[gtranslate]

हट जाएगा चश्मा अगर अपना लिए ये घरेलू उपचार

Written by Dr. Danish B.U.M.S

@ B.U.M.S

आंखें हमारे शरीर का बेहद कीमती अंग हैं। वे आंखें ही हैं जिनसे हम दुनिया देखते हैं। सपने देखते हैं। बिना कहे बोलते हैं। खुश होने पर उनमें चमक आ जाती है। दुखी होने पर वे नम हो जाती हैं। ऐसा बहुत कुछ है जो हम आंखों से बंया करते हैं।

लेकिन हर कोई इतना सौभाग्यशाली नहीं होता कि उसकी आंखें पूरी तरह स्वस्थ हों। एक आंकड़े के मुताबिक भारत की करीब आधी आबादी की आंखों की रोशनी कमज़ोर है। इनमें से कुछ लोग चश्मा लगाते हैं तो कुछ लेंस का इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप की भी नज़र कमज़ोर है तो ये घरेलू उपाय आज़माएं। इनसे न केवल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी बल्कि आपका चश्मा भी हट जाएगा..

हट जाएगा चश्मा अगर अपना लिए ये घरेलू उपचार

  1. आंखों में आंवले का पानी या गुलाब जल डालें
  2. मुंह की लार को अपनी आंखों पर लगाएं
  3. फिटकरी से घटाएं चश्मे का नंबर
  4. धनिया और चीनी से बढ़ाएं रोशनी
  5. आंखों की हर समस्या का अचूक इलाज है बादाम
  6. आंखों के स्ट्रेस को दूर करेंगी ये एक्सरसाइज़
  7. इस तरह बढ़ाएं अपने बच्चों के आंखों की रोशनी

आंखों में आंवले का पानी या गुलाब जल डालें

आंवले के सेवन से आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपकी नज़र कमज़ोर हैं तो अपनी आंखों में आंवले का पानी या गुलाब जल डालें। आप चाहें तो आंवले का जूस भी पी सकते हैं। अपने आहार में भी रोज़ाना एक-दो आंवले को शामिल करें।

आंखों में आंवले का पानी या गुलाब जल डालें

डॉक्टर से लें मुफ्त सलाह

    मुंह की लार को अपनी आंखों पर लगाएं

    सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन मुंह की लार वाकई आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। आंखों के लिए यह एक औषधी की तरह काम करती है। अगर आपकी आंखों की रोशनी भी कमज़ोर है तो रोज़ सुबह उठते ही आंखों पर काजल की तरह अपना थूक यानि मुंह की लार लगाएं। इससे न केवल आपकी आंखों की रोशनी तेज़ होगी बल्कि आंखों संबंधी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

    मुंह की लार को अपनी आंखों पर लगाएं

    फिटकरी से घटाएं चश्मे का नंबर

    चने के एक दाने जितनी फिटकरी को सेंक लें। अब इसे 100 ग्राम गुलाबजल में डालकर एक शीशी में रख लें। रोज़ाना सोने से पहले इसकी कुछ बूंदे आंखों में डालें। इसके साथ पैर के तलवों पर देशी घी से मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके चश्मे का नंबर कम हो जाएगा।

    फिटकरी से घटाएं चश्मे का नंबर

    धनिया और चीनी से बढ़ाएं रोशनी

    धनिया और चीनी को 3:1 के अनुपात में मिला लें। अब इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इसे पानी में उबाल लें। अब इस मिश्रण को एक सूती कपड़े से छान लें और आंखों में आई ड्रॉप की तरह इस्तेमाल करें।

    धनिया और चीनी से बढ़ाएं रोशनी

    आंखों की हर समस्या का अचूक इलाज है बादाम

    अगर आपकी आंखें भी कमज़ोर हैं तो रोज़ सुबह सात आठ बादाम खाएं। इसके लिए सात-आठ बादाम रात को पानी में भिगो दें। अगली सुबह इन्हें पीसकर पानी में मिलाकर पीएं। इससे आंखों संबंधी विभिन्न रोग जैसे कि आंखों से पानी गिरना, आंख आना, आंखों की दुर्बलता दूर होते हैं और आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है।

    आंखों की हर समस्या का अचूक इलाज है बादाम

    आप चाहें तो बादाम का दूध भी पी सकते हैं। इसके लिए बादाम की गिरी, मिश्री और सौंफ को समान मात्रा में मिला लें। अब इस मिश्रण की एक चम्मच मात्रा को दूध में मिलाकर रोज़ाना रात को सोने से पहले पीएं।

    आंखों के स्ट्रेस को दूर करेंगी ये एक्सरसाइज़

    • हथेलियों से गर्माहट दें (palming): अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्माहट पैदा करें। अब आंखें बंद करके हथेलियों को आंखों पर रख दें। ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि आंखों में ज़रा भी रोशनी न आने पाए। ऐसा दिन में 3-4 बार करें।
    • पलकें झपकाएं (Blinking): अपनी आंखें खोलें। अब 10-15 दफा अपनी पलकें झपकाएं। अब आंखें बंद करें और 20 सेकेंड के लिए आराम की मुद्रा में रखें। ये प्रक्रिया 4-5 बार दोहराएं।
    • ज़ूमिंग (Zooming): अपने अंगूठे को अपनी आंखों की सीध में दोनों भौओं के बीच में रखें। अब बिना पलके झपकाए अपने अंगूठे को देखते रहें। धीरे-धीरे अपना अंगूठा आंखों के नज़दीक लाते रहें।
    • आंखों की पुतलियों को घुमाएं (Shifting): अपनी आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं। आंख की पुतलियों का यह बहुत ही कारगर व्यायाम है। इससे आपकी आंखों की मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं।

    इस तरह बढ़ाएं अपने बच्चों के आंखों की रोशनी

    छोटी उम्र में ही अगर आंखों की रोशनी कमज़ोर हो जाए तो उसका असर पूरी उम्र झेलना पड़ सकता है। इसलिए बच्चों के मामले में आपको थोड़ा और सतर्क रहना होगा।

    इस तरह बढ़ाएं अपने बच्चों के आंखों की रोशनी

    बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप उन्हें निम्न विटामिन से भरपूर आहार दें:

    • विटामिन ए से भरपूर आहार: आंखों के लिए विटामिन ए, सी और ई बेहद ज़रूरी है। विटामिन ए की भरपूर मात्रा न मिलने से आंखों के विभिन्न अंगों में बदलाव होते हैं जिससे बच्चों को हल्कि रोशनी में देखने में दिक्कत होती है। विटामिन ए के लिए आप उनके आहार में गाजर, दूध, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे कि पालक, ब्रॉकली आदि शामिल कर सकते हैं।
    • विटामिन सी और विटामिन ई: विटामिन सी और ई आंखों की मांसपेशियों को मज़बूत करते हैं। विटामिन ई आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं। अपने बच्चों को विटामिन ई की भरपूर मात्रा देने के लिए उनके भोजन में ब्रोकली, कीवी, संतरा, स्ट्रोबेरी, गोभी शामिल करें। जबकि विटामिन ई के लिए गेहूं के बीज का तेल, सूरजमुखी के बीज, बादाम और पीनट बटर शामिल करें।

    रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन से भरपूर आहार

    इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी मज़बूत कर सकते हैं। लेकिन आंखों की हर बीमारी का यह संपूर्ण उपचार नहीं है। आपको अगर आंखों में किसी असामान्य समस्या का आभास हो तो किसी नेत्र विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।

    हमारे डॉक्टर से सलाह लें

      रिलेटेड आर्टिकल्स