Description
गिलोय स्टेम से गिलोय स्टेम पाउडर बनाया जाता है। आयुर्वेद में इसे अमृत दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अनेकों प्रकार की स्वास्थ्य समस्या में इसके उपयोग को काफी कारगर माना गया है। इम्युनिटी लेवल बढ़ाने के साथ ही इसका इस्तेमाल कई रोगों के निवारण के लिए भी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया है।
गिलोय स्टेम पाउडर के फायदे (Benefits)
- इम्यूनिटी के लिए गिलोय स्टेम पाउडर : शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। इसके नियमित सेवन से मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
- डायबिटीज के लिए गिलोय स्टेम पाउडर : इस आयुर्वेदिक पाउडर का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक है। ब्लड शुगर लेवल को कम करने में यह ख़ासा असरदार साबित हो सकता है।
- पेट के लिए गिलोय स्टेम पाउडर : पेट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी आदि समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- खांसी के लिए गिलोय स्टेम पाउडर : खांसी की समस्या को दूर करने के लिए गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल काफी असरदार है। गिलोय में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण की वजह से यह खांसी की समस्या को दूर करने में प्रभावी है।
- डेंगू के लिए गिलोय स्टेम पाउडर : गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल डेंगू के इलाज में बेहद सहायक है। यह मरीज के ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मददगार है। इसकी मदद से बुखार से भी निजात पाया जा सकता है।
गिलोय स्टेम पाउडर की खुराक (Dosage)
- रोजाना एक ग्लास पानी के साथ आधा चम्मच गिलोय स्टेम पाउडर का सेवन किया जा सकता है। विशेष लाभ के लिए अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार ही गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल करें।
गिलोय स्टेम पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए गिलोय का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका उपयोग डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करना चाहिए।
लिवर
लिवर संबंधी रोगों के लिए गिलोय स्टेम का सेवन सुरक्षित माना गया है।
हार्ट
हृदय रोगियों के लिए गिलोय स्टेम का उपयोग सुरक्षित है।
किडनी
गिलोय स्टेम को किडनी संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।
गिलोय स्टेम पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- डायबिटीज की दवाई खाने वाले मरीजों के लिए गिलोय स्टेम के उपयोग से नुकसान हो सकता है।
- गिलोय स्टेम जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह लो ब्लड प्रेशर की स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गिलोय स्टेम का सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- डायबिटीज के मरीजों को गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल किस तरह से करना चाहिए ?
विशेष लाभ के लिए डायबिटीज के मरीजों को गिलोय स्टेम पाउडर का सेवन हमेशा खाना खाने के एक घंटे बाद करना चाहिए।
- अपच या कब्ज की समस्या होने पर गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें ?
पेट से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए गिलोय स्टेम पाउडर का सेवन रात को सोने से पहले करना चाहिए।
- क्या गिलोय स्टेम पाउडर का इस्तेमाल त्वचा के लिए लाभकारी है ?
गिलोय स्टेम पाउडर का पेस्ट त्वचा पर लगाने से बहुत से त्वचा संबंधी समस्याओं का निदान किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.