Description
आयुर्वेद में विजयसार पाउडर का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। यह भारत में मुख्य रूप से अंडमान निकोबार, गुजरात और बिहार में पाया जाता है। इसका उपयोग डायबिटीज सहित अन्य कई बीमारियों के रोकथाम में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टेरोकार्पस् मार्सुपियम् है।
विजयसार पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज के लिए विजयसार पाउडर : डायबिटीज या मधुमेह के रोगियों के लिए विजयसार पाउडर का सेवन काफी उपयोगी माना जाता है। यह खासतौर से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है। यह ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने और हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या का निदान करता है।
- दांतों के दर्द के लिए विजयसार पाउडर : दांतों में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए विजयसार पाउडर का इस्तेमाल काफी कारगर है। इसमें दर्द का निवारण करने वाले तत्व पाए जाते हैं। दांत दर्द से छुटकारा पाने का यह एक बेहद लाभकारी आयुर्वेदिक उपचार है।
- पीलिया के लिए विजयसार पाउडर : पीलिया की बीमारी को दूर करने के लिए विजयसार पाउडर का सेवन लाभदायक माना जाता है। पीलिया से ग्रसित व्यक्ति को एक उचित मात्रा में इस पाउडर का सेवन करना चाहिए।
- महिलाओं के लिए विजयसार पाउडर : उन महिलाओं के लिए विजयसार पाउडर ख़ासा उपयोगी है जिन्हें अनियमित पीरियड की समस्या रहती है। नियमित रूप से विजयसार पाउडर का सेवन करने से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
विजयसार पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- विजयसार की ख़ुराक हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। इसलिए उपयुक्त यही है कि, इसके खुराक की जानकारी अपनी समस्या के आधार पर हर्बलिस्ट से लें। आमतौर पर एक दिन में डेढ़ से एक चम्मच तक इसका सेवन किया जा सकता है।
विजयसार पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
लिवर
हार्ट
किडनी
विजयसार पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- विजयसार पाउडर के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल में कमी आ सकती है।
- जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए इसका सेवन नुक़सानदेह हो सकता है।
- अधिक मात्रा में विजयसार पाउडर का इस्तेमाल करने से अन्य कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना का भी करना पड़ सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या वेट लॉस के लिए विजयसार पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है ?
वजन कम करने में विजयसार पाउडर काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इसका सेवन रोजाना गर्म पानी के साथ करना फायदेमंद हो सकता है।
- क्या विजयसार पाउडर का सेवन बच्चों के लिए फायदेमंद है ?
विजयसार पाउडर की ख़ुराक बच्चों को देने से पहले उचित जानकारी ले लेनी चाहिए।
- क्या बुखार होने की स्थिति में विजयसार पाउडर का सेवन किया जा सकता है ?
बुखार से पीड़ित व्यक्ति के लिए विजयसार पाउडर का सेवन ख़ासा लाभदायक हो सकता है। यह शरीर का तापमान कम करने में असरदार है।
- कुष्ठ रोग में विजयसार पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें ?
कुष्ठ रोगियों के घाव पर विजयसार पाउडर का पेस्ट बनाकर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.