है। जिससे पाचन तंत्र से जुड़े अंग खराब रहने लगता है। इसकी कई और भी वजहें हो सकती है। पाचन तंत्र के माध्यम से मनुष्य को पूर्ण रुप से पोषण मिलता है। इसमें आहार नली और उससे संबद्ध ग्रंथियां होती हैं| मनुष्य के पाचन तंत्र विभिन्न अंग इस क्रम में है। मुंह, ग्रासनली/ भोजननली पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत। इन पाचन तंत्र के अंग के जरिए हम आपको इनकी समस्या से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताएंगे। पाचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है पेट। जिसकी खराबी से आपको कई दिक्कतें हो सकती है। सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि, भोजन पचने की प्रक्रिया जो शरीर में होनी जरूरी है। इसमें करीबन 2-3 घंटे का समय लगता है। पेट में भोजन करीबन तीन घंटों तक पीसता है। इस दौरान भोजन कई टुकड़ों में टूटता है और इससे अर्ध ठोस पेस्ट बनता है। इसके बाद पेट की दीवारों की ग्रंथियां अमाशय रस का स्राव करती हैं। इससे तीन पदार्थ उत्पन्न होते है हाइड्रोक्लोरिक एसिड, पेपसीन एंजाइम और म्युकस| हाइड्रोक्लोरिक एसिड ना केवल आपके पाचन तंत्र में खाना पचाने का काम करता है बल्कि पेट में उपस्थिति बैक्टीरिया को भी मारते है। ये बैक्टीरिया शरीर के लिए कष्टदायक और बीमारी फैलाने वाले होते है। पेप्सीन एंजाइम भी भोजन पचाने में मदद करता है। यह भोजन को बहुत छोटे कणों में विभाजित करता है और उसमें मौजूद प्रोटीन का पाचन शुरु कर देता है, इसलिए प्रोटीन का पाचन पेट में शुरु होता है|

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    पाचन प्रक्रिया खराब होने से गैस समस्या (gastric problem)

    पेट की सबसे आम समस्या है पेट में गैस बनना। छोटी उम्र से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर उम्र के व्यक्ति को किसी भी कारण गैस बनने लगती है। पेट में गैस बनने के और भी कई कारण हो सकते है जैसे अत्यधिक भोजन करना, ज्यादा देर तक भूखे रहने, तीखा या चटपटा भोजन करना, ऐसा भोजन करना जो पचने में कठि‍न हो, ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों व दवाओं का अधिक सेवन करने की वजह से पेट में गैस बनने लगती है। खान-पान कीर भोजन का सही तरीके से ना पच पाना भी एक बड़ा कारण हो सकता है, इसलिए जिन वजह से गैस की समस्या लोगों में ज्यादा होती है औ कारणों की वजह से आपको गैस की दिक्कत होती है उनसे बचकर रहे।

    इस तरह करें पाचन तंत्र को दुरुस्त( how to improve digestive system)

    स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने की आवश्यकता होती है। इससे आपको पेट से जुड़ी तमाम कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। अमूमन आपने देखा होगा कि ज्यादा मोटे लोगों को पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता उन्हें गैस और एसिडीटी जैसी समस्याएं होती रहती है।

    • गर्म पानी पीएं

    सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने से आपका पेट अच्छे से साफ होगा जिससे पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

    • फाइबर युक्त आहार का सेवन करें

    फाइबार की जरूरत हर किसी को होती है। पेट की समस्याओं को दूर भगाने के लिए फाइबर काफी मददगार साबित होता है। फाइबर युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, सब्जियां, फलियां और फल आपकी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते है। रेशेदार खाद्य पदार्थ आपके भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते है। इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर होती है।

    • उच्च फाइबर युक्त पदार्थ

    इसके अलावा, उच्च फाइबर आहार विभिन प्रकार की पाचन संबंधी समस्याएं जैसे डिवैर्टिकुलोसिस, हेमोर्रोइड्स और इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम को कम करता है। इन पदार्थों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जैसे गेहूं की भूसी, सब्जियों, जई, नट, बीज और फलियां हैं।

    • फास्ट फूड बिल्कुल ना खाएं

    जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती रहती है वो लोग फास्ट फूड को बिल्कुल भूल जाए। यदि आपका मन फिर भी करता है तो आप महीने में 1-2 बार इसका सेवन कर सकते है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए काफी हानिकारक होता है।

    • खाना खाने का सही तरीका

    बचपन से ही बड़े-बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि, खाना सही ढंग से बैठकर ही खाना चाहिए, नहीं तो पेट की समस्या होनी शुरु हो जाएगी। जोकि, सच है। यदि आप भोजन सही तरीके से नहीं खाते है तो आपको अपच की समस्या से जूझना पड़ेगा। भोजन करने से पहले फल खाएं इसके बाद ही हैवी खाना खाएं। इससे आप अधिक भोजन कर पाएंगें व पाचन समस्याओं से बचे रहेगें।

    ये भी पढ़ें – स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय

    डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

      योग से मिलेगी पाचन विकारों से राहत (yoga for disgestive disorder)

      योग से मिलेगी पाचन विकारों से राहत

      योग करना हर किसी के लिए बेहद अच्छा होता है। फिर चाहे वो स्वस्थ ही क्यों ना हो। हर किसी को बीमारियों से दूर रहने के लिए योग का सहारा लेना पड़ता। तो चलिए आज हम उन योग आसन के बारे में जानते हैं जिनको करने से आप पेट की समस्या से तो दूर रहेंगे साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाएंगें।

      • त्रिकोण आसन

      इस आसन को सुबह करने से आपकी भूख बढ़ेगी, पाचन क्रिया सुचारु रुप से कार्य करेगी और कब्ज से निजात मिलेगी

      • पश्चिमोत्तानासन

      बार-बार कब्ज बनने की समस्या दूर होगी व पाचन तंत्र मजबूत बनेगा।

      • पवनमुक्तासन

      यह आसन आपके पेट में बनने वाली गैस की समस्या को दूर करेगा।

      • मत्स्येन्द्र आसन

      इस आसन को करने के साथ-साथ पेट के अंगों की मालिश करें। इससे पाचन के रोग दूर होगें।

      • ऊष्ट्र आसन

      इस आसन के दौरान पेट और आंते खींचती है। जिसकी वजह से आपको कब्ज की समस्या होनी कम हो जाएगी।

      ये भी पढ़ें – अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से करें ये 10 योगासन