Description
सोंठ से बनाया जाने वाला सोंठ पाउडर का उपयोग आयुर्वेद में कई तरह से किया जाता आ रहा है। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल करना आयुर्वेद में काफी अच्छा माना गया है। एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सोंठ में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कई तरह से स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में प्रभावी है। इसका वानस्पतिक नाम जिंजिबर ऑफिसिनेल है।
सोंठ पाउडर से होने वाले फायदे (Benefits)
- कब्ज की समस्या के लिए सोंठ पाउडर : आयुर्वेद में सोंठ पाउडर को पेट की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कारगर माना गया है। इसके सेवन से पेट साफ़ होता है, अपच की समस्या नहीं होती और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। गुनगुने पानी के साथ इसे लेने से पेट संबंधित कई फायदे हो सकते हैं।
- त्वचा से जुड़ी समस्या के लिए सोंठ पाउडर : आयुर्वेद में सोंठ पाउडर का इस्तेमाल त्वचा की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी किया जा सकता है। चेहरे पर पिंपल्स होने पर सोंठ पाउडर का पेस्ट लगाने से काफी राहत मिलती है।
- वजन कम करने के लिए सोंठ पाउडर : वजन बढ़ने से परेशान लोगों के लिए भी सोंठ पाउडर एक रामबाण इलाज है। यह खासतौर से कमर को पतला करने में काफी कारगर है और बढ़े हुए पेट को कम करने में भी सहायक है । यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में मददगार है।
- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सोंठ पाउडर : शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए आपकी इम्युनिटी का मजबूत होना आवश्यक है। सोंठ पाउडर का इस्तेमाल इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है । नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
- आर्थराइटिस के लिए सोंठ पाउडर : शरीर में किसी तरह का सूजन होने पर सोंठ का उपयोग करना लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल आर्थराइटिस के मरीज भी जोड़ों में सूजन की समस्या होने पर कर सकते हैं। सूजन कम करने के लिए प्रभावित जगह पर सोंठ का पेस्ट लगाने से भी लाभ मिल सकता है।
सोंठ पाउडर की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सोंठ पाउडर का इस्तेमाल प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। इसकी ख़ुराक सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है, इसलिए इसका सेवन किसी हर्बलिस्ट की सलाह के बाद ही करें। कब्ज की समस्या होने पर गुनगुने पानी में एक चम्मच सोंठ पाउडर मिलाकर खाली पेट लेना फायदेमंद हो सकता है।
सोंठ पाउडर से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
सोंठ पाउडर का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए करना फायदेमंद है।
स्तनपान
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसका सेवन सुरक्षित है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या वाले व्यक्ति डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
हार्ट
हृदय रोगी इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।
किडनी
किडनी रोगी इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
सोंठ पाउडर के नुकसान (Side Effects)
- सोंठ का सेवन करने से पेट में गैस और दर्द की समस्या हो सकती है।
- उचित मात्रा में इसका सेवन ना करने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है।
- ब्लीडिंग डिसऑर्डर होने पर सोंठ का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
- इसके अधिक सेवन से मुँह में जलन और दस्त की समस्या से भी दो चार होना पड़ सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या गले की खराश को दूर करने के लिए सोंठ पाउडर मददगार है ?
गले में होने वाली खराश को दूर करने के लिए सोंठ पाउडर का इस्तेमाल काफी प्रभावी है।
- क्या डायबिटीज के मरीज को सोंठ पाउडर का सेवन करना चाहिए ?
डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सोंठ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हाँ लेकिन इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- क्या गैस्ट्रिक की समस्या वाले व्यक्ति को सोंठ पाउडर का सेवन करना चाहिए ?
गैस्ट्रिक की समस्या होने पर सोंठ पाउडर का सेवन करना समस्या को और बढ़ा सकती है।
Reviews
There are no reviews yet.