Description
गुड़हल का फूल तो आप सबने देखा होगा लेकिन इसके अनेकों फायदों के बारे में शायद ही आपको मालूम होगा। आयुर्वेद में गुड़हल का उपयोग कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं के दवाओं के निर्माण में किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम हिबिस्कस रोजा साइनेंसिस है। इसमें पाए जाने वाले गुणों की वजह से यह ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज के मरीजों तक के लिए फायदेमंद है।
गुड़हल से होने वाले फायदे (Benefits)
- हाई ब्लड प्रेशर में गुड़हल के फायदे : उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए गुड़हल काफी फायदेमंद है। एक शोध के अनुसार इसकी चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसे हाई बीपी की दवा से भी ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
- बालों के लिए गुड़हल के फायदे : बालों में गुड़हल के फूल को पीसकर लगाने से बाल संबंधी कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसका उपयोग बालों पर करने से बाल झड़ने की समस्या का निदान होता है। इसके साथ ही साथ बालों में चमक भी आती है। गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाने में गुड़हल बेहद प्रभावी है।
- सर्दी-जुक़ाम में गुड़हल के फायदे : मौसम बदलने के साथी ही बहुत से लोग सर्दी-जुक़ाम की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए गुड़हल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सर्दी जुक़ाम की समस्या को दूर करने के साथ ही खांसी को रोकने में भी काफी असरदार माना जाता है। इसका काढ़ा पीने से कुछ ही दिनों में कफ की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
- महिलाओं के लिए गुड़हल के फायदे : महिलाएं गुड़हल का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान होने वाले असहाय दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव से छुटकारा पाने के लिए कर सकती है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए गुड़हल एक नेचुरल प्रोटेक्शन का भी काम करता है। इसके सेवन से अनचाही प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है।
गुड़हल की ख़ुराक (Dosage)
- विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसकी ख़ुराक अलग- अलग होती है। व्यक्ति के उम्र और जेंडर के हिसाब से इसमें परिवर्तन किया जाता है। इसके सही ख़ुराक की जानकारी के लिए किसी हर्बलिस्ट से सलाह लेना उचित है।
गुड़हल से सावधानी (Precautions)
गर्भावस्था
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गुड़हल का सेवन सुरक्षित नहीं है।
स्तनपान
स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसके सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह लेना आवश्यक है।
लिवर
लिवर से जुड़ी समस्या होने पर इसकी ख़ुराक डॉक्टरी परामर्श के बाद ही लें।
हार्ट
हार्ट के मरीजों के लिए गुलहड़ का सेवन सुरक्षित है।
किडनी
किडनी के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करनी चाहिए।
गुड़हल के नुकसान (Side Effects)
- हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या हार्ट की दवाओं का सेवन करने वालों के लिए गुलहड़ के उपयोग से नुकसान पहुंच सकता है।
- इसका सेवन करने से कई बार लो-ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
- स्वाद में तीखा और कड़वा होने की वजह से इसका सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है।
- सर्जरी से पहले या कुछ दिनों बाद तक इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।
सवाल जवाब (FAQs)
- क्या भूख ना लगने की समस्या को दूर करने के लिए गुलहड़ का सेवन किया जा सकता है ?
भूख ना लगने की समस्या को दूर करने में गुलहड़ बेहद प्रभावी है। इसलिए इसका उपयोग इस समस्या के समाधान के लिए किया जा सकता है।
- क्या पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुलहड़ का उपयोग किया जा सकता है ?
पेट दर्द से निजात पाने के लिए गुलहड़ का सेवन उपयोगी माना जाता है।
- क्या छोटे बच्चों को गुलहड़ की ख़ुराक दी जा सकती है ?
छोटे बच्चों को इसकी ख़ुराक देने से पहले डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
Reviews
There are no reviews yet.