Description
आपने अपराजिता का फूल तो जरूर देखा होगा लेकिन आप इसके औषधीय गुणों से शायद वाकिफ नहीं होंगे। नीले रंग के अपराजिता फूल देखने में सुंदर होने के साथ ही अपने औषधीय गुणों के लिए भी मशहूर है। बहुत से स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए इसका उपयोग आयुर्वेद में विशेष रूप से किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम क्लाइटोरिया टर्नेशिया है। भारत में इसका उत्पादन सबसे ज्यादा किया जाता है।
अपराजिता से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज के लिए अपराजिता : टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए अपराजिता किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी चाय पीने से शरीर में शुगर की मात्रा को काफी हद तक कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इसके सेवन से बिना किसी दवा की मदद के भी डायबिटीज को कंट्रोल को करने में काफी लाभ मिलता है।
- सांस संबंधी बीमारियों के लिए अपराजिता : सांस संबंधी समस्याओं जैसे कि, अस्थमा, कफ, जुक़ाम आदि में मुख्य रूप से रेस्पेरेटरी ट्रैक्ट में सूजन की समस्या हो जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इस समस्या के समाधान के लिए भी अपराजिता का सेवन काफी उपयोगी है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-मिक्रोबियल गुण विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
- माइग्रेन के लिए अपराजिता : माइग्रेन की समस्या होने पर व्यक्ति के सर में असहाय दर्द होता है। इससे निजात पाने के लिए अपराजिता का सेवन करना ख़ासा लाभदायक माना जाता है। यह माइग्रेन की समस्या को जड़ से खत्म करने में ख़ास प्रभावी माना जाता है।
- पेट की समस्याओं के लिए अपराजिता : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए अपराजिता को विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज, गैस आदि की दिक्कतों के साथ ही बवासीर की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला माइल्ड लैक्सेटिव गुण इन समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।
अपराजिता की ख़ुराक (Dosage)
- किसी भी व्यक्ति के उम्र, जेंडर और स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर अपराजिता की ख़ुराक दी जाती है। इसके ख़ुराक की सही जानकारी किसी हर्बलिस्ट से लेना ही उचित माना जाता है।
अपराजिता से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को अपराजिता का सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए अपराजिता का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इसके सेवन से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है।
किडनी
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अपराजिता का सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
अपराजिता से होने वाले नुकसान (Side Effects)
- किडनी और दिल के मरीजों के लिए अपराजिता का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- किसी भी हर्बल सप्लीमेंट से एलर्जी होने पर इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के दवाओं का सेवन करने वालों के लिए अपराजिता नुकसानदेह हो सकता है।
- किसी भी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या वेट लॉस के लिए अपराजिता का सेवन किया जा सकता है ?
अपराजिता की चाय का सेवन करने से काफी हद तक वजन काम करने में सहायता मिल सकती है।
- क्या इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में भी अपराजिता सहायक है ?
अपराजिता विशेष रूप से पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को दूर करने में ख़ासा प्रभावी है।
Reviews
There are no reviews yet.