Description
आयुर्वेद में विभीतकी का उपयोग बहुत से रोगों के नाश के लिए किया जाता है। इसे बाहेड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग कफ,वात, पित्त को दूर करने के साथ ही कब्ज और डायबिटीज के लिए भी किया जाता है। कई तरह के गुणों से समाहित विभीतकी का वानस्पतिक नाम टर्मिनालिया बेल्लेरिका पाउडर है।
विभीतकी से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज के लिए विभीतकी : आजकल डायबिटीज की समस्या से बहुत से लोग पीड़ित है। विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज ने काफी लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है। ऐसे लोगों के लिए विभीतकी का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है। यह खून में ग्लूकोज की बढ़ी हुई मात्रा को कम करने में प्रभावी है।
- कब्ज की समस्या के लिए विभीतकी : पेट साफ़ ना होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज माना जाता है। सही समय पर इस समस्या का समाधान ना करने से और भी कई तरह की बीमारी हो सकती है। ऐसे में विभीतकी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान करता है।
- हार्ट के लिए विभीतकी : दिल की बीमारी के रोकथाम के लिए भी विभीतकी का सेवन काफी असरदार माना जाता है। यह विशेष रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर धमनियों में रक्त संचार को बढ़ाने का काम करता है। नियमित रूप से इसका सेवन हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- सर्दी-खांसी में विभीतकी के फायदे : विभीतकी का उपयोग आयुर्वेद में सर्दी-खांसी के इलाज के लिए भी किया जाता है। खासतौर से सूखी खांसी में इसका सेवन करना बहुत लाभकारी माना जाता है। खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल शहद के साथ करना फायदेमंद माना जाता है।
विभीतकी की ख़ुराक (Dosage)
- आमतौर पर विभीतकी की ख़ुराक एक दिन में 2 से 5 ग्राम तक ली जा सकती है। हालाँकि विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसकी ख़ुराक में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
विभीतकी से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए विभीतकी का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए विभीतकी का सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
विभीतकी के नुकसान (Side Effects)
- एक उचित मात्रा से ज्यादा विभीतकी का सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है।
- सर्जरी से पहले या सर्जरी के बाद इसका सेवन करना नुकसानदेह है।
- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हार्ट की बीमारी से जुड़ी दवाओं का सेवन करने वालों के लिए विभीतकी का उपयोग करना नुकसान पहुंचा सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या सूजन को कम करने के लिए विभीतकी का इस्तेमाल किया जा सकता है ?
शरीर में सूजन की समस्या होने पर विभीतकी का इस्तेमाल बख़ूबी किया जा सकता है।
- क्या किडनी स्टोन की समस्या के समाधान के लिए विभीतकी का इस्तेमाल सुरक्षित है ?
किडनी स्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए विभीतकी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- क्या अस्थमा के मरीजों के लिए इसका सेवन सुरक्षित है ?
अस्थमा या किसी भी अन्य प्रकार की सांस से जुड़ी बीमारी में विभीतकी का सेवन पूरी तरह से लाभकारी माना जाता है।
- क्या त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए विभीतकी का उपयोग किया जा सकता है ?
त्वचा की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए विभीतकी का इस्तेमाल करना लाभप्रद माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.