Description
ब्राह्मी एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है जिसके बीज से लेकर जड़ तक का उपयोग विभिन्न हर्बल मेडिसिन को बनाने में किया जाता है। आयुर्वेद में इसे ब्रेन बूस्टर का दर्जा भी दिया गया है। इसका वानस्पतिक नाम बाकोपा मोनिएरी है। भारत में दिल्ली, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पंजाब आदि राज्यों में ब्राह्मी उगाई जाती है। ब्राह्मी पाउडर का इस्तेमाल बालों के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभप्रद है।
ब्राह्मी पाउडर के फायदे (Benefits)
- ब्रेन के लिए ब्राह्मी पाउडर के फायदे : ब्राह्मी बपाउडर का इस्तेमाल याददाश्त को तेज करने और एकाग्रता लाने के लिए किया जा सकता है। शोधकर्ताओं की माने तो इसका नियमित उपयोग बुजुर्गों और युवाओं की स्मरण शक्ति को मजबूत करने में फायदेमंद है। इसे मेंटल स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है।
- आर्थराइटिस के लिए ब्राह्मी पाउडर के लाभ : आर्थराइटिस या गठिया रोग के इलाज के लिए ब्राह्मी पाउडर को आदर्श माना जाता है। इसका उपयोग दर्द से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। ब्राह्मी में प्रोस्टाग्लैंडीन नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर से सूजन को कम करने में काफी असरदार है। इसका उपयोग मांसपेशियों के दर्द को कम करने में भी किया जा सकता है।
- चिंता और स्ट्रेस के लिए ब्राह्मी पाउडर के फायदे : ब्राह्मी पाउडर शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करके स्ट्रेस और चिंता से मुक्ति दिलाने में कारगर है। यह शरीर में स्ट्रेस या तनाव उत्पन्न करने वाले हार्मोन्स को कंट्रोल करने का काम करता है।
- अल्ज़ाइमर रोग के लिए ब्राह्मी पाउडर : अल्ज़ाइमर रोग में व्यक्ति मुख्य रूप से किसी भी घटना को याद रखने में असक्षम हो जाता है। ऐसे में ब्राह्मी पाउडर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना गया है। यह मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से लड़ने के साथ ही उसे मजबूती प्रदान करने का काम करता है।
- डायबिटीज के लिए ब्राह्मी पाउडर : टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए ब्राह्मी पाउडर का सेवन काफी हद तक फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल में लाया जा सकता है।
ब्राह्मी पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 3 चम्मच ब्राह्मी बूटी पाउडर का इस्तेमाल कर सकता है। दस साल तक के बच्चों के दिमागी विकास के लिए रोजाना आधा चम्मच दिया जा सकता है।
ब्राह्मी पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
स्तनपान
हार्ट
लिवर
किडनी
ब्राह्मी पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं को ब्राह्मी पाउडर के इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है।
- ब्लड प्रेशर, हार्ट या डायबिटीज सहित किसी अन्य चीज की दवाओं का सेवन करने वालों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
- किसी भी तरह के हर्बल प्रोडक्ट से एलर्जी होने की स्थिति में ब्राह्मी पाउडर का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
- एक सीमित मात्रा से अधिक उपयोग करने पर यह पेट और आंत को नुकसान पहुंचा सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या एक साल से कम उम्र के बच्चों को ब्राह्मी पाउडर की ख़ुराक दी जा सकती है ?
एक साल से कम उम्र के बच्चों को इसके पाउडर को पानी में मिक्स करके एक से दो ड्रॉप्स दिया जा सकता है।
- क्या लंबे समय के लिए ब्राह्मी पाउडर का उपयोग सुरक्षित है ?
लंबे समय तक ब्राह्मी पाउडर का इस्तेमाल करने से पेशाब मार्ग में समस्या उत्पन्न हो सकती है। हर्बलिस्ट या डॉक्टर की परामर्श के बाद ही इसका सेवन लंबे समय के लिए करना चाहिए।
- ब्राह्मी पाउडर का इस्तेमाल बालों पर किस तरह से कर सकते हैं ?
बालों पर ब्राह्मी पाउडर का इस्तेमाल करने से बालों की अमूमन सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसका पेस्ट बनाकर या मेहंदी में मिक्स करके इसे बालों पर लगाया जा सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.