Description
दुनिया भर में चीनी के एक नैचुरल रूप में स्टीविया का उपयोग किया जाता है। यह विशेष रूप से एक ऐसा पौधा होता है जिसकी पत्तियां मीठी होती है। चूँकि इसमें चीनी की तरह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व नहीं होते हैं इसलिए इसका उपयोग चीनी के हेल्दी विकल्प के तौर पर किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। स्टीविया का प्राकृतिक नाम स्टेविया रेबउडियाना है। यह पौधा खासतौर से नार्थ और साउथ अमेरिका में सबसे ज्यादा पाया जाता है।
स्टीविया से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज में स्टीविया के फायदे : एक नैचुरल स्वीटनर होने की वजह से स्टीविया डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से हर उस चीज में मिठास लाई जा सकती है जिसे खाने की इजाज़त शुगर के मरीजों को आमतौर पर नहीं होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इसमें ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने की पूरी क्षमता होती है।
- वेट लॉस के लिए स्टीविया : कृत्रिम चीनी का प्रयोग खाने में अधिक मात्रा में करने से यह मोटापे का कारण बनता है। इसके विपरीत यदि मिठास के लिए चीनी की जगह पर स्टीविया का इस्तेमाल किया जाए तो इससे वेट गेन नहीं होता है। बहरहाल यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन मिठास आपकी कमजोरी है, तो ऐसे में स्टीविया का उपयोग करना काफी लाभदायक है।
- हार्ट के लिए स्टीविया के फायदे : हार्ट की बीमारियों से बचाव के लिए भी स्टीविया को काफी उपयोगी माना गया है। असल में इसमें पाया जाने वाला ग्लाइकोसाइड ब्लड वेसल को नार्मल रखता है जिससे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम पर कम दवाब पड़ता है। बहरहाल इससे हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का खतरा काफी कम हो जाता है।
- हड्डियों की मजबूती के लिए स्टीविया : कैल्शियम को हड्डियों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। स्टीविया में विशेष रूप से कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इसे हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। एक शोध के अनुसार इसका सेवन करने से काफी हद तक ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाव किया जा सकता है।
स्टीविया की ख़ुराक (Dosage)
- एक बार में आमतौर पर 1 से 2 स्टीविया की गोलियों का सेवन किया जा सकता है। यह लिक्विड फॉर्म में भी आता है, जिसके दो से तीन बूँद एक बार में इस्तेमाल किये जा सकते हैं।
स्टीविया से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं को स्टीविया का सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए स्टीविया का सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
स्टीविया के नुकसान (Side Effects)
- यूँ तो स्टीविया के कोई नुकसान नहीं है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
- किसी भी हर्बल प्रोडक्ट से एलर्जी वाले लोगों को इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
- किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित व्यक्ति के लिए स्टीविया का सेवन कुछ मामलों में नुकसानदेह हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या बच्चों को स्टीविया की ख़ुराक दी जा सकती है ?
बच्चों को स्टीविया की ख़ुराक बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं दी जानी चाहिए।
- क्या कैंसर के रोकथाम के लिए स्टीविया का सेवन फायदेमंद है ?
एक शोध के अनुसार स्टीविया के सेवन से कुछ हद तक कैंसर का रोकथाम किया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.