Description
आयुर्वेद में बाहेड़ा पाउडर का उपयोग बहुत से रोगों के नाश के लिए किया जाता है। इसे विभीतकी के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग कफ,वात, पित्त को दूर करने के साथ ही कब्ज और डायबिटीज के लिए भी किया जाता है। कई तरह के गुणों से समाहित बाहेड़ा पाउडर का वानस्पतिक नाम टर्मिनालिया बेल्लेरिका पाउडर है।
बाहेड़ा पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- डायबिटीज में बाहेड़ा पाउडर के लाभ : आजकल डायबिटीज की समस्या से बहुत से लोग पीड़ित है। विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज ने काफी लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है। ऐसे लोगों के लिए बाहेड़ा पाउडर का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है। यह खून में ग्लूकोज की बढ़ी हुई मात्रा को कम करने में प्रभावी है।
- कब्ज की समस्या के लिए बाहेड़ा पाउडर : पेट साफ़ ना होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज माना जाता है। सही समय पर इस समस्या का समाधान ना करने से और भी कई तरह की बीमारी हो सकती है। ऐसे में बाहेड़ा पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान करता है।
- हार्ट की बीमारी में बाहेड़ा पाउडर : दिल की बीमारी के रोकथाम के लिए भी बाहेड़ा पाउडर का सेवन काफी असरदार माना जाता है। यह विशेष रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर धमनियों में रक्त संचार को बढ़ाने का काम करता है। नियमित रूप से इस पाउडर का सेवन हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- सर्दी-खांसी में बाहेड़ा पाउडर के फायदे : बाहेड़ा पाउडर का उपयोग आयुर्वेद में सर्दी-खांसी के इलाज के लिए भी किया जाता है। खासतौर से सूखी खांसी में इस पाउडर का सेवन करना बहुत लाभकारी माना जाता है। खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल शहद के साथ करना फायदेमंद माना जाता है।
बाहेड़ा पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- आमतौर पर बाहेड़ा पाउडर की ख़ुराक एक दिन में 2 से 5 ग्राम तक ली जा सकती है। हालाँकि विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसकी ख़ुराक में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
बाहेड़ा पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
गर्भवती महिलाओं के लिए बाहेड़ा पाउडर का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए बाहेड़ा पाउडर का सेवन सुरक्षित है।
लिवर
लिवर की बीमारी से ग्रसित लोगों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करनी चाहिए।
किडनी
किडनी की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
बाहेड़ा पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- एक उचित मात्रा से ज्यादा बाहेड़ा पाउडर का सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है।
- सर्जरी से पहले या सर्जरी के बाद इस पाउडर का सेवन करना नुकसानदेह है।
- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हार्ट की बीमारी से जुड़ी दवाओं का सेवन करने वालों के लिए बाहेड़ा पाउडर का उपयोग करना नुकसान पहुंचा सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या सूजन को कम करने के लिए बाहेड़ा पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है ?
शरीर में सूजन की समस्या होने पर इस पाउडर का इस्तेमाल बख़ूबी किया जा सकता है।
- क्या किडनी स्टोन की समस्या के समाधान के लिए बाहेड़ा पाउडर का इस्तेमाल सुरक्षित है ?
किडनी स्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए इस पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- क्या अस्थमा के मरीजों के लिए इसका सेवन सुरक्षित है ?
अस्थमा या किसी भी अन्य प्रकार की सांस से जुड़ी बीमारी में बाहेड़ा पाउडर का सेवन पूरी तरह से लाभकारी माना जाता है।
Reviews
There are no reviews yet.